एक्सप्लोरर

Blackbuck Poaching Case: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को मिली ये बड़ी राहत

Blackbuck Poaching Case News: काला हिरण शिकार प्रकरण की अपीलों की ट्रांसफर याचिका स्वीकार कर ली गई है. सभी अपीलों की एक साथ हाईकोर्ट में सुनवाई होगी.

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) को राजस्थान हाईकोर्ट (Rajasthan High Court ) से राहत मिली है. काला हिरण शिकार प्रकरण (Blackbuck Poaching Case) से जुड़े सभी मामलों की अपीलों को स्थानांतरित करने की मांग के प्रार्थना पत्र पर आज फैसला सुनाया गया. इस प्रकरण से जुड़ी सभी अपीलों पर हाईकोर्ट में अब एक साथ सुनवाई की जाएगी. 

हाईकोर्ट न्यायाधीश पुष्पेंद्र सिंह भाटी की अदालत में सुनवाई हुई. सलमान खान की ओर से अधिवक्ता हस्तीमल सारस्वत ने पक्ष रखा. सुनवाई के दौरान कोर्ट में सलमान की बहन अलवीरा मौजूद रहीं. सारस्वत ने बताया कि सेशन कोर्ट में सलमान ने काला हिरण शिकार प्रकरण में सुनाई गई पांच साल की सजा को चुनौती दे रखी है. आर्म्स एक्ट में सलमान को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार ने चुनौती दे रखी है. एक अन्य याचिका पूनमचंद विश्नोई ने नीलम, तब्बू, सोनाली और सैफ अली खान के खिलाफ दायर कर रखी है. इसी मामले में सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली को बरी किए जाने के खिलाफ राज्य सरकार की याचिका हाईकोर्ट में विचाराधीन है.

The Kashmir Files की स्क्रीनिंग के चलते कोटा में 1 महीने के लिए 144 लागू, लगाए गए यह प्रतिबंध

चारों मामले एक-दूसरे से जुड़े है. ऐसे में चारों मामलों की सुनवाई हाईकोर्ट में होने से समय की बचत हो सकेगी. उन्होंने बताया कि पूर्व में ट्रायल कोर्ट ने शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई थी. इस मामले को भी इसी तरह हाईकोर्ट में स्थानान्तरित किया जा चुका है. सलमान खान को अब बार बार पेशी पर आने से आने के दबाव से राहत मिल सकती हैं.

जोधपुर पुलिस ने सलमान खान और अन्य के खिलाफ 2 अक्टूबर 1998 को हिरण शिकार का मामला दर्ज किया. सलमान के खिलाफ हिरण शिकार का मामला विश्नोई समुदाय की तरफ से दर्ज कराया गया था. सलमान खान के खिलाफ तीन अलग-अलग स्थान पर हिरण शिकार और अवधि पार लाइसेंस के हथियार रखने के मामले दर्ज किए गए. इस मामले में सलमान खान को 12 अक्टूबर 1998 को गिरफ्तार किया गया. 5 दिन बाद वे जमानत पर रिहा हुए.

भवाद में हिरण शिकार के एक मामले में 17 फरवरी 2006 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने सलमान को दोषी करार देते हुए एक साल की सजा सुनाई. घोड़ा फार्म हाउस क्षेत्र में शिकार मामले में 10 अप्रैल 2006 को कोर्ट ने सलमान को दोषी मानते हुए पांच साल की सजा व 25 हजार का जुर्माना लगाया. दोनों मामले सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है. जबकि काला हिरण शिकार प्रकरण में सलमान को पांच साल की सजा सुनाई गई. वहीं आर्म्स एक्ट के मामले में उन्हें बरी कर दिया गया.

सीएम अशोक गहलोत बोले- भविष्य में कोरोना संक्रमण रोकने के लिए सावधानी जरूरी, सतर्क है राजस्थान सरकार 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
राजस्थान: केकड़ी में टीचर पर छेड़छाड़ का आरोप, छात्राओं का फूटा गुस्सा, जाम की सड़क
Jaipur News: ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
ED ने नेक्सा एवरग्रीन संचालक को किया अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई
सिरोही: 15 रुपये के लिए कर दी 8 वर्षीय मासूम की हत्या, ऐसे हुआ खुलासा
सिरोही: 8 वर्षीय मासूम ने जीते 15 रुपये, गुस्साए आरोपी ने की हत्या, गिरफ्तार
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!
श्रीगंगानगर: 15 अगस्त से पहले BSF कैंप में घुसा शख्स, मोबाइल में मिला PAK कनेक्शन!

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
‘चर्चा के लिए तैयार, अमित शाह कर रहे इंतजार’, विपक्ष से बोले रिजिजू, लोकसभा स्थगित
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
17 साल की उम्र में रिया चक्रवर्ती की 3 लाख महीने थी सैलरी, बोलीं- चेहरा ठीक करवाने पर किया खर्च
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट...आसमान में भारतीय एविएशन की लापरवाही!
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Embed widget