एक्सप्लोरर

खींवसर सीट पर 20 साल बाद BJP का कब्जा, क्या है जीत के पीछे की पूरी कहानी?

Rajasthan Bypoll Results 2024: खींवसर उपचुनाव में बीजेपी के रेवंतराम डांगा ने 13901 वोटों से रोमांचक जीत दर्ज की. उन्होंने रालोपा प्रत्याशी कनिका बेनीवाल को हराया.

Rajasthan Bypoll Results 2024: नागौर जिले की खींवसर विधानसभा सीट पर 20 साल के बाद बीजेपी को जीत मिली है. यहां पर बीजेपी ने पूरी ताकत झोंक दी थी. पार्टी ने मजबूत लोगों को पिछले छह महीने से यहां पर उतारा हुआ था. जिसकी वजह से हनुमान बेनीवाल की पत्नी कनिका को 13901 वोटों से बीजेपी के रेवंतराम डांगा ने हरा दिया है. रेवंतराम डांगा एक लाख से ज्यादा वोट हासिल करने में कामयाब रहे. 

त्रिकोणीय मुकाबले में लड़ाई सिर्फ बीजेपी और आरएलपी में ही रही. ये सीट बीजेपी और आरएलपी दोनों के लिए प्रतिष्ठा का सवाल बन गई थी. चूंकि यहां से आरएलपी के हनुमान बेनीवाल लगातार चुनाव जीतते आ रहे थे लेकिन अब उनकी जीत में ब्रेक लग गया है. 

कौन है खींवसर की जीत के हीरो?
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बीजेपी युवा मोर्चा और प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी को पार्टी मे खींवसर चुनाव में प्रभारी बनाया गया था. उन्होंने जुलाई के आखिरी सप्ताह में काम शुरू कर दिया गया था. अगस्त, सितंबर, अक्टूबर और 13 दिन नवंबर में लगभग 100 दिन से अधिक का कार्य खींवसर में ही रहकर सैनी ने काम किया. जिन्होंने मजबूत रणनीति के तहत सभी सात मंडलों में एक-एक विस्तारक और एक-एक प्रभारी बनाकर बूथ मैनेजमेंट को मजबूत किया है. सैनी का कहना है कि लगातार नीचे तक प्रवासकर संगठन के पदाधिकारियों को मोटिवेट किया गया. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की योजनाओं को नीचे तक ले जाकर प्रचार किया गया. कार्यकर्ताओं के रुके हुए सभी काम सरकार द्वारा करवाने का किया गया.

बीजेपी-आरएलपी ने झोंकी थी पूरी ताकत
पिछली बार हनुमान बेनीवाल खुद सिर्फ 2059 वोटों से चुनाव जीतकर आए थे. ऐसे में उपचुनाव में बीजेपी और आरएलपी दोनों ने पूरी ताकत झोंक दी थी. बीजेपी ने क्षेत्रिय वोटर्स को एक किया रावणा राजपूत और राजपूत दोनों को साधा गया.

बता दें कि रेवंतराम डांगा 2023 के विधानसभा चुनाव से एक महीने पहले बीजेपी में शामिल हुए थे. इससे पहले 15 साल तक वे सरपंच रहे और आरएलपी में कई पदों पर रह चुके है.

यह भी पढ़ें: पत्नी के चुनाव हारने पर हनुमान बेनीवाल की पहली प्रतिक्रिया, क्यों कहा- 'कोई बचना नहीं चाहिए'?

 

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
'छात्रों की आवाज दबा रही सरकार, धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल...', केंद्र पर भड़के सचिन पायलट
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
वरमाला की रस्म, अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे... जोधपुर की जेल में गूंजी शहनाई
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget