एक्सप्लोरर

Pornography Case Jodhpur: पोर्नोग्राफी केस में पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार, पहले जमानत मिलने के बाद हुआ था फरार

जोधपुर पोर्नोग्राफी मामले में उदयपुर निवासी आरोपी अक्षत शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी जमानत मिलने के बाद से फरार था.

Jodhpur Pornography Case: राजस्थान सरकार के मंत्री रामलाल जाट (Ramlal Jat) को हनीट्रैप करने की साजिश रचने वाले गिरोह का खुलासा तब हुआ जब पुलिस ने मॉडल गुनगुन उपाध्याय के आत्महत्या (Suicide) प्रयास के मामले में गुनगुन के बयानों के अनुसार पुलिस को जानकारी मिली और पुलिस ने मीडिया से साझा किया. इस मामले का मुख्य आरोपी अक्षत शर्मा व दीपाली को गिरफ्तारी के 7 दिन बाद कोर्ट से जमानत मिल गई. जमानत मिलते ही दोनों फरार हो गए कोर्ट से जमानत मिलने के दौरान कोर्ट ने पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर पुलिस को फटकार लगाई. आरोपियों की जमानत होने पर पुलिस की किरकिरी भी हुई उसके बाद डीसीपी भुवन भूषण यादव ने अक्षत शर्मा और दीपाली के विरुद्ध पॉर्नोग्राफी का एक मामला दर्ज किया गया था.

दिल्ली से किया गया आरोपी को गिरफ्तार

पुलिस उपायुक्त पूर्व भूवन भूषण यादव ने बताया कि उदयपुर निवासी अक्षत शर्मा को दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया गया. उसके खिलाफ पोर्नोग्राफी का केस दर्ज हुआ था. पहले प्रकरण में उसे जमानत मिल गई थी. मगर जमानत मिलने के बाद वह फरार हो गया था. उसके दिल्ली में होने की जानकारी पर पुलिस की टीम को वहां भेजा गया और पकड़ा गया.

बता दें कि राजस्थान सरकार के मंत्री रामलाल जाट को हनीट्रैप मामले में फंसाने के लिए मॉडल गुनगुन उपाध्याय को हनीट्रैप की साजिश रच कर ब्लैकमेल किया जा रहा था. इससे आहत होकर युवती ने गत माह रातानाडा की एक होटल की आठवीं मंजिल से कूद कर अपनी जान देने का प्रयास किया था. मगर वह बच गई. पुलिस ने उसके भाई की रिपोर्ट पर उदयपुर के अक्षत शर्मा और दीपाली नाम की महिला के खिलाफ केस दर्ज किया था. इस पर पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर जोधपुर लाई थी. सात दिन तक पुलिस अभिरक्षा में भी रहे. मगर बाद में कोर्ट से उन्हें जमानत मिल गई.

एयरपोर्ट थाने में दर्ज किया गया मामला
पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर केस कमजोर बनने से आरोपियों को जमानत मिल गई. बाद में पुलिस उपायुक्त भूवन भूषण यादव ने पुलिस की कार्यवाही को लेकर कुछ बिंदूओं पर फिर से जांच के आदेश दिए थे. आरोपियों के खिलाफ एक और केस पोर्नोग्राफी का एयरपोर्ट थाने में दर्ज कर लिया गया. अब उसे पोर्नोग्राफी केस में गिरफ्तार कर लाया गया है.

एसीपी मंडोर कर रहे केस की जांच
बता दें कि एयरपोर्ट थानाधिकारी दिलीप खदाव की तरफ से इस प्रकरण में जांच की गई. मगर कई खामियों के चलते आरेापियों को कोर्ट से जमानत मिलने पर मीडिया में काफी मामला उछला. तब पुलिस उपायुक्त पूर्व यादव ने इस मामले में पुलिस की तरफ से बरती गई कोताही या लापरवाही की आशंका में जांच को विभागीय स्तर प एसीपी मंडोर राजेंद्र प्रसाद दिवाकर को सौंप दी. पुलिस उपायुक्त यादव ने बताया कि इसमें अभी थानाधिकारी दिलीप खदाव के बयान होने है. एक दो दिन में रिपोर्ट का खुलासा कर दिया जाएगा. यह भी ज्ञात रहे कि इस प्रकरण में अक्षत शर्मा के वकील मित्र नवीन को भी गिरफ्तार किया गया था.

यह भी पढ़ें:

Rajasthan के खेतों में धड़ल्ले उगाई जा रही है अफीम, पुलिस ने कार्रवाई की तो 90 साल का बुजुर्ग बोला...

राजस्थान के Kota में छात्रा की हत्या करने वाला आरोपी टीचर गुरुग्राम से गिरफ्तार, जानें बड़ी बात

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
अब 20 दिन में जारी होंगे किसी भी भर्ती परीक्षा के नतीजे, RPSC का बड़ा फैसला 
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
जयपुर: वर्ल्ड चैंपियन इनाया खान का भव्य स्वागत, गर्व से कहा- भारत की बेटी हूं
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
राजस्थान के सरकारी अस्पतालों के लेकर सख्त हुए CS, अब होगा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान
बांके बिहारी मंदिर में चढ़ा हीरा बदला? 2024 में किया था दान

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
JPNIC को लेकर बोले अखिलेश यादव, 'पूरी सरकार ठेके पर...'
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
ओलंपिक से कितने अलग कॉमनवेल्थ गेम्स, कितने देश लेते हैं भाग?
Embed widget