एक्सप्लोरर

जोधपुर: मंदिर में गए पूजा करने बाहर स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

Jodhpur News: जोधपुर के चौपासनी हाउसिंग बोर्ड इलाके में पाल बालाजी मंदिर से एक परिवार की स्कूटी चोरी हो गई. मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी में चोर स्कूटी लेकर भागता दिखा.

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंद हैं. ताजा मामला चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थाना क्षेत्र में स्थित पाल बालाजी मंदिर परिसर का है, जहां पलक झपकते ही एक परिवार की स्कूटी चोरी हो गई. जानकारी के अनुसार, मंदिर में दर्शन करने पहुंचे परिवार ने मंदिर परिसर के बाहर अपनी स्कूटी खड़ी की थी. जैसे ही परिवार दर्शन के लिए मंदिर के अंदर गया, पीछे से चोर स्कूटी लेकर फरार हो गया.

परिवार ने पहले तो स्कूटी की आसपास तलाश की लेकिन स्कूटी नहीं मिली. बाद में मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने पर चोरी की पूरी घटना सामने आई. फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर बड़ी सफाई से स्कूटी लेकर भाग रहा है.

पुलिस की सतर्कता पर खड़े किए सवाल

यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. चौपासनी हाउसिंग बोर्ड पुलिस थानाधिकारी ने बताया कि स्कूटी चोरी का मामला दर्ज किया गया है. सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश शुरू कर दी है और क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी गई है.


जोधपुर: मंदिर में गए पूजा करने बाहर स्कूटी चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात

पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि सार्वजनिक जगहों पर वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करें और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत दें. चोरी की इस घटना ने आमजन में चिंता बढ़ा दी है और पुलिस की सतर्कता पर सवाल भी खड़े किए हैं.

पेशाब करने गए युवक की बाइक चोरी

एक अन्य मामले में पेशाब करने गए युवक की चंद मिनटों में बाइक चोरी हो गई. पीड़ित मोटरसाइकिल खड़ी करके पेशाब करने लगा, इतने में ही पीछे से कोई बाइक चुरा कर ले गया. जोधपुर के राजीव गांधी नगर थाने में दी रिपोर्ट में युवक ने बताया कि वह पाली से जोधपुर मोटरसाइकिल से अपने गांव आ रहा था.

रात करीब 9:00 बजे तिलवाड़िया फांटा से आगे और उम्मेद सागर बांध से थोड़ा पहले ही अपनी बाइक को खड़ी करके सड़क किनारे पेशाब करने चला गया. इसी दौरान पीछे से कोई अज्ञात व्यक्ति बाइक चुरा ले गया. पीड़ित ने बताया कि चाबी मोटरसाइकिल में ही लगी हुई थी.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
राजस्थान: नाहरगढ़ वैक्स म्यूजियम अब ‘हिस्टॉरिका’ नाम से जाना जाएगा, दिखेगा इतिहास
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
'विरोध लोकतंत्र का हिस्सा है लेकिन...', CJP पर गजेंद्र शेखावत का हमला
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
जोधपुर आयुर्वेद विश्वविद्यालय के प्रोफेसर पर यौन उत्पीड़न का आरोप, निलंबन की मांग
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल
'रेगिस्तान में फूल खिलाने में हम माहिर', वसुंधरा राजे के बयान सियासी हलचल

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
फ्लाइट में पावर बैंक में लगी आग, दिल्ली से चेन्नई जा रही इंडिगो फ्लाइट की हैदराबाद में इमरजेंसी लैंडिंग
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget