एक्सप्लोरर

Jodhpur News: शव का दाह संस्कार कर लौटे लोगों को भी नहीं मिला नहाने का पानी, किया अनोखा प्रदर्शन

Jodhpur: पूर्व विधायक भैराराम सियोल ने कहा, विधायक दिव्या मदेरणा सीएम तय करने में व्यस्त हैं. उनसे कहना चाहता हूं कि CM तय करने से फुर्सत मिल गई हो तो क्षेत्र की तरफ ध्यान दें.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर (Jodhpur) में ओसियां विधानसभा क्षेत्र में पानी की किल्लत (water crisis) का अनोखा मामला सामने आया है. क्षेत्रवासी पानी की समस्या को लेकर किया विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हिंदू धर्म के रीति रिवाज अनुसार शव का दाह संस्कार करने के बाद शव यात्रा में जो भी व्यक्ति शामिल होते हैं वे सभी नहाते हैं. क्षेत्र में पानी की कालाबाजारी करने वाला गैंग सक्रिय होने के चलते लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है. इसे लेकर लोग आक्रोशित हो गए और पंचायत समिति के बाहर पहुंचे. मामला सामने आते ही ओसियां विधानसभा के पूर्व विधायक भैराराम सियोल ने राजस्थान सरकार व मौजूदा विधायक दिव्या मदेरणा पर हमला बोलते हुए कहा कि दोनों ही कुंभकरण की नींद में सो रहे हैं और हमारी विधायक मुख्यमंत्री तय करने और अपनी राजनीति चमकाने में व्यस्त हैं, उनको फुर्सत मिले तो अपनी विधानसभा की ओर एक बार ध्यान दें.

पूर्व विधायक भैराराम सियोल ने एबीपी न्यूज़ से बातचीत करते हुए कहा कि, प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है. मौजूदा हालात ऐसे हैं कि सड़कें नहीं हैं, पानी बिजली की किल्लत के चलते लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. हमारी मौजूदा विधायक दिव्या मदेरणा मुख्यमंत्री तय करने में व्यस्त हैं. मैं उनसे कहना चाहता हूं कि मुख्यमंत्री तय करने से फुर्सत मिल गई है तो अपने विधानसभा क्षेत्र की तरफ ध्यान दें. वे जिनके घर में मौत हो गई है उनके घर तक पानी का इंतजाम करें. मौजूदा विधायक सिर्फ अपनी राजनीति चमकाने के लिए प्रतिदिन सोशल मीडिया पर अपनी मौजूदगी दिखा रही हैं और जनता को मूर्ख बना रही हैं. वहीं राजस्थान सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है.

लोगों ने लगाया ये आरोप
ओसियां विधानसभा क्षेत्र के चौहानों की ढाणी के रहने वाले मग सिंह ने बताया कि, उनकी भाभी का दीपावली के दिन स्वर्गवास हो गया था. शव का दाह संस्कार करके हिंदू रीति रिवाज के अनुसार नहाने के लिए पहुंचे. यहां पर सरकारी ट्यूबवेल और पानी की टंकी भी मौजूद है लेकिन पानी नहीं था तो हमारे रिश्तेदारों ने पानी का टैंकर रुपए देकर मंगवाया. उस पानी से हमारे घर आए हुए करीब डेढ़ सौ मेहमान जो शव यात्रा में शामिल हुए थे नहाकर गए. उसके बाद तीसरे के दिन स्नान के लिए हमने पानी के लिए फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. वहीं बिजली विभाग ने बिजली काट दी. बिजली विभाग को हमने फोन किया तो उन्होंने सिर्फ 10 मिनट के लिए बिजली दी.  हमारे घर पर मेहमान आए हुए थे वे नहा भी नहीं पाए. हमारे क्षेत्र में पानी की कालाबाजारी चल रही है. पानी के टैंकर रुपए देकर खरीदने को मजबूर किया जा रहा है और इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है.

Rajasthan News: चुनावी साल में राजस्थान सरकार देगी नौकरी की सौगात, अगले एक साल में मिलेंगी ये नौकरियां

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
NEET पेपर लीक पर राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन, धरने पर अशोक गहलोत, बोले- 'सरकार की चुप्पी...'
Rajasthan Weather: राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
राजस्थान में फिर लौटा मानसून, सीकर में भारी बारिश से जलभराव, अगले 5 दिन का अलर्ट जारी
Rajasthan: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव से पहले BJP-कांग्रेस एक्टिव, भजनलाल सरकार के कामकाज का होगा टेस्ट
Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल को लेकर अभिजीत दीपके ने PM मोदी से पूछा
'धर्मेंद्र प्रधान इतने अहम क्यों', सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल पर दीपके ने PM मोदी से पूछा
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
राहुल गांधी के प्रदर्शन पर गिरिराज सिंह की दो टूक, 'देशद्रोह का मुकदमा चले'
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
BCCI ने घरेलू क्रिकेट के ये 5 बड़े नियम बदले, अब जानबूझकर नो-बॉल फेंकने पर पूरे मैच से बाहर होगा गेंदबाज
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
Causes of Poop Color Change: अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
अपने मल के रंग से पता करें शरीर के अंदर की कहानी, जानिए क्या बताती है किस रंग की पॉटी?
Embed widget