एक्सप्लोरर

Rajasthan News: राजस्थान का ऐसा गांव जहां दहन नहीं रावण को बंदूक की गोलियों से करते हैं छलनी

Jaipur News: रावण को छलनी करने के लिए लोगों में होड़ लग जाती है. इसलिए बोली लगाई जाती है, जो सबसे अधिक बोली लगाता है उसे रावण पर पहली गोली चलाने का सौभाग्य प्राप्त होता है.

Rajasthan News: आज पूरा देश दशहरा मना रहा है. पूरे देश में जगह-जगह पर रावण दहन (Ravana Dahan) की तैयारियों जोर-शोर से चल रही हैं. बुराई पर अच्छाई की जीत के इस महापर्व पर आज हम आपको राजस्थान (Rajasthan) के एक ऐसे गांव की कहानी बताने जा रहे हैं जहां लोग रावण के पुतले का दहन नहीं बल्कि उसे गोलियों से छलनी करते हैं. जी हां, यह गांव प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) जिले के अरनोद तहसील (Arnod Tehsil) में है और उसका नाम है खेरोट (kherot). यहीं नहीं यह प्रतापगढ़ जिले का अकेला ऐसा गांव है जहां रावण का दहन नहीं किया जाता. इसके अलावा लोग मिट्टी से बने रावण के सिर को लट्ठ मार-मारकर उसके धड़ से अलग कर देते हैं. आइये जानते हैं यहां की क्या है परंपरा....

 गोलियों से छलनी करने के लिए लगती हैं बोलियां
प्रतापगढ़ शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर खेरोट गांव है यहां स्थानीय आदर्श राजकीय उच्य माध्यमिक विद्यालय परिसर में रावण का पुतला बनाया गया है. ग्रमीणों के अनुसार जहां पर रावण का पुतला बनाया जाता है वहां पहले लोग फसलें काटकर ढेर लगाते थे. फसल को आग नहीं लगे इसलिए रावण को जलाते नहीं है बल्कि उसे गोलियों से छलनी करते थे. यहीं परंपरा आज भी जिंदा है.

सबसे अधिक बोली लगाने वाला चलाता है पहली गोली

क्षेत्र के लाइसेंस बंदूकधारियों द्वारा रावण को छलनी किया जाता है. सुबह से ही गांव में बड़े उत्सुकता का माहौल रहता है. सभी स्कूल में इकट्ठा होते हैं और फिर रावण को पहली गोली मारने के लिए बोलियां लगती हैं, जिसकी बोली सबसे अधिक होती है वह पहले भगवान राम के भाले से रावण की नाक काटता है. फिर अपनी लाइसेंसी बंदूक से रावण को पहली गोली मारता है. फिर सभी बंदूक के रावण को छलनी करते हैं. यहीं नहीं रावण की पूजा आरती भी की जाती है. साथ में राम-रावण के दो गुट बनते है जो अलग-अलग खड़े होकर चौपाइयों में वाद संवाद भी करते हैं. साथ ही दोनों गुट अपने-अपने भगवान के खूब जयकारे लगाते हैं. 

 मिट्टी का सिर अलग कर घर के जाते हैं लोग
प्रतापगढ़ से 65 किमी दूर आकोला गांव में भी रावण वध की अनौखी परंपरा है, वहां कई साल से रावण का धड़ दशहरा मैदान में खड़ा है. पहले ये मिट्टी का था, अब सीमेंट का कर दिया है. इसमें सिर जरूर मिट्टी का होता है. लोक संस्कृति के जानकार डॉ. श्रीकृष्ण जुगनू बताते हैं कि रावण वध की यह परंपरा 600 साल से भी ज्यादा पुरानी है जिसमें लोग उसके सिर को धड़ से अलग करते हैं. जैसे ही सिर धड़ से अलग होता है सैकड़ों लोग सिर के टुकड़े यानी ठिकरिया लेने के लिए टूट पड़ते हैं. मान्यता है कि यह ठीकरी घर में रखने से खटमल नहीं होते और घर में शांति रहती है.

यह भी पढ़ें:

Agriculture Scheme: राजस्थान में छात्राओं के लिए खुशखबरी, एग्रीकल्चर पढ़ने पर मिलेंगे 15 हजार रुपये

Udaipur News: राजसमन्द में विदेशियों से ऑनलाइन ठगी में CBI की दबिश, डेढ़ करोड़ कैश और डेढ़ किलो सोना बरामद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
'कोई दिमागी नक्सली...', PM मोदी के संबोधन पर बोले सचिन पायलट
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान में 20 से ज्यादा प्रसूताओं की मौत, सरकार सख्त
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद
सिरोही: रामझरोखा मंदिर के पीछे की जमीन के पट्टों को लेकर विवाद

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
'गदर' नहीं, ये है भारत-पाकिस्तान बंटवारे की सबसे वॉयलेंट फिल्म, कमाया था 72% प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
इस्लामाबाद में फहराया गया तिरंगा, गूंजे 'भारत माता की जय' के नारे
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
Video: लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
लाल लहंगे में जमकर झूमी हसीना, राणा जी गाने पर जमकर मचाया बवाल
Embed widget