एक्सप्लोरर

कोटा में टंकी का वॉल्व खराब होने से कई एकड़ फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग करते हुए टंकी पर चढ़े किसान

Rajasthan News: राजस्थान के कोटा जिले में जलापूर्ती विभाग की काफी लापरवाही दिख रही है. इसी लापरवही के चलते किसानों का कई एकड़ फसल बर्बाद हो गया है.

Kota News: कोटा जिले के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के काला तालाब स्थित डिस्पेंसरी के पास बनी पानी की टंकी पर आज सुबह 10 से 15 लोग चढ़ गए. बता दें कि इस पानी की टंकी के नीचे लगा हुआ वाल्व खराब है और लंबे समय से इसे ठीक नहीं किया जा रहा. आज सुबह ही इस वाल्ब के लीक होने से आसपास के खेतों में पानी भर गया साथ ही डिस्पेंसरी, मंदिर और क्षेत्र में भी पानी भर गया.

काला तालाब क्षेत्र के लोग पिछले काफी दिनों से इस समस्या से जूझ रहे हैं. खेतों में पानी भरने से गुस्साए किसानों ने आज विरोध प्रदर्शन किया और काला तालाब की पानी की टंकी पर चढ़ गए.

फसल के नुकसान का मिले मुआवजा

किसनों की मांग है कि इस वाल्व को पूरी तरह से ठीक किया जाए और यहां पर एक स्थाई व्यक्ति की नियुक्ति की जाए ताकि समस्या होने पर वह शीघ्र ही अधिकारियों को सूचित कर समस्या से अवगत कराएगा और किसानों का व क्षेत्रवासियों का नुकसान नहीं होगा. किसानों ने 20 से 25 बीघा की जो फसल खराब हुई है उसका मुआवजा भी मांगा है.

मुआवजे की मांग को लेकर वह पानी की टंकी पर पिछले तीन घंटे से चढ़े हुए हैं और जिला कलेक्टर एवं अन्य उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं. 

चार से पांच साल पहले से बनी हुई है समस्या

स्थानीय किसानों का कहना है कि पिछले 4 से 5 सालों से यह समस्या निरंतर बनी हुई है लेकिन जलदाय विभाग के कर्मचारी और अधिकारी इस और ध्यान नहीं देते. जब भी समस्या होती है इस वाल्व के माध्यम से मोटा बिल उठाते हैं और समस्या का स्थाई समाधान नहीं करते. इस पूरी घटना पर जलदाय विभाग के जेईएन जितेन्द्र यादव ने कहना है कि यहां पर खेती की मिट्टी है जिस कारण से वाल्व नीचे जमीन में धस जाता है और लीक हो जाता है कुछ ही घंटे में इसे सही कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Kota Suicide: कोटा में एक और स्टूडेंट ने की आत्महत्या, नीट की तैयारी कर रहे छात्र ने लगाया मौत को गले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: अमित शाह के दौरे से पहले अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर मंत्री, लगाए ये आरोप
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार

वीडियोज

Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)
Mannat-Vikrant के सेट पर 'truth और dare' का तड़काए, क-दूसरे की पोल खोलते आए नजर!
Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना का नरसंहार! एयरस्ट्राइक में 28 लोगों को उतारा मौत के घाट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget