एक्सप्लोरर

Jodhpur News: बीजेपी नेता देवनानी ने कहा- 'खड़गे कांग्रेस के रिमोट अध्यक्ष बनेंगे', गहलोत सरकार पर साधा निशाना

Rajasthan News: राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने जोधपुर में राजस्थान सरकार पर जमकर निशाना साधा. साथ ही एमपी में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में शुरू होने पर सीएम शिवराज की तारीफ की.

Vasudev Devnani News: राजस्थान के पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी (Vasudev Devnani) के जोधपुर (Jodhpur) पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. पूर्व शिक्षा मंत्री सर्किट हाउस में मीडिया से रूबरू हुए, साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बात की. पूर्व मंत्री ने कई मुद्दों पर राजस्थान सरकार पर हमला बोला और मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार की तारीफ की. उन्होंने कहा कि मेडिकल की पढ़ाई हिंदी मातृभाषा में शुरू किए जाने का फैसला ऐतिहासिक है और बधाई के पात्र.

MSP को लेकर राजस्थान सरकार को घेरा

पूर्व शिक्षा मंत्री वासुदेव देवनानी ने कहा कि किसानों के बाजरे की फसल को केंद्र सरकार एमएसपी में शामिल कर चुका है. दूसरे राज्य में एमएसपी मूल्य पर खरीद हो रही है लेकिन राजस्थान में पिछले 2 सालों से एमएसपी मूल्य पर खरीद नहीं की जा रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के लिए एमएसपी की बात करती है और राज्य सरकार केंद्र सरकार को बाजरा खरीदने का प्रस्ताव तक नहीं दे रही है, जबकि राजस्थान बाजरे के उत्पादन का सबसे बड़ा क्षेत्र है. उन्होंने कहा कि पिछले 2 सालों से किसानों को नुकसान हो रहा है. किसान कम कीमत पर बाजरे की फसल बेचने को मजबूर हैं 

गहलोत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

पूर्व मंत्री ने कहा कि शिक्षा विभाग में अपने विधायक को खुश करने के लिए मिड सेसन में साढ़े चार हजार शिक्षकों का तबादला कर दिया गया. शहरों में एक स्कूल में 20 शिक्षक मौजूद हैं, वही गांव में स्थिति काफी गंभीर है. उन्होंने कहा कि एक स्कूल में 2 शिक्षक भी नहीं हैं, गांव में स्कूलों की तालाबंदी चल रही है. पूर्व मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बच्चों को दूध पिलाने की योजना लागू की थी. गहलोत सरकार ने इस योजना को कोरोना का हवाला देते हुए बंद कर दिया. उसके बाद 2 दिन दूध देने की बात कही थी, इसकी घोषणा होने के बावजूद भी बच्चों को दूध नहीं मिल रहा है. बच्चों का दूध छीनने वाली सरकार को जनता सबक सिखाएगी.

कहा- 'खड़गे रिमोट अध्यक्ष बन जाएंगे'

राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग का तुगलकी फरमान सुनाते हुए उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों की ड्रेस बदल दी गई. मीड सेसन चल रहा है लेकिन बच्चों को ड्रेस नहीं मिली है. जिस कीमत में ड्रेस सीलकर देने की बात कही थी, वैसा हो नहीं रहा है. उन्होंने कहा कि लगता है बच्चों को ड्रेस मिलते-मिलते हो सकता है सरकार भी नहीं रहेगी.

आगे पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होने वाला है लेकिन इस चुनाव से रिमोट अध्यक्ष ही बाहर निकलेगा. जो सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के द्वारा चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि शशि थरूर और खड़गे में मुकाबला होना है, इसमें खड़गे रिमोट अध्यक्ष बन जाएंगे. मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार में मेडिकल की पढ़ाई हिंदी में करने के फैसले को लेकर उन्होंने स्वागत किया. साथ ही कहा कि शिक्षा विभाग की नई नीति को लागू करना तो दूर की बात है शिक्षा का स्तर इतना गिर गया है कि स्कूलों में तालाबंदी चल रही है.

Baran News: पैरोल के बाद चार साल से फरार कैदी कोटा से गिरफ्तार, मर्डर केस में काट रहा था सजा

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bharatpur News: भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
भरतपुर में अपराध बेलगाम, DGP को देनी पड़ी सफाई, कांग्रेस सरकार पर हमलावर
Jaipur News: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
जयपुर: गौशाला में पहल, गायों के लिए लगी पानी की ऑटोमैटिक मशीन, अस्पताल भी संचालित
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
भरतपुर में व्यापारियों पर हुए हमले पर सियासत तेज, कानून व्यवस्था पर घिरी BJP सरकार
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ईरान ने पाकिस्तान के बाद सऊदी लगाया फोन, इधर ट्रंप-नेतन्याहू में हुई बात, अब रुकेगी या भड़केगी जंग?
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
बारिश में टेंट मांग रहे अभिजीत दीपके का वीडियो डिलीट, अब क्या बोले कॉकरोच जनता पार्टी के नेता
France vs Morocco: एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
एम्बाप्पे से पेनल्टी मिस, दूसरे हाफ में चले गए थे बाहर; लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में पहुंची फ्रांस
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
13 राज्यों में भीषण बारिश होगी, रेड अलर्ट, बाढ़ का खतरा, यूपी-दिल्ली, बिहार समेत देश का हाल जानें
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
उद्धव ठाकरे के सांसदों के बाद नगरसेवकों के भागने का डर? आदित्य ठाकरे ने ली तत्काल बैठक, दी यह सलाह
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Embed widget