एक्सप्लोरर

Baran News: पैरोल के बाद चार साल से फरार कैदी कोटा से गिरफ्तार, मर्डर केस में काट रहा था सजा

Rajasthan News: एसपी कल्याणमल मीना ने बताया कि वांछित अपराधियों की धर-पकड़ के लिए टीम गठित की गई है. आरोपी मर्डर (Murder) के मामले में सेंट्रल जेल कोटा (Central Jail Kota) में सजा काट रहा था.

Baran News: बारां सदर थाना पुलिस ने पैरोल से फरार चल रहे बंदी को 4 साल बाद कोटा से गिरफ्तार किया है. आरोपी मर्डर (Murder) के मामले में सेंट्रल जेल कोटा (Central Jail Kota) में सजा काट रहा था. 2018 में पैरोल पर बाहर आने के बाद वह फरार हो गया. आरोपी के खिलाफ कोटा के नयापुरा थाने में मामला दर्ज हुआ था. एसपी कल्याणमल मीना (SP Kalyanmal Meena) ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की धर-पकड़ और गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत कार्रवाई के लिए एएसपी जिनेन्द्र कुमार जैन, डीएसपी मनोज गुप्ता के निर्देशन और सदर सीआई राजेश कुमार के नेतृत्व टीम गठित की गई. पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पिछले चार साल से पैरोल से फरार चल रहे बंदी रघुवीर मीणा (Raghuveer Meena ) को गिरफ्तार किया है.

शातिर किस्म का अपराधी है रघुवीर मीणा
वहीं सीआई राजेश खटाना ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी बहुत शातिर किस्म का अपराधी है. उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अलग-अलग थानों में गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं. आरोपी कोटा के अनंतपुरा थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में सेंट्रल जेल कोटा में सजा भुगत रहा था, साल 2018 में वह पैरोल पर बाहर आया था और फरार हो गया. उसके खिलाफ कोटा के नयापुरा थाने में मामला दर्ज हुआ था. 

कोटा जेल भेगा गया आरोपी
खटाना ने बताया कि बंदी के खिलाफ बारां सदर थाने में भी कुल 11 प्रकरण दर्ज हैं. वह कई सालों से अपने गांव में नहीं रह रहा था और भेष बदल-बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था. सदर थाना पुलिस ने काफी प्रयास के बाद फरार आरोपी बराना निवासी रघुवीर मीणा पुत्र रामेश्वर मीणा को कंसुआ कोटा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार बंदी को कोटा जेल भेजा गया है. कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम में बारां सदर थाना सीआई राजेश कुमार, हेड कॉन्स्टेबल मोरपाल, शिवराज सिंह, नरेश, भीमराज, नन्दलाल आदि शामिल रहे.

यह भी पढ़ें:

Nathdwara Shiva Statue: राजस्थान में 369 फीट ऊंची शिव प्रतिमा का लोकार्पण कार्यक्रम 29 अक्टूबर से शुरू, आएंगे बड़े-बड़े कलाकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एक घंटे की बारिश में डूबा जयपुर! सड़कों पर 2 फीट तक भरा पानी
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका की दो टूक, 'अभी तक इसमें...'
एंटी पेपर लीक बिल: आशुतोष रांका बोले, 'सजा पर ज्यादा फोकस'
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
जीरा-सौंफ के GI टैग पर विवाद, राजस्थान के किसान नाराज
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला
अब प्रसूताओं को बिना रिप्लेसमेंट मिलेगा ब्लड, भजनलाल सरकार का फैसला

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget