एक्सप्लोरर

'न तो मैं इंस्टा पर हूं, न ट्विटर पर...', कोटा कलेक्टर ने NEET छात्रों को दिए कामयाबी के जरूरी टिप्स

Kota NEET Aspirants: कोटा में नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के साथ जिला कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी ने संवाद किया. इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों मोटिवेट करते हुए सफलता के कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए.

Kota NEET Students News: कोटा में कोचिंग कर रहे विद्यार्थियों में सकारात्मकता लाने और उनको मोटिवेट करने के लिए जिला प्रशासन हर स्तर प्रयास कर रहा है. इन्हीं प्रयासों के तहत नीट की परीक्षा में शामिल होने जा रहे विद्यार्थियों को मोटिवेट करने के लिए जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी एक कोचिंग इंस्टीट्यूट पहुंचें. 

जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने विद्यार्थियों से संवाद के दौरन उनके सवालों के जवाब दिए और उनके साथ अपने अनुभव साझा किए. उत्साह के साथ परीक्षा देते हुए सफलता की ओर बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दी. जिला कलक्टर ने सोशल मीडिया के सवाल पर कहा कि ना तो मैं इंस्टा पर हूं, ना ट्विरटर पर हूं, मैं यहां हूं. वो आभासी दुनिया है. इससे कुछ नहीं होता.

'सोशल मीडिया आपके लक्ष्य के लिए दुश्मन'
सोशल मीडियो को लेकर कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कहा कि हो सकता है सोशल मीडिया उपयोगी हो, लेकिन अभी आपकी उम्र में और जिस लक्ष्य के लिए आप आए हैं उस उद्देश्य में ये आपके दुश्मन हैं. उन्होंने कहा कि आप जिस दिन कामयाब हो जाओगे फॉलोअर्स खूब मिल जाएंगे. अभी ये बाधा के अलावा कुछ नहीं.

विद्यार्थियों से जिला कलेक्टर ने सोशल मीडिय को अपने मोबाइल फोन से हटाने की सलाह दी. उन्होंने कहा कि हम वो करना चाहिए जो काम अच्छा हो, क्योंकि अच्छा काम करने के बाद उत्साह मिलता है. बुरा काम करके भारीपन महसूस होता है. उन्होंने कहा कि हम इंस्टा पर एक घंटा बिताने के बाद जब सोचते हैं तो लगता है एक घंटा खराब हो गया, इसलिए यह गलत है.

यूपीएससी को लेकर किया बड़ा खुलासा
विद्यार्थियों को मोटिवेट करते हुए डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कहा कि मैं फेल होकर पास होने वाला परफेक्ट एग्जांपल हूं. प्री मेडिकल एग्जाम पीएमटी, प्रीपीजी, आर्मी कैप्टन, यूपीएससी सभी एग्जाम में पहली बार में मुझे सफलता नहीं मिली. सब में दूसरे प्रयास में सफलता प्राप्त की. 

कलेक्टर रविंद्र गोस्वामी कहा कि यूपीएससी में सफल हुआ तो मनपसंद पद नहीं मिल रहा था तो दोबारा एग्जाम दिया. उन्होंने कहा कि मैंने सपना देखा था कि किसी आईएएस से हाथ मिलाऊं, जब सफल हुआ तो कमरे में गया जोर से चिल्लाया और फिर खुद से हाथ मिलाया. उन्होंने कहा कि मैं पहला आईएएस हूं, जिससे मैंने खुद हाथ मिलाया. 

विद्यार्थियों से संवाद में जिला कलेक्ट ने  कहा कि अपना मुकाबला खुद से रखो. अपनी तुलना दूसरों से मत करो. सभी की परिस्थितियां अलग-अलग हैं. न ताना मारने वालों से विचलित हों और न प्रशंसा से. हमें फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि लोग क्या कह रहे हैं. मोहब्बत मंजिल से करनी है, रास्तों से नहीं.

'अपने शौक जिंदा रखो और उन्हें समय दो' 
एक अन्य छात्र के सवाल के जवाब पर जिला कलेक्टर ने कहा कि अपने शौक जिंदा रखिए. रोजाना कुछ समय भी दीजिए, जिस दिन टेस्ट दो उसके बाद अपने शौक को समय दो. रोजाना 7-8 घंटे पढ़ें और इसके अलावा जो आपको करना है करो. नियमित और अनुशासित मेहनत से आप आसानी से सफल हो सकते हैं. 

बेस्ट नोट्स कैसे बनाएं ? 
इस सवाल के जवाब में डॉ गोस्वामी ने कहा कि नोट्स बनाने के लिए टीचर्स से ज्यादा बेहतर कोई नहीं बता सकता. नोट्स नहीं हो तो की- वर्ड्स लिखो, जिसे देखते ही तुरंत याद आ जाए. जो भी नोट्स बना रहे हो, उन्हें एक ही जगह रखें. नोट्स में लिखावट कम होनी चाहिए. ट्री, डायग्राम, एरो या ग्राफ्स कुछ ऐसे ट्रिक्स होनी चाहिए जो आपको याद भी रह जाए और याद भी दिला दे.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: कोटा में रील बनाते समय रियल में चली गोली, एक युवक की मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
'ऐसी जगह बिठाऊंगा, जहां ना पानी पिलाने के लिए कोई होगा, न बैठने को कुर्सी', पुलिस अफसरों पर डोटासरा के बिगड़े बोल
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज
जयपुर: सरकारी नौकरी के लिए मां का कत्ल, आरोपी बेटी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
'दुनिया पागल थोड़ी न है!', सरकार छात्रों से बातचीत के लिए तैयार तो इकरा हसन ऐसा क्यों बोलीं?
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'इस्तीफा लेने से सरकार नहीं गिरती', PM मोदी को लिखी चिट्ठी के बाद अब क्या बोले अन्ना हजारे
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
राजा रघुवंशी मर्डर केस : दोबारा जेल जाएगी सोनम, सुप्रीम कोर्ट ने कहा - 'आरोपी ज़मानत की हकदार नहीं'
Embed widget