एक्सप्लोरर

'सुसाइड फैक्ट्री' बना कोटा, NEET की एक और छात्रा ने की आत्महत्या, 7 साल में 100 बच्चों की गई जान

Kota Suicide News: कोटा में NEET की तैयारी कर रही जम्मू-कश्मीर की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जिस कमरे में उसने सुसाइड किया, उमसें एंटी-हैंगिंग डिवाइस नहीं लगी थी.

Kota Coaching Student Suicide: राजस्थान की 'कोचिंग फैक्ट्री' कहे जाने वाला कोटा अब 'सुसाइड फैक्ट्री' बन गया है. यहां चिंताजनक बात यह है कि सरकार और प्रशासन की कोशिशों के बावजूद यहां छात्रों के आत्महत्या के मामले रुक नहीं रहे. अब पढ़ाई से परेशान होकर सुसाइड करने वाले छात्रों की लिस्ट में एक और नाम शामिल हो गया है. 

कोटा में NEET की तैयारी कर रही छात्रा ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. खुदकुशी करने वाली छात्रा जम्मू कश्मीर की रहने वाली थी और महीने भर पहले ही पढ़ाई के लिए कोटा आई थी. रविवार (25 मई) की शाम को एक रिश्तेदार से बात करते हुए उसने अपने कमरे में फांसी लगा ली. हालांकि, सुसाइड के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है. 

कमरे में नहीं थी एंटी-हैंगिंग डिवाइस
कश्मीर की छात्रा ने जिस कमरे में सुसाइड किया था, उसमें एंटी हैंगिंग डिवाइस नहीं लगी हुई थी जबकि कोटा प्रशासन ने हर हॉस्टल और कोचिंग सेंटर के लिए यह अनिवार्य किया हुआ था. हाई कोर्ट के लगातार निर्देशों के बावजूद राजस्थान सरकार अब तक स्टूडेंट की सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए कोई पॉलिसी नहीं बना सकी है. 

हाई कोर्ट ने इस पर गहरी नाराजगी भी जताई है. मामला हाई कोर्ट में अब भी पेंडिंग है. सुप्रीम कोर्ट भी कोटा में सुसाइड की घटनाओं को लेकर 3 दिन पहले फिर से चिंता जता चुका है. 

सात साल में 100 बच्चों ने दी जान
कोटा में स्टूडेंट सुसाइड के आंकड़े चिंताजनक हैं. यहां पिछले 7 साल में करीब 100 छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है. इनमें वही स्टूडेंट शामिल हैं, जिनके मामले पुलिस में रिपोर्ट हुए हैं, जबकि वास्तविक संख्या और भी ज्यादा हो सकती है. मरने वाले छात्रों में से दो तिहाई स्टूडेंट्स एक ही कोचिंग संस्थान में तैयारी कर रहे थे.  

सुसाइड केस रोकने के लिए नियम
कोटा पुलिस प्रशासन द्वारा स्टूडेंटस की सुसाइड की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए नियम बनाए गए थे. नियमों के अनुसार, इसमें कमरों में एंटी हैंगिंग डिवाइस अनिवार्य की गई थी. हर थाना इलाके में आने वाले कोचिंग सेंटर्स और हॉस्टल में स्टूडेंट हेल्पडेस्क स्थापित की गई है. कोचिंग एरिया में अस्थायी पुलिस चौकी खोली गई है. हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. हालांकि, कोटा में सुसाइड के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान में सरकारी योजना और नेताओं के नाम पर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
जोधपुर HC में सुसाइड की कोशिश, बालकनी से जान दे रहे युवक को स्टाफ ने बचाया
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget