एक्सप्लोरर

Kota Murder: कोटा में युवक की हत्या के बाद दो समुदायों में तनाव, हुई आगजनी, आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Kota Murder News: राजस्थान के कोटा में संदीप शर्मा की हत्या के बाद से तनाव का माहौल है. इस मामले में देर शाम प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की. फिलहाल, स्थिति नियंत्रण में है.

Kota Murde Case: राजस्थान के कोटा में एक युवक की चाकू मारकर हत्या किए जाने के बाद दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. यह मामला मामला कोटा जिले के कनवास कस्बे का है, जहां युवक की हत्या से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर आगजनी की और एक दुकान को आग के हवाले कर दिया. आरोपी युवक के घर पर भी आग लगाने की कोशिश की गई. कुर्सी पर बैठने के विवाद में आरोपी अतीक ने कंप्यूटर मैकेनिक संदीप शर्मा की चाकू मारकर हत्या कर दी.

अतीक आदतन अपराधी है. इस बीच संदीप शर्मा की हत्या के बाद मामले ने सांप्रदायिक रंग ले लिया. घटना के बाद इलाके के लोगों ने सड़क जाम कर हंगामा किया. एक दुकान में आग लगाई गई.

संदीप शर्मा की हत्या के बाद नाराज लोगों ने अधिकारियों से कहा कि हत्यारोपी का मकान अवैध अतिक्रमण कर बनाया गया है. इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने आरोपी के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की. करीब 2 घंटे से ज्यादा चली इस कार्रवाई में पूरी तरह से उसके मकान को जमींदोज कर दिया गया. पुलिस प्रशासन के समझाने के बाद हालात अब पूरी तरह काबू में है.

हत्यारोपी को सख्त सजा दिलाने की मांग

कोटा जिले के कनवास में चाकू मारकर युवक की हत्या के बाद नाराज लोगों ने दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई और सख्त सजा दिलाने की भी मांग की है. वहीं, हंगामे और तोड़फोड़ की घटना में जिन दुकानदारों का नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिलाने की भी प्रशासन से मांग की है. 

इलाके में तनाव

देर शाम के बाद हिंसा की कोई वारदात नहीं हुई है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है. अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है. फिलहाल, इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस को अलर्ट मोड में रहने के लिए कहा गया है. पुलिस हत्यारोपी की तलाश में जुटी है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
जंतर मंतर पर देर रात हुई हिंसा के बीच अभिजीत दीपके का सामने आया बड़ा बयान, बोले- 'CJP का आंदोलन...'
'हमारे प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
'प्रोटेस्ट को पटरी से उतारने की कोशिश की जाएगी लेकिन...', सोनम वांगचुक से बात के बाद बोले CJP के सौरव दास
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
Dhamaal 4 Box Office Day 13: 'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' की कमाई में दूसरे बुधवार आई मंदी, लेकिन 2 करोड़ और कमाते ही बना देगी ये रिकॉर्ड
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Delhi Weather: दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
दिल्ली में आज छाए रहेंगे हल्के बादल, दिन में बारिश के आसार, जानें आज के मौसम का हाल
Mango City Of India: लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
लखनऊ या पटना नहीं, बल्कि ये है भारत का असली 'आमों का शहर'! गर्मियों में जरूर बनाएं यहां का प्लान
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
डोरबेल बजते ही टीवी पर दिखेगा लाइव वीडियो! Ring Doorbell Camera को Smart TV से ऐसे करें कनेक्ट
Embed widget