एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज से, गजेंद्र सिंह शेखावत बोले- 'गहलोत सरकार सबसे भ्रष्ट'

BJP Parivartan Yatra: केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर के सर्किट हाउस में परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता की. उन्होंने बताया कि यह यात्रा 18 दिन में 2574 किलोमीटर का सफर तय करेगी.

Gajendra Singh Shekhawat Attack On CM Ashok Gehlot: राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) दो सितंबर यानी आज से प्रदेशभर में परिवर्तन यात्रा (Parivartan Yatra) की शुरुआत करने जा रही है. वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत (Gajendra Singh Shekhawat) ने जोधपुर (Jodhpur) के सर्किट हाउस में परिवर्तन यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता की. उन्होंने परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम के बारे में बताया. 

उन्होंने बताया कि यह यात्रा 18 दिन में 2574 किलोमीटर का सफर तय करेगी. इस दौरान यात्रा जोधपुर संभाग की 33, नागौर की 10, अजमेर की 8 समेत कुल 51 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी. केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में परिवर्तन यात्रा का स्वागत किया जाएगा. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की फूड पैकेट योजना पर सवाल खड़े किए. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत फूड पैकेट योजना पर सवाल खड़े करते हुए उन्होंने कहा "आम दुकानदार जब दुकान पर किसी तरह की मिलावट करता है, तो उसे उठाकर जेल में डाल दिया जाता है, जबकि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के फोटो लगे फूड पैकेट में मिलावट मिली. इस मामले पर अभी तक पर कोई कार्रवाई नहीं हुई." 

'पार्टी जो कहेगी वो ही करूंगा'
इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत से पत्राकरों ने पूछा कि क्या वो सरदारपुरा विधानसभा सीट पर उतर सकते हैं. इसके जबाव में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री ने कहा कि मैंने तो लोकसभा के चुनाव की भी तैयारी नहीं की है. पार्टी जो कहेगी वो ही करूंगा. पार्टी कहेगी लोकसभा चुनाव लड़ो तो लडूंगा. पार्टी मना करेगी तो नहीं लडूंगा. वैसे ही विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए कहा जाएगा, तो लडूंगा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के सामने चुनाव लड़ना कोई बड़ा टास्क नहीं है. इस दौरान केंद्रीय मंत्री शेखावत ने गहलोत सरकार पर जमकर निशाना भी साधा.

उन्होंने कहा गहलोत सरकार सबसे भ्रष्टतम है. बिना लेनदेन के तो कोई भी कम होता ही नहीं है. जल जीवन मिशन के मामले में भी ईडी ने छापेमारी की है. ये घोटालेबाजों की सरकार है. हर काम में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच चुका है.

Bageshwar Dham News: आज सीकर में लगेगा पंडित धीरेंद्र शास्त्री का दिव्य दरबार, लाखों भक्त कथा में होंगे शामिल

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा
राजस्थान से गुजरात तक झुलसाने लगी गर्मी, इस बार मार्च में ही मंडराने लगा हीटवेव का खतरा
राजस्थान में पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट! सरकार ने क्या कहा?
राजस्थान में पेट्रोल डीजल के बाद अब कॉमर्शियल गैस सिलेंडर्स पर संकट! सरकार ने क्या कहा?
Sirohi News: ऑन ड्यूटी शराब के नशे में कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से किया इनकार, व्यवस्था पर उठे सवाल
सिरोही: ऑन ड्यूटी शराब के नशे में कर्मचारी ने स्पीड पोस्ट करने से किया इनकार, व्यवस्था पर उठे सवाल
Weather News: मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू के हालात
मार्च में ही झुलस रही दिल्ली! गुजरात का राजकोट सबसे गर्म, कई जगहों पर लू की स्थिति

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेल संकट के बीच आई राहत भरी खबर, केंद्र सरकार ने लिया ये बड़ा फैसला, PM मोदी बोले- मिडिल ईस्ट में जंग से...
LPG के उत्पादन में 10% की बढ़ोतरी, तेल संकट के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
LGP सिलेंडर का जिक्र कर अखिलेश यादव का बड़ा बयान, 'कहीं ऐसा न हो कि सरकार...'
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
ईरान युद्ध में अमेरिका-इजरायल ने अरबों फूंके, रूस की लगी लॉटरी, जानें पुतिन ने कैसे करी कमाई
Mardaani 3 OTT Release: ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
ओटीटी पर कब देख पाएंगे मर्दानी 3? रानी मुखर्जी की फिल्म यहां होगी स्ट्रीम
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
कीर्ति आजाद के 'विवादित' बयान पर ईशान किशन ने दिया जवाब, मंदिर में ट्रॉफी ले जाना ठहराया था गलत
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
अब भारत में धुआंधार निवेश करेगा चीन, सरकार ने शर्तों में दी ढील... मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला
Pune Porsche Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
पुणे पोर्शे हादसे में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, आरोपी के पिता विशाल अग्रवाल को 22 महीने बाद दी बेल
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
May I help You! रेलवे स्टेशनों पर अब रोबोट्स करेंगे क्राउड मैनेजमेंट, बदमाशों पर भी रखेंगे नजर
Embed widget