एक्सप्लोरर

जोधपुर पुलिस पर अपहरण और वसूली का आरोप, वर्दी की आड़ में लूट, मचा हड़कंप

Rajasthan News: जोधपुर में कांस्टेबल जगमाल पर युवक दिलीप गौड़ से अपहरण कर नकद, क्रिप्टोकरेंसी व मोबाइल हथियाने का आरोप है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात कांस्टेबल पर बेहद गंभीर आरोप लगे हैं, जिसने वर्दी की आड़ में एक आम नागरिक का अपहरण कर, नकदी, क्रिप्टोकरेंसी और मोबाइल फोन जबरन हथिया लिए.

पीड़ित की शिकायत पर अब पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है, और आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. इस मामले ने जोधपुर शहर में कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. अगर वर्दी में बैठे लोग ही जबरन वसूली और अपराध में लिप्त होंगे, तो जनता न्याय की उम्मीद किससे करेगी?

घटना का विवरण

पीड़ित दिलीप गौड़, निवासी बनाड़ रोड, ने पुलिस में दर्ज शिकायत में बताया कि वह 14 जुलाई को अपने मित्र रमेश शर्मा के साथ शॉपिंग के लिए पावटा स्थित रिलायंस ट्रेंड्स गए थे. वाहन पार्क करते समय, एक सफेद ब्रेज़ा गाड़ी में सवार कुछ पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोका.

इनमें से एक का नाम जगमाल, जो कि पुलिस कांस्टेबल बताया जा रहा है, पीड़ित की गाड़ी में जबरन घुस गया और उसे पूछताछ के नाम पर गाड़ी से बाहर निकाल कर, खुद वाहन अपने कब्जे में ले लिया.

थाने ले जाकर दी वसूली और धमकियां

इसके बाद, पीड़ित को माता का थान थाने ले जाया गया, जहां कथित रूप से उससे ₹1 लाख नकद, उसकी पत्नी के एटीएम कार्ड से ₹1 लाख और क्रिप्टोकरेंसी USDT (Tether), जिसकी कीमत लगभग ₹8.6 लाख थी, जबरन ट्रांसफर करवाई गई.

साथ ही, उसका iPhone भी कुछ समय के लिए जब्त कर लिया गया. पीड़ित का आरोप है कि थाने में मौजूद एक अन्य पुलिसकर्मी राकेश ने भी उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया. पूरी कार्रवाई में कोई वैध कानूनी प्रक्रिया नहीं अपनाई गई.

प्रशासन में मचा हड़कंप

घटना सामने आने के बाद जोधपुर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. दिलीप गौड़ ने संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए एक प्रार्थना पत्र भी पुलिस आयुक्त कार्यालय में जमा कराया है.

पीड़ित ने मांग की है कि उनसे वसूली गई राशि व क्रिप्टोकरेंसी को बरामद कर वापस दिलाया जाए, और दोषी पुलिसकर्मियों को निलंबित कर उनके विरुद्ध आपराधिक कार्रवाई की जाए.

कानूनी कार्रवाई शुरू

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, पुलिस विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इसमें अपहरण, जबरन वसूली, धमकी और आपराधिक षड्यंत्र जैसी गंभीर धाराएं शामिल की गई हैं.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
सचिन पायलट बोले, 'अगर उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा हो सकता है तो फिर...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
राजस्थान पंचायत चुनाव: भैराराम सियोल की मदेरणा परिवार को चुनौती, 'ओसियां के...'
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
जयपुर में महिला सुरक्षा पर प्रदर्शन के दौरान बवाल, पुलिस पर कपड़े फाड़ने का आरोप
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा
डूंगरपुर: 14 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 23 लाख की चोरी का 48 घंटे में खुलासा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
नीला ड्रम केस: मुस्कान और उसके लवर को सजा-ए-मौत देने वाले जज कौन? फेंका पेन
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
शिवा शर्मा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा दुबे ने शेयर किया Video, बोली- 'मैं गायब नहीं हूं'
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
CJP नेता अभिजीत दीपके-सौरव दास और आशुतोष रांका फंसे, दर्ज हुआ SC-ST एक्ट में केस
Box Office: बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, 'द वन' का हुआ बंटाधार
बुधवार को फिर 'दृश्यम 3' ने मारी बाजी, 'हनुमान अंश' का कमाल जारी, जानें- कलेक्शन
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
गुजरात: नवरात्रि कार्यक्रम में 'असलम बैंड' पर बवाल, हिंदू संगठन का विरोध
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
Fluffy Rice: रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
रेस्टोरेंट जैसे खिले-खिले चावल कैसे बनाएं? नोट करें 1 आसान हैक
Embed widget