एक्सप्लोरर

Kota News: कोटा में देवनारायण आवासीय योजना के कार्यक्रम में मंत्री का भाषण का खत्म होते ही गिरा टेंट, फंस गए कई लोग

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में पशु पालकों के लिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर नगर विकास न्यास की ओर से हाईटेक कस्बे देवनारायण आवासीय योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Rajasthan News: राजस्थान (Rajasthan) के कोटा (Kota) के बंधा धर्मपुरा में यूआईटी की ओर से देवनारायण आवासीय योजना में पशु पालकों के शिफ्टिंग का कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया गया. यूडीएच मंत्री शांति कुमार धारीवाल (Shanti Kumar Dhariwal) जब कार्यक्रम में पहुंचे, उसके कुछ देर बाद ही बारिश शुरू होने लगी. आनन-फानन में कार्यक्रम को जल्दी किए जाने का प्रयास किया गया, लेकिन जैसे ही यूडीएच मंत्री बोलने लगे तो बरसात तेज हो गई और, हवा से टेंट हिलने लगा. इस दौरान टेंट से पानी भी टपकने लगा और मंत्री शांति धारीवाल भाषण को जल्दी खत्म कर निकल गए.
 
इसके बाद लोग भी वहां से जाने लगे. ऐसे में कार्यक्रम समाप्त होते ही पूरा टेंट एकाएक तेज हवा से गिर गया और दो महिलाओं सहित कुछ लोग फंस गए, जिन्हें बाद में निकाला गया. इससे पहले कोटा में सुबह की निकली धूप के बाद अचानक तेज हवा चली और जमकर बारिश हुई. शहर के कई इलाकों में जमकर बादल बरसे. बंधा धर्मपुरा इलाके में 1 घंटे तक तेज बारिश हुई. इस दौरान यहां तेज हवाओं के चलते कार्यक्रम के लिए लगाया गया टेंट भी देखते ही देखते गिर गया. कार्यक्रम के लिए लगाई गई एलईडी स्क्रीन भी गिर गई. लोगों ने इधर-उधर भागकर अपने आप को बचाया.
 
मंत्री ने पशु पालकों के सौंपा आवास का पत्र
पशु पालकों के लिए यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल की पहल पर नगर विकास न्यास की ओर से हाईटेक कस्बे देवनारायण आवासीय योजना का कार्यक्रम आयोजित किया गया. नगरीय विकास और स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने पशुधन की पूजा-अर्चना कर पशु पालकों को उनके आवास के कब्जा का पत्र सौंपा. देवनारायण आवासीय योजना में गृह प्रवेश समारोह को लेकर पशु पालकों में उत्साह देखा गया, लेकिन बरसात ने पूरे कार्यक्रम को बिगाड़ दिया. लोग कुर्सियों को सिर पर रखकर बारिश से बचने का जुगाड़ करते रहे तो कुछ लोग पास ही बने टीन शेड के नीचे जाकर खड़े हो गए. ऐसे में कार्यक्रम को जल्दी खत्म कर दिया गया.
 
ये भी पढ़ें-
 
 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dungarpur News: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
डूंगरपुर: शिक्षकों की कमी और छात्राओं से दुर्व्यवहार के खिलाफ फूटा छात्रों का गुस्सा, स्कूल पर जड़ा ताला
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
वसुंधरा राजे के 'दोस्ती-दुश्मनी' वाले बयान पर डोटासरा बोले- BJP में अंदरूनी कलह
Dungarpur News : सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
डूंगरपुर: सरकारी स्कूल की जर्जर छत का प्लास्टर गिरा, 23 बच्चे बाल-बाल बचे, 2 शिक्षक घायल
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब
राजस्थान निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, सरकार से 20 जुलाई तक मांगा जवाब

वीडियोज

Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच
Supreme Court ने Samay Raina को लगाई सख्त फटकार, बढ़ीं मुश्किलें

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
आज जुमे का दिन, लेकिन धार भोजशाला में नमाज को लेकर असमंजस की स्थिति, क्या होगा?
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
देश का पहला प्राइवेट रॉकेट इतिहास रचने को तैयार, श्री हरिकोटा से विक्रम-1 भरेगा उड़ान, US-चीन की उड़ेगी नींद
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
यूपी में रिपीट हुई योगी सरकार तो OP राजभर बनेंगे डिप्टी सीएम? खुद बोले- 'इच्छा होती है कि...'
Dhamaal 4 Box Office Day 7: 'धमाल 4' ने 7वें दिन भी दनादन छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल, बनी ऐसा करने वाली साल की तीसरी फिल्म
'धमाल 4' ने 7वें दिन भी खूब छापे नोट, अक्षय की दो फिल्मों को भी चटाई धूल
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
IND vs ENG: 15 रन पर गिरे 4 विकेट, मिडिल ऑर्डर ने डुबोई टीम, हार के बाद शुभमन गिल ने गुस्से में ये क्या कह दिया
Delhi Weather Today: बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
दिल्ली-NCR में बारिश के साथ हुई दिन की शुरुआत, दो दिन में गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत मिलने के आसार
Success Story: 10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
10 सेकेंड से टूटा था पुलिस बनने का सपना, अब किसान की बेटी बनी सब-इंस्पेक्टर
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Royal Enfield Classic 350 खरीदने वालों की हुई मौज, पहली बार मिलेंगे ये 2 बड़े फीचर्स
Embed widget