एक्सप्लोरर

JEE Mains 2024: NTA ने जारी की 'आंसर की' और रिकॉर्डेड रिस्पांस, इस तारीख तक चैलेंज कर सकेंगे स्टूडेंट

JEE Mains 2024 News: एनटीए ने जेईई मेन्स दूसरे अटेम्प्ट के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पांस जारी कर दिया है. स्टूडेंट्स जेईई ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना प्रश्नपत्र देख सकते हैं.

JEE Mains 2024 Provisional Answer: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन्स के दूसरे अटेम्प्ट के प्रश्नपत्र, प्रोविजनल आंसर की और रिकॉर्डेड रिस्पांस जारी हो गया है. जेईई-मेन्स अप्रैल बीई-बीटेक परीक्षा 4 से 9 अप्रैल के मध्य प्रत्येक दिन दो शिफ्टों में हुई थी. इस परीक्षा में 12 लाख 57 हजार से ज्यादा विद्यार्थी रजिस्टर्ड थे. 

एनटीए ने पारदर्शिता बरतते हुए विद्यार्थियों के प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस के साथ जेईई मेन्स अप्रैल के सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की भी जारी कर दी गई है. जेईई-मेन्स अप्रैल सेशन का परिणाम 25 अप्रैल को जारी किया जाना संभावित है. इसके बाद जेईई-एडवांस्ड के आवेदन 27 अप्रैल से शुरू होंगे.
 
इस डेट तक दर्ज करा सकते हैं आपत्ति
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आंसर-की को चैलेंज करने का मौका भी दिया गया है. इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, विद्यार्थी 14 अप्रैल रात 11 बजे तक आंसर की को चैलेंज कर सकते हैं और प्रश्नपत्र के साथ रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकता है. 

विद्यार्थी जेईई मेन्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म की तारीख भरकर अपना प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं. प्रश्नपत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस में विद्यार्थियों द्वारा दिए गए प्रश्न के उत्तर और उत्तरों के स्टेटस को भी जारी किया गया है. 

जिसमें यह साफ कर दिया गया है कि विद्यार्थी ने संबंधित प्रश्न का उत्तर दिया है या नहीं, या मार्क ऑफ रिव्यू में रखा है या मॉर्क ऑफ रिव्यू में रखकर उत्तर दिया है. डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र पर विद्यार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर और रोल नंबर अंकित है. प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न को उसकी क्वेश्चन आईडी और उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दर्शाया गया है.
 
कैसे करें आंसर की चैलेंज?
एक्सपर्ट आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रुप में प्रदर्शित है और उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रुप में मिलेगा. विद्यार्थी इस क्वेश्चन आईडी और ऑप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर खुद के जरिये दिए गए उत्तरों की जांच कर सकते हैं. 

स्टूडेंट्स को देना होगा दो सौ रुपये का शुल्क
एक्सपर्ट आहूजा के मुताबिक, संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है. प्रत्येक चैलेंज किए गए क्वेश्चन के लिए विद्यार्थी को दो सौ रुपए का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रुप में देना होगा. उन्होंने बताया कि यह फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा.

क्वेश्चन को चैलेंज करने के बदले यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है. विद्यार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है. साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है. इस प्रक्रिया के बाद विद्यार्थियों को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा.

ये भी पढ़ें: Bharatpur Road Accident: सड़क क्रॉस कर रहे बाइक सवारों को ट्रेलर ने मारी टक्कर, सास-बहू की मौत, ससुर की हालत गंभीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kota News: कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
कोटा में दर्दनाक हादसा, हाईटेंशन लाइन का इंसुलेटर फटने से महिला की मौत, 9 झुलसे
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जयपुर स्थापना के 300 साल पूरे होने पर होगा भव्य उत्सव, सरकार ने बनाया ये खास प्लान
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
जोधपुर में कैलाश विजयवर्गीय का विपक्ष पर तीखा हमला, कहा- 'जब देश को उनकी जरूरत...'
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी
CM भजन लाल शर्मा के गृह जिले भरतपुर में सनसनी, आधे घंटे में दो व्यापारियों पर गोलीबारी

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
UP चुनाव में BJP की टेंशन बढ़ाएंगे चिराग पासवान? 403 सीटों पर पार्टी का ये है प्लान, गठबंधन पर सस्पेंस!
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
Ayushman Card: आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
आपके आसपास कौन-से अस्पताल में मिलेगा कैशलेस इलाज? घर बैठे ऐसे चेक करें पूरी लिस्ट
Glass Cleaning Hacks: धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
धुंधले पड़ गए हैं घर के खिड़की-दरवाजों के कांच? इस आसान घरेलू तरीके से लाएं चकाचक चमक
Embed widget