एक्सप्लोरर

कन्हैयालाल मर्डर केस के 3 साल बाद भड़की कांग्रेस, अशोक गहलोत बोले- 'BJP ने मेरे खिलाफ...'

Kanhaiya lal Murder Case: अशोक गहलोत ने कन्हैया लाल हत्याकांड में बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि वे दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं क्योंकि आरोपी बीजेपी से जुड़े हैं.

Ashok Gehlot on Kanhaiya lal Murder Case: राजस्थान के उदयपुर में तीन साल पहले (28 जून 2022) कन्हैया लाल नाम की गर्दन धड़ से अलग कर बड़ी खौफनाक तरीके से उसकी हत्या कर दी गई थी. इस मर्डर केस को तीन साल हो गए हैं, लेकिन कोर्ट में अभी तक मामला पेंडिंग है और दोषियों को सजा नहीं मिली है. इसपर राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मौजूदा बीजेपी सरकार पर बड़ा हमला बोला है.

अशोक गहलोत ने एबीपी न्यूज से बातचीत में कहा कि बीजेपी ने इस मुद्दे पर जमकर राजनीति की है. भजनलाल शर्मा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा, "मेरे खिलाफ कुछ प्रचार किया और सही मायने में मेरा नुकसान भी किया, लेकिन बीजेपी की नीयत कन्हैयालाल के परिवार को इंसाफ दिलाने की नहीं है."

'BJP से जुड़े हैं कन्हैयालाल के आरोपी'
अशोक गहलोत ने कहा कि हत्या का मामला ट्रायल कोर्ट में पिछले 6 महीने से रुका हुआ है. सरकार की तरफ से इसको आगे बढ़ाने की कोई कोशिश नहीं की गई. ऐसे में अशोक गहलोत ने दावा किया कि आरोपी बीजेपी से ही जुड़े हुए हैं, इसलिए सरकार लीपापोती करना चाहती है.

'कांग्रेस सरकार होती तो दोषियों को मिल जाती सजा'
एबीपी न्यूज से बात करते हुए कांग्रेस के सीनियर नेता ने कहा, "इसी वजह से मामला एनआईए को ट्रांसफर कर दिया गया था. हमारी सरकार ने चार घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. अगर उस वक्त जांच राजस्थान पुलिस करती तो हमारी सरकार के रहते ही दोषियों को सजा मिल जाती." पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह दावा भी किया कि लचर पैरवी के चलते दो आरोपियों को जमानत मिल चुकी है.

अशोक गहलोत के आरोपों पर बीजेपी का पलटवार
दूसरी तरफ राजस्थान सरकार ने इन आरोपों को लेकर पूर्व सीएम गहलोत पर पलटवार किया है. राज्य के कानून मंत्री जोगाराम पटेल ने इन आरोपों को गहलोत की नकारात्मक राजनीति बताया है. उन्होंने कहा है कि वह राजस्थान के तीन बार के सीएम रहे हैं और उन्हें यह नहीं पता कि न्यायपालिका के काम में सरकार दखल नहीं दे सकती. मुकदमे का ट्रायल कराना न्यायपालिका का काम है. 

28 जून को है कन्हैयालाल की बरसी 
बता दें, कन्हैयालाल टेलर की तीसरी बरसी 28 जून को है. माना जाता है कि नफ़रती सियासी माहौल की वजह से ही कन्हैया लाल की हत्या की गई थी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
BJP की नई राष्ट्रीय कमेटी में वसुंधरा राजे का नाम है या नहीं?
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
राजस्थान सरकार ने टाली पंचायतों की लॉटरी, जानें क्यों
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल
टीकाराम जूली का Gen-Z से संवाद, छात्रों ने पेपर लीक-रोजगार पर पूछे सवाल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
स्वतंत्रता दिवस से पहले पीएम मोदी ने तोड़ा शहजाद भट्टी का नेटवर्क- अमित शाह
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
दीपक महस्के कौन हैं? अमित मालवीय की जगह मिली IT सेल की कमान
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर बासित अली को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
नितिन नवीन की टीम में कितने मुस्लिम? ये बने अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
पानी पीने के बाद भी प्यास लग रही, ये दिक्कत तो नहीं?
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Embed widget