एक्सप्लोरर

Khatu Shyam Mandir: खाटू श्याम जी मंदिर के पट खुलने की आई डेट, जानें कब हो सकेंगे दर्शन

Khatu Shyam: खाटू श्याम मंदिर में दर्शन के लिए अब भक्तों को ज्यादा समय मिल सकेगा. पहले केवल चार लाइन में दर्शन होते थे, लेकिन अब व्यवस्था बेहतर कर दी गई है. अब श्रद्धालुओं की 16 लाइन लगेंगी.

Khatu Shyam Temple Open: सीकर में स्थित खाटूश्याम जी मंदिर को फिर से दर्शन के लिए खोला जा रहा है. मंदिर के पट खुलने की तारीख आ गई है. प्रशासन ने इसके लिए पूरी तैयारी कर ली है. बाबा के दर्शनाथियों के लिए अब बेहतर व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए तेजी से काम चल रहा है. प्रशासन के साथ ही साथ मंदिर प्रशासन भी तैयार है. सीकर के कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि आने वाले 31 दिसंबर 2022 और 1 जनवरी 2023 के बीच मंदिर खोल दिया जाएगा. 

जानकारी के अनुसार, पहले चार लाइन में दर्शन होते थे और अब दर्शन के लिए भक्तों की 16 लाइनें लगेंगी. कलेक्टर का का दावा है कि एक दिन में 10 लाख से अधिक लोग दर्शन कर सकेंगे.

भक्तों को दर्शन करने के लिए मिलेगा अधिक समय
सीकर कलेक्टर अमित यादव ने बताया कि पहले से बेहतर व्यवस्था की जा रही है. लक्ष्य है कि अब 10 लाख से अधिक लोगों को दर्शन कराया जा सके. पहले लोगों को दर्शन करने में समय भी कम मिलता था. अब औसतन 4 मिनट लोगों को मिल सकेंगे. इसीलिए 16 लाइनों की व्यवस्था की जा रही है. इसके लिए ट्रैफिक व्यवस्था पर भी काम हो रहा है. 3 दिसम्बर को होने वाला मेला यहां भी इस बार नहीं हो पा रहा है. दर्शनार्थियों के लिए सब कुछ यहां पर बेहतर हो जाएगा.

लक्खी मेला के लिए सब कुछ तैयार रहेगा
अगले साल होने वाले बाबा श्याम के लक्खी मेले से चार महीने पहले ही जिला प्रशासन और मंदिर कमेटी तैयारी में जुट गया है. जिला कलेक्टर अमित यादव और पुलिस अधीक्षक कुंवर राष्ट्रदीप ने गुरुवार को बैठक की थी. बैठक में कलेक्टर ने कहा था कि मेले से पहले व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना होगा, जिससे भक्तों को यहां आने पर कोई दिक्क्त न हो. कलेक्टर ने दिसंबर के आखिर तक मंदिर विस्तार का काम भी पूरा करने के निर्देश दिए हैं. मंदिर कमेटी ने जिला प्रशासन की पहल पर शुक्रवार से ही काम शुरू करने की बात कही है.

इन चीजों पर हो रहा है काम
75 फीट मेला ग्राउंड में श्रद्धालुओं की लाइन बढ़ाई जाएगी और बचे हुए हिस्से को शेड से कवर किया जा रहा है. खाटू श्याम मंदिर कमेटी का कहना है कि लखदातार मैदान में सीसीटीवी, कवर्ड टीन शेड और स्थायी जिगजैग बनाया जा रहा है. लखदातार मैदान के एंट्री गेट और एग्जिट गेट पर निशान रखने के लिए व्यवस्था तेजी से हो रही है. लखदातार मैदान के बाहर एग्जिट गेट पर बड़ा गेट लग रहा है और फतेहाबाद धर्मशाला के सामने रास्ते पर कमेटी सीसी सड़क बनवाएगीऔर कृष्णा सर्किट योजना में बने रेस्ट रूम, टॉयलेट और आवास की शुरुआत हो चुकी है. इससे भक्तों को राहत मिलेगी.

ई-रिक्शा का पंजीयन कराने के निर्देश
वहीं लामियां तिराहे पर बने लखदातार मैदान पर टिनसेड लगाकर स्थाई जिगजैग बनाने मुख्य स्थानों पर सुलभ शौचालय बनाने के फैसलों पर मुहर लगी. अब एसपी-कलक्टर ने ई-रिक्शा का पंजीयन कराने के निर्देश दिए. वहीं, पार्किंग ठेकेदार को 52 बीघा में स्थित सरकारी पार्किंग को समतलीकरण कराने की बात कही. इससे श्याम नगरी में जाम के झाम से लोगों को राहत मिलेगी.

यह भी पढ़ें: Rajasthan Weather Update: राजस्थान में लुढक रहा है पारा, बढ़ रही है ठिठुरन, जानिए- आज कैसा रहेगा मौसम का हाल?

संतोष कुमार पांडेय पिछले 13 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. इस दौरान उन्होंने कई संस्थानों में काम किया है. इस समय जयपुर डिवीजन में एबीपी लाइव के लिए काम कर रहे हैं. संतोष कुमार पांडेय राजनीति, अपराध और सामाजिक मुद्दों पर खास पकड़ रखते हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
सिरोही डाक विभाग में घूस मांगने का आरोप, जांच की मांग
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जयपुर: UCC के विरोध में मुस्लिम समाज, पुलिस से हुई तीखी बहस
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
जोधपुर: सरकारी स्कूल में परोसा गया खराब खाना, जांच शुरू
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल
राजस्थान का वो स्कूल जहां CJP के आशुतोष के जाने पर मचा हंगामा, है बहुत बुरा हाल

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget