एक्सप्लोरर

'आपका बच्चा अतुलनीय है, उसका ख्याल रखें', Kota में अभिभावकों को दिए गए जरूरी टिप्स

Rajasthan: कोटा में बच्चों के साथ अभिभावकों के लिए भी 'परवरिश' नामक सेशन आयोजित की गई. इसमें बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखने, महीने में एक बार बच्चे से मिलने समेत कई जरूरी बातें बताई गई.

Rajasthan News: कोटा शहर में कोचिंग के लिए देशभर से बच्चे पहुंच रहे हैं. कोचिंग संस्थान स्टूडेंट्स को प्रेरित करने के साथ पैरेन्टस के लिए भी स्पेशल सेशन्स आयोजित किये जा रहे हैं. स्पेशल सेशन्स में पैरेंट्स को बच्चों पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है. पैरेंटिंग सेशन ‘‘परवरिश’’ का आयोजन सम्यक कैम्पस के सद्गुण सभागार में हुआ. मनोवैज्ञानिक और मोटिवेटर डॉ. हरीश शर्मा ने सेशन को संबोधित करते हुए पैरेन्ट्स को टिप्स दिए. उन्होंने बताया कि कोटा में देश के कोने-कोने से छात्र सपनों को साकार करने के लिए पहुंच हैं.

हरीश शर्मा ने ने कहा, 'अभिभावकों को बच्चों से अच्छी रैंकिंग की उम्मीद रहती है. अभिभावकों की भी कुछ जिम्मेदारी बनती है. पैरेन्ट्स को समझना चाहिए कि बच्चे रूटीन टेस्ट में पिछड़ रहे हैं तो ज्यादा दबाव नहीं डालें. बच्चों से लगातार संवाद बढ़ाए रखें.' मोटिवेटर डॉ. हरीश शर्मा ने बताया कि पैरेन्ट्स और बच्चों के बीच संवाद जितना साफ होगा, रिश्ता उतना ही मजबूत होगा. कोचिंग में काउंसलर से मिलकर बच्चे की पढ़ाई में पिछड़ने का कारण समझना चाहिए.

पैरेंटिंग सेशन में पैरेन्ट्स को दिये गये टिप्स

उन्होंने कहा कि बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार रखें. कोशिश करें कि महीने में एक बार बच्चे से मिलने आएं. इससे बच्चे को हिम्मत मिलेगी. नया माहौल और नए दोस्तों के मिलने का असर बच्चे की दिनचर्या पर भी पड़ेगा. इसलिए पैरेन्ट्स बच्चे के दिनचर्या की जानकारी रखें. बच्चा कितने बजे सो रहा, उठ रहा है या रात में कितनी देर तक जाग रहा है. रोजाना हेल्दी डाइट ले रहा है या नहीं. कई बच्चे कोटा आने के बाद फास्ट फूड का सेवन करने लग जाते हैं. उन्होंने बताया कि फास्ट फूड सेहत के लिए सही नहीं होता. 

आपका बच्चा अतुलनीय है-डॉ. हरीश शर्मा

डॉ. शर्मा ने कहा कि पैरेन्ट्स को समझना होगा कि बच्चा अतुलनीय है. इसलिए उसकी किसी से तुलना नहीं करें. तुलना करने से बच्चे में हीन भावना होती है. पैरेन्ट्स ध्यान रखें कि आज की जनरेशन में काफी अंतर है. 

Rajasthan: खाद्य पदार्थों में मिलावट के रोकथाम में कोटा की बादशाहत कायम, लगातार 6वीं बार मिली पहली रैंक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget