एक्सप्लोरर

Watch: जोधपुर में स्कॉर्पियो से सोने-चांदी के व्यापारी को कुचलने का प्रयास, सामने आया घटना का Video

जोधपुर में सोने चांदी के व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला हुआ. बदमाशों ने स्कॉर्पियो से टक्कर मारी और व्यापारी को कुचलने की कोशिश की लेकिन टक्कर लगते ही ज्वेलर व्यापारी हवा में उछलकर दूर गिर गया.

Rajasthan News: राजस्थान में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं. जोधपुर (Jodhpur) जिले के ग्रामीण क्षेत्र का एक वीडियो सामने आया है. बेखौफ बदमाश दिनदहाड़े एक ज्वैलर व्यापारी को अपनी स्कॉर्पियो गाड़ी से जबरदस्त टक्कर मारकर कुचलने की कोशिश की. यह तो गनीमत रही ज्वैलर व्यापारी की टक्कर लगते ही वह हवा में उछल गया और उसकी जान बच गई. जाको राखे साईयां मार सके ना कोई यह कहावत सार्थक होती दिखी.

दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
जोधपुर जिले के भीकमकोर गांव में एक सोने चांदी के व्यापारी पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला किया गया. बदमाशों ने स्कॉर्पियो से जबरदस्त टक्कर मारी और  व्यापारी को कुचलने की कोशिश की लेकिन टक्कर लगते ही ज्वेलर व्यापारी हवा में उछलकर दूर गिर गया और ज्वैलर की जान बच गई. वहीं ओसिया पुलिस ने 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

आपसी रंजिश का मामला
ओसिया पुलिस थाना क्षेत्र के बिकमकोर गांव में सोने चांदी का काम करने वाले ज्वैलर कुंदन मंदसौर ओसिया पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है. कुंदन मल सोनी ने बताया कि कल दोपहर को 3:00 बजे बिकमकोर में एक जगह गया था जहां पर अपनी बाइक को रोक कर सामान निकाल रहा था कि इस दौरान एक स्कॉर्पियो से उसको जोरदार टक्कर मारकर कुचलने का प्रयास किया गया. स्कार्पियो की टक्कर लगने से वह हवा में उछल गया और एक तरफ जाकर गिर गया.

जांच में जुटी पुलिस
उछलकर गिरने से कुछ जगह चोटें आई हैं. ज्वैलर ने विक्रम निवासी पवन पुत्र ओमप्रकाश व अन्य के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है. बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश के चलते कुंदन मल सोनी पर हमला किया गया. स्कॉर्पियो से कुचलने का पूरा घटनाक्रम वहां लगे कैमरे में कैद हो गया पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों का पता लगाने में जुट गई है.

ये भी पढ़ें-
Rajasthan High Court: शारीरिक शिक्षा अध्यापक भर्ती पेपर में 6 सवाल विवादित, कोर्ट ने विभाग से मांगा जवाब

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
राजस्थान में नहीं थम रहा प्रसूताओं की मौत का सिलसिला, अब जोधपुर में 2 की गई जान
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े
जयपुर में नर्सिंगकर्मियों का प्रदर्शन, रोजगार की मांग पर पानी की टंकी पर चढ़े

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
गुरुग्राम में बारिश के बाद प्रशासन अलर्ट, वर्क फ्रॉम होम की सलाह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
इकलौता समंदर जिसका नहीं कोई किनारा, बिना तट कैसे तय होती है सीमा?
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
RTE के नियमों पर मौसम और त्योहारों की मार, स्कूलों के सामने आई नई चुनौती
Embed widget