एक्सप्लोरर

Kota News: मंत्री शांति धारीवाल ने चंबल रिवर फ्रंट का लिया जायजा, 12 सितंबर को जनता को समर्पित करेंगे सीएम गहलोत

Chambal River Front: कोटा के सबसे खूबसूरत चम्बल रिवर फ्रंट के लोकार्पण की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 12 सितंबर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे.

कोटा के सबसे खूबसूरत चम्बल रिवर फ्रंट (Chambal River Front ) के लोकार्पण की उलटी गिनती शुरू हो गई है. 12 सितम्बर को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इसका लोकार्पण कर जनता को समर्पित करेंगे. विशालकाय चम्बल माता की प्रतिमा पर गिरने वाले जलधारा का बटन दबाकर शुभारंभ किया जाएगा.

विश्व स्तरीय पर्यटन स्थल चंबल रिवर फ्रंट और आक्सीजोन के प्रस्तावित उद्घाटन की तैयारी को लेकर नगरीय विकास एवं स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने उद्घाटन के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम स्थलों का जायजा लिया. मंत्री धारीवाल ने अधिकारियों को उद्घाटन के मध्य नजर सभी तैयारी को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. उमेद सिंह स्टेडियम में आयोजित होने वाले समारोह के बारे में अधिकारियों से मौके पर ही चर्चा की.

प्रदेश ही नहीं देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो गया कोटा 
कार्यक्रम के दौरान शामिल होने वाले वीआईपी गेस्ट एवं आमजन के एंट्री पॉइंट पार्किंग सुरक्षा व्यवस्था सहित सभी बिंदुओं पर चर्चा की और विशेष निर्देश दिए वहीं मंत्री धारीवाल आज सिटी पार्क भी पहुंचे जहां उन्होंने पूरे पार्क का अवलोकन कर उद्घाटन समारोह के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रम एवं ग्लास हाउस में प्रस्तावित बैठक के लिए की जा रही व्यवस्थाओं के बारे में अधिकारियों से चर्चा की.

आर्च हिल में प्रस्तावित कार्यक्रम के बारे में भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया. मीडिया से बातचीत में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल ने कहा कि राजस्थान का कोटा शहर प्रदेश ही नहीं देश के अग्रणी शहरों में शामिल हो गया है. कोटा में करवाए गए आवागमन सुविधा ,पर्यटन विकास, जन सुविधाओं के सभी प्रोजेक्ट्स से कोटा की तस्वीर बदल गई है. देश विदेश में इसकी चर्चा होने लगी है.
 
मुख्यमंत्री सहित कई मंत्री और वीआईपी का होगा आगमन
धारीवाल ने कहा कि 12 सितम्बर को चम्बल रिवर फ्रंट और 13 सितम्बर को सिटी पार्क का लोकार्पण होगा. उन्होंने कहा कि सीएम इसका लोकार्पण करेंगे और पूरी कैबिनेट यहां आएगी. इसके साथ ही विधायक और अन्य लोगों को भी आमंत्रित किया गया है. आयोजित समारोह ऐतिहासिक हो इसके प्रयास किए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Rajasthan Politics: बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज से, गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget