एक्सप्लोरर

जोधपुर में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार डंपर ने 2 महिलाओं के रौंदा, चालक फरार

Rajasthan News: जोधपुर में तेज रफ्तार डंपर ने सड़क पार कर रही 2 महिलाओं को कुचल दिया. हादसे में, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है.

जोधपुर शहर के बालसमंद क्षेत्र स्थित रोयल्टी नाका चौराहे पर, बुधवार (6 अगस्त) को एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने दो महिलाओं को कुचल दिया. इस दर्दनाक हादसे में, एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. इस दर्दनाक हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पूरा हादसा चौराहे पर लगे CCTV कैमरे में कैद हो गया है. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि तेज गति से आ रहा डंपर, बेकाबू होकर सीधे सड़क पार कर रही महिलाओं को टक्कर मार देता है. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.

डंपर चालक फरार, पुलिस ने जब्त किया वाहन 

घटना के बाद डंपर चालक मौके से फरार हो गया. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा. डंपर को जब्त कर लिया गया है और चालक की तलाश की जा रही है. स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जमा हो गए. लोगों ने ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम के खिलाफ गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए.

उनका कहना है कि इस मार्ग पर लगातार भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं और कोई नियंत्रण नहीं है. लोगों ने स्पीड ब्रेकर लगाने और भारी वाहनों पर समयबद्ध प्रतिबंध की मांग की. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. प्रशासन का कहना है कि जल्द ही दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा और ट्रैफिक व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी.

स्थानीय लोगों की मांग 

यह हादसा न सिर्फ लापरवाह ड्राइविंग का नतीजा है बल्कि ट्रैफिक सिस्टम पर भी बड़ा सवाल खड़ा करता है. स्थानीय लोगों की मांग है कि इस क्षेत्र में सख्त ट्रैफिक नियम, सिग्नल और गति नियंत्रण व्यवस्था लागू की जाए.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
अपनी छत पर उगा सकते हैं तोरई, घर बैठे मिलेगी हरी सब्जी
Blood Pressure Diet: आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
आपका बीपी कंट्रोल करेंगी ये सब्जियां, देख लें लिस्ट
Embed widget