एक्सप्लोरर

कोटा में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को बहनों ने बांधी राखी, मिला रक्षा का आशीर्वाद

Rajasthan News: कोटा में मंत्री मदन दिलावर को राखी बांधकर बहनों ने आशीर्वाद दिया. शाहपुरा की महारानी और ब्रह्माकुमारी बहनों ने राखी बांधी, मंत्री ने सभी को मिठाई और साड़ी भेंट की.

भाई-बहन के स्नेह और प्रेम के प्रतीक, रक्षा बंधन के पावन त्योहार पर आज प्रदेश के शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर को बहनों ने रक्षा सूत्र बांधे और रक्षा का आशीर्वाद लिया. कोटा में रामचरण सर्किल स्थित शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर के जन संवाद केंद्र पर सुबह से ही क्षेत्र की बहनों का तांता लगा रहा.

प्रातः 9 बजे से दोपहर बाद तक पार्टी की महिला कार्यकर्ता तथा रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र की माताओं, बहनों ने श्री दिलावर के कार्यालय में पहुंचकर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षासूत्र बांधे. दिलावर ने बहनों को मिठाई खिलाकर मुंह मीठा कराया और सभी को साड़ी भेंट की.

नारी शक्ति का सम्मान करना हमारी हिन्दू संस्कृति की विशिष्टता है - मंत्री दिलावर 

मंत्री दिलावर ने कहा कि माताएं-बहनें सदैव पूजनीय हैं. नारी शक्ति का सम्मान करना हमारी हिन्दू संस्कृति की विशिष्टता है, जो पूरी दुनिया में कहीं नहीं पाई जाती. यह भारत की पहचान है. शाहपुरा (जयपुर) की महारानी ने दिलावर को बांधी राखी.

जयपुर जिले की शाहपुरा रियासत की महारानी तथा कश्मीर की राजकुमारी श्रीमती रत्ना देवी जी ने आज शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर के घर जाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और श्रीफल भेंट किया. मंत्री मदन दिलावर की धर्मपत्नी श्रीमती सूरज दिलावर ने श्री दिलावर की बहन श्रीमती रत्ना देवी को साड़ी उढ़ाकर उनका अभिनंदन किया.

ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी मंत्री को राखी बांधी

ब्रह्माकुमारी बहनों ने भी मंत्री को राखी बांधी. प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री श्री मदन दिलावर को राखी बांधी. कुन्हाड़ी केंद्र की प्रमुख उर्मिला दीदी के नेतृत्व में आई ब्रह्माकुमारी बहनों का मंत्री श्री दिलावर ने मुंह मीठा कराया और साड़ी भेंट की.

बता दें, रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, सम्मान, रक्षा और पवित्र बंधन का त्योहार है, जिसे हर साल सावन पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है. इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी आयु, सफलता और स्वस्थ जीवन की कामना करती है. भाई भी बहन को जीवनभर उसकी रक्षा करने का वचन देता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'आजादी के 80 साल बाद...', PM मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर बोले CJP के आशुतोष रांका
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला
'वंदे मातरम् का अपमान...', गजेंद्र सिंह शेखावत का कांग्रेस पर हमला

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
BJP के राज्य उपाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा, कहा- 'जब से पार्टी ज्वाइन की तब से...'
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
अलवर: अमित शाह ने राजस्थान को दी 6,262 करोड़ की सौगात, कांग्रेस पर बोला हमला
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget