एक्सप्लोरर

Jodhpur News: पांच साल की बच्ची को अनाथ आश्रम के बाहर छोड़ गई मां, वजह कर देगा भावुक

Jodhpur: जोधपुर में मां अपनी पांच साल की बच्ची को सुरक्षित और उसके बेहतर भविष्य के लिए उसे जोधपुर के लव कुश आश्रम छोड़ में दिया. बच्ची को देखने के लिए मां दोबारा आश्रम आई थी जिसके बाद मामला उजागर हुआ.

Jodhpur News: जोधपुर की एक मां का ऐसा त्याग जिसे जानकर आपकी भी आंखे भर जाएंगी. आपने कई फिल्मों में देखा होगा अपने बच्चे के अच्छे भविष्य के लिए कुछ मां-बाप दिल पर पत्थर रखकर उन्हें ऐसी संस्थान के पास छोड़ देते हैं जहां लावारिस बच्चों को पाला जाता है. ये मामला जोधपुर के लव कुश आश्रम का है जहां एक मां अपनी 5 साल की बच्ची को आश्रम के बाहर छोड़कर चली गई है.

सीसीटीवी को देखा गया तो आश्रम संचालकों को पता चला कि एक महिला ने ऐसा किया है. दूसरे दिन वह महिला फिर लव कुश आश्रम पहुंची. उसके हाथ में एक बालक था और दूसरे हाथ में 2 किलो केले थे. आश्रम में पहुंचकर उसने कहा कि मैं अनाथ बच्चों को फल वितरण करने के लिए आई हूं. लेकिन आश्रम संचालक इस महिला को पहचान गए. हालांकि उन्होंने उसे कुछ नहीं कहा. इस मां की आंखें लगातार आश्रम में अपनी बेटी की तलाश कर रही थी.

बच्ची को किसी बहाने देखने आई थी मां

दरअसल वह बच्चों को केले देने के बहाने यह देखने के लिए आई थी कि उसकी बेटी सही सलामत है या नहीं. थोड़ी देर में वह पल आ गया जब मां और बेटी आमने-सामने थे. जैसे ही यह मासूम बच्ची अपनी मां के सामने आई तो उसका भाई उसके गले लग गया और अपनी बहन को पहचान गया. बेटी भी अपनी मां को देखकर भावुक हो गई और रोने लगी. थोड़ी देर में उसकी मां का भी यही हाल था. ये सब देख उसकी मां भी रोने लगी. संचालकों ने पूछा कि यह क्या माजरा है तो पहले उसने बताया कि मैं इस बच्ची को नहीं जानती लेकिन थोड़ी देर बाद वह पिघल गई और उसने बताया कि यह मेरी बेटी है.

जब आश्रम संचालकों ने पूछा कि क्या आप इस बेटी को वापस ले जाना चाहती हैं तो उसने मना कर दिया. उसने कहा कि वह इतनी मजबूर है कि इस बच्ची को अपने साथ नहीं रख सकती क्योंकि वह मजदूरी करने चली जाती है और पीछे किसके भरोसे इसे छोड़े. ऐसे कई मामले हैं जिनमें मासूम बच्चों के साथ अनहोनी हो जाती है. इसके अलावा उसने कहा कि मैं इस बच्ची का अच्छा भविष्य बनाना चाहती हूं जो यहां मिलेगा.

Blackbuck Poaching Case: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली ये बड़ी राहत

आश्रम ने बच्ची को लिया गोद

लव कुश आश्रम के संचालक राजेंद्र परिहार ने बताया कि जब यह महिला लव कुश आश्रम देखने के बहाने आश्रम में आई तो हमने उसे पूरा आश्रम दिखाया लेकिन बच्ची को हमने छुपा दिया. हम देखना चाहते थे कि इसके मन में क्या चल रहा है. इतने पूरा आश्रम देखा लेकिन बच्ची के बारे में कुछ नहीं पूछा. जब मनोवैज्ञानिक तरीके से इस बच्ची की मां से काउंसलिंग की गई तो उसने बताया कि उसकी कुछ ऐसी परिस्थितियां है कि इस बच्ची को अपने साथ नहीं रख सकती लेकिन वह उसे आश्रम में सौंपना चाहती है. इसके बाद कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद बच्ची को आश्रम ने गोद ले लिया.

ये भी पढ़ें-

सीएम अशोक गहलोत बोले- भविष्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सावधानी जरूरी, सतर्क है राजस्थान सरकार 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
अजमेर जेल में जेलर सद्दाम का खेल, कैदियों को कराई वीडियो कॉल, सस्पेंड
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
जयपुर: जर्जर मकान तोड़ते ही बिजली पोल पर गिरा मलबा, मची अफरा-तफरी
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
'क्या यही है नया भारत?', एक बार फिर लेट हुई फ्लाइट तो सरकार पर भड़के हनुमान बेनीवाल
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव
राजस्थान: 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' को कैबिनेट की मंजूरी, एक साथ होंगे पंचायत और शहरी निकाय चुनाव

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget