एक्सप्लोरर

जोधपुर में मॉक ड्रिल को लेकर तैयारियां, आपदा में बचाने का अभ्यास, बजेंगे युद्ध वाले सायरन

Jodhpur Mock Drill News: 7 मई को देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी. जोधपुर सिविल डिफेंस के चीफ अधिकारी ने बताया कि मॉक ड्रिल के लिए हमारे 400 वॉलंटियर्स तैयार हैं.

Rajasthan Mock Drill News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच कई समझौते रद्द हुए और हालात जंग के बने हुए हैं. इसी सिलसिले में केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों में इमरजेंसी के दौरान बनने वाली स्थिति से निपटने के मद्देनजर मॉक ड्रिल के आदेश दिए हैं. 7 मई को देश के कई राज्यों में मॉक ड्रिल की जाएगी. जोधपुर में मॉक ड्रिल से पहले की तैयारी शुरू कर दी गई है. 

मॉक ड्रिल तैयारी के लिए 1971 और 1965 के युद्ध में डिफेंस में रह चुके अनुभवी लोग युवाओं का जोश बढ़ाने के लिए मौजूद रहे. सभी संसाधनों को इकट्ठा किया जा रहा है. इस मॉक ड्रिल से पहले बुजुर्गों का तजुर्बा और युवाओं का जोश देखने को मिलेगा.

जोधपुर शहर में 18 सायरन लगाए गए

जोधपुर सिविल डिफेंस के चीफ अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय के आदेश मिल चुके हैं. 7 मई को मॉक ड्रिल होने जा रहा है. हमारे 400 वॉलंटियर्स हैं. आपदा में लोगों को कैसे बचाया जाए ये उसकी ट्रेनिंग ले चुके हैं. वह लोगों को बचाएंगे. किस तरह से इमरजेंसी में बिना संसाधन के लोगों को रेस्क्यू किया जाए और बचाया जाए. जोधपुर शहर में 18 इलेक्ट्रिकल सायरन इंस्टॉल किए गए हैं. वहीं आधा दर्जन से अधिक ऐसे सायरन हैं, जिनको गाड़ी में डालकर एक जगह से दूसरी जगह पर ले जाया जा सकता है.

सायरन बजने के क्या हैं मायने?

जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने बताया, ''गृह मंत्रालय की ओर से कराई जा रही मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट किया जाएगा, इसकी तैयारियां की जा रही हैं. सायरन के हूटर देखे हैं. आम नागरिक को जागरूक किया जायेगा. आम नागरिकों को बताया जाएगा कि सायरन बजने की दो तरह की आवाज होती है. रुक रुककर बजने वाला सायरन हमले और खतरे के लिए होता है. वहीं रेगुलर बजने वाला सायरन इस बात संकेत देता है कि खतरा टल गया है. सिविल डिफेंस के वॉलंटियर्स आम नागरिक की जान बचाने काम करते हैं.

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
'देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो', दीपके के साथ दिल्ली एयरपोर्ट बदसलूकी, बताया-CIA एजेंट
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
प्रशांत किशोर का सनसनीखेज दावा, 'चुनाव आयोग सत्ता में बैठे…'
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बने शाई होप, तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
जिन 3 पत्रकारों ने दिल्ली पुलिस पर लगाया था यौन उत्पीड़न का आरोप, उन्हीं के खिलाफ दर्ज FIR
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
क्या कन्हैया कुमार की राह पर चलेंगी नेहा बोरा? कांग्रेस पर खुद दिया जवाब
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
CJP नेताओं की हिरासत पर ध्रुव राठी का बड़ा बयान- ‘सभी भारतीय एक साथ...’
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
ठाणे के उल्हासनगर में फायरिंग से हड़कंप, एक शख्स की मौके पर मौत
Embed widget