एक्सप्लोरर

Baran News: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुआ बारां का सामूहिक विवाह, यहां एकसाथ एक दूजे के हुए 2222 जोड़े

Rajasthan News: राजस्थान के बारां में सामूहिक विवाह के दौरान वर-वधू पर हेलिकॉप्टर से फूलों की बारिश कराई गई. यह कार्यक्रम इतना अनोखा था कि इसे देखने गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम भी पहुंची थी.

Baran Mass Wedding: कोटा (Kota) संभाग के बारां (Baran) में सर्वधर्म सामूहिक विवाह सम्मेलन (Mass Wedding) का भव्य आयोजन किया गया, जो भी इस कार्यक्रम में पहुंचा तारीफ किए बिना नहीं रह पाया. जैन तीर्थ के सामने श्री महावीर गौशाला कल्याण संस्थान द्वारा आयोजित सर्वधर्म नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन इतिहास रच गया. य़हां 2222 जोड़े विवाह के पवित्र बंधन में बंध गए.

संस्थान के अध्यक्ष गौतम कुमार जैन ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन को गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड की टीम द्वारा भी देखा गया. बारां में आयोजित इस विवाह के बाद गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड का प्रमाण पत्र सौंपा गया. प्रमोद भाया ने प्रमाण पत्र प्राप्त करते हुए कहा कि यह संस्थान निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले कार्यकतार्ओं की मेहनत का नतीजा है. 

पांच लाख लोगों को कराया गया भोजन, हेलीकॉप्टर से की गई पुष्पवर्षा 
गौतम जैन ने बताया कि यहां पांच लाख लोगों को भोजन करवाया गया. मेहमानों के भोजन के लिए विशाल भोजन पांडाल तैयार करवाए गए थे जिसमें बैठकर सभी ने भोजन किया. कार्यक्रम के दौरान आने वाले वाहनों की पार्किग व्यवस्था बेहतर बनाई गई जिससे किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पडा. विवाह कार्यक्रम में हेलीकॉफ्टर से पुष्पवर्षा करवाई गई. हालांकि एक दिन पहले आंधी-बारिश से पंडाल अस्त-व्यस्त हो गए थे जिसे ठीक करा दिया गया था.

 इन खास मेहमानों का मिला आशीर्वाद 
विवाह कार्यक्रम में नव दम्पत्तियों को वैवाहिक जीवन में मंगल प्रवेश पर मालवा माटी के संत गुरूदेव कमल किशोर जी महाराज, संत रामप्रसाद जी महाराज, महन्त दिनेश गिरी महाराज, प्रभू जी नागर, महन्त रघुनाथ भारती, महन्त हीरापुरी महाराज, महामण्डलेवर लक्ष्मणदास महाराज, मण्डलेश्वर बनवारीदास महाराज, बालकदास महाराज, परशुरामदास जी महाराज समेत अनेकों साधु संतो, गुरुजनों और समाज के भामाशाहों का आशीर्वाद मिला. वहीं सरकार की ओर से खुद सीएम अशोक गहलोत, प्रदेश प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, विधानसभा अध्यक्ष सी.पी.जोशी, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, मंत्री राजेन्द्र सिंह यादव, अशोक चांदना, बारां-अटरू विधायक पानाचंद मेघवाल, विधायक किशनगंज निर्मला सहरिया भी मौजूद रहे. 

ये भी पढ़ें-

गिनिज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल हुए बारां का सामूहिक विवाह, यहां एकसाथ एक-दूजे के हुए 2222 जोड़े

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Embed widget