एक्सप्लोरर

जोधपुर रेंज आईजी ने किया बॉर्डर इलाके का दौरा, सोशल मीडिया को लेकर लोगों से की ये खास अपील

Jodhpur News: जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार ने बताया कि हमने 600 किलोमीटर बॉर्डर क्षेत्र में जायजा लिया है. वहां पर तैनात सेना के जवान पूरे जोश में हैं. उनकी आंखों में प्रतिशोध की ज्वाला भभक रही है.

Pahalgam Terror Attack: जम्मू कश्मीर के पहलगांव में आतंकी घटना के बाद पूरे देश में आतंकवादियों और उनके पनाहगाह पाकिस्तान के विरुद्ध जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है. पड़ोसी मुल्क शत्रु देश पाकिस्तान की नापाक हरकत के बाद भारत ने कई समझौते तोड़े दिए हैं. इसी के साथ ही सरहदी सीमा पर भी तनाव की स्थिति बनी हुई है. ऐसे में देश की सेना व पुलिस के अधिकारी मुस्तादी से तैनात है. हर संदिग्ध गतिविधि पर नजर बनाए हुए हैं.

जोधपुर रेंज आईजी विकास कुमार और बीएसएफ आईजी एमएल गर्ग के साथ पश्चिमी राजस्थान से जुड़े 600 किलोमीटर के बॉर्डर इलाके में जायजा लेकर जोधपुर पहुंचे. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि देश की सेना पुलिस ही नहीं देश का हर एक नागरिक पूरे जोश में है. किसी भी तरह की नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए. पाकिस्तान के लिए एक कविता सुनाते हुए उन्होंने कहा,"तुम कितना भी रूप का इक्का बना लो हम तुम्हें ईंट की रानी तक नहीं देंगे तुम खून खोजते हो हमारा हम तुम्हें एक बूंद पानी तक नहीं देंगे". 

आईजी विकास कुमार ने बताया कि हमने 600 किलोमीटर बॉर्डर क्षेत्र में जायजा लिया है. वहां पर तैनात सेना के जवान और पुलिस के जवान पूरे जोश में है. उनकी आंखों में प्रतिशोध की ज्वाला भभक रही है. हमारे देश के वीर जवान तैनात हैं. देश के सभी नागरिक सुरक्षित हैं. मौज में हैं क्योंकि मैंने इस दौरान सरहदी सीमा के पास रहने वाले स्थानीय लोगों से बात की तो बुजुर्गों ने जिस तरह से बात सुनी उनका हौंसला देखकर देशवासियों को प्रेरणा मिलती है. इस धरती पर कोई भी हमला नहीं कर सकता है.

आईजी विकास कुमार ने बताया कि शत्रु देश में सोशल मीडिया का गलत उपयोग करके देश का माहौल खराब कर सकता है. लेकिन हम हर परिस्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं. सोशल मीडिया की कोई सरहद नहीं हो सकती है, इसलिए हमारी साइबर सेल के साइबर एक्सपर्ट्स लगातार ऐसी संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं. इसी के साथ ही हमने सरहद के दौरे के दौरान लोगों से भी बात की और उनको भी बताया कि किस तरह से सोशल मीडिया का गलत उपयोग करके शत्रु देश में माहौल खराब कर सकता है. ऐसी सूचना मिलते ही सीधा पुलिस को सूचित करें.

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगांव में जिस तरह सेआतंकवादियों ने धर्म पूछ कर गोलियों से भूलकर मौत के घाट उतारा है. मैं मानता हूं कि देश की अस्मिता पर आतंकवादियों ने प्रहार किया है. जिनकी मौत हुई है वो ना हिंदू थे ना मुस्लिम थे वह सब भारतीय थे. इसका जवाब भारत सरकार देने के लिए तैयार है. उनको ऐसा सबक सिखाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य पर भड़के सचिन पायलट, 'CM को कहना चाहिए कि मैं...'

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान में शेखावत-जाट आमने-सामने, FIR की मांग पर कांग्रेस नेता का पलटवार
राजस्थान में शेखावत-जाट आमने-सामने, FIR की मांग पर कांग्रेस नेता का पलटवार
जयपुर में युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप
जयपुर में युवक ने की आत्महत्या, मौत से पहले वीडियो में पत्नी पर लगाए आरोप
अजमेर दरगाह को मंदिर बताने वाले परमार को PAK से धमकी, 'केस से पीछे हटो, नहीं तो...'
अजमेर दरगाह को मंदिर बताने वाले परमार को PAK से धमकी, 'केस से पीछे हटो, नहीं तो...'
जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई...
जोधपुर: दिवाली से पहले चुनाव की तारीख, पानी टंकी पर चढ़ा युवक, कहा- हम तो मिठाई...

वीडियोज

Sansani | UP News: दगाबाज सनम...बेवफा बवाल ! | Meerut
Protest Against CEC | SIR Controversy: Gyanesh Kumar के खिलाफ ठाकरे बंधुओं का मोर्चा | Congress
Premanand Maharaj: संतों का डेरा या 'धन साधकों' का बसेरा?
Mad Sandhu Murder Case: इन्फ्लुएंसर मैड संधू की गोली मारकर हत्या | ABP News
UP Politics | UP Chunaav 2027: गठबंधन में 'दरार'...27 में कैसे बेड़ापार?। Akhilesh Yadav | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
नंदीग्राम में वोटिंग से पहले सौरव दास बोले, 'रिपोर्ट से पता चलता है कि...'
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
चंद्रशेखर आजाद के खिलाफ रेप केस में दर्ज होगी FIR? कोर्ट ने दिया 23 अक्टूबर तक का समय
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका पर आशुतोष रांका बोले- 'हमें मार भी दिया तो चिता से...'
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित को क्या हुआ? फिर से ठेले पर बेच रहीं खाना
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
एशियन गेम्स की तरह वैभव-सैमसन WI के खिलाफ एकसाथ उतरेंगे! जानें प्लेइंग XI पर अपडेट
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
'हमने मॉडिफाइड फॉर्म 6 को मंजूरी नहीं दी', CEC विवाद के बीच CJI सूर्यकांत की अहम टिप्पणी
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
अखिलेश को परेशान करेगी ये तस्वीर! राहुल-प्रियंका से पुराने सहयोगी ने मिलाया हाथ
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
नई CNG कार लेने का प्लान, ये 6 नए मॉडल जरूर देखें
Embed widget