एक्सप्लोरर

Jodhpur News: साइबर ठगी से सावधान! जोधपुर में धोखाधड़ी के दो बड़े मामले, लाखों रुपये लेकर चंपत हुए बदमाश

जोधपुर में साइबर क्राइम के दो अलग-अलग मामलों में धांधली के केस सामने आए हैं. पहले मामले में एक युवक के खाते से लाखों रुपये की ठगी हुई तो दूसरे में ऑनलाइन शॉपिंग के नाम पर खाते से लाखों रुपये कट गए.

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर जिले से लाखों की ठगी का एक मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मंडोर रिको इंडस्ट्रीज एरिया में पाइप व्यापारी को शातिर बदमाश ने आर्मी अफसर बनकर चूना लगा दिया और ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करवा कर अपने खाते में 1.17 लाख रुपए डलवा लिए. इसके बाद फोन बंद कर के फरार हो गया. पीड़ित व्यापारी ने अब जालसाजी के मामले में मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया है.

मंडोर पुलिस ने जानकारी दी है कि माता का थान निवासी त्रिलोक चंद की तरफ से थाने में तहरीर दर्ज की गई है. रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया है कि वह रिको इंडस्ट्रीज एरिया में पाइप का कारोबार करता है. बीते 8 नवंबर को वह अपनी दुकान में बैठा था कि तभी उनके पास एक शख्स का फोन आया. फोन पर व्यक्ति ने खुद को आर्मी अफसर कुणाल चौधरी बताया. इसके बाद उसने पाइप खरीदने की इच्छा जताई और व्यापारी को विश्वास में लेने के लिए अपने आर्मी कार्ड और आधार कार्ड की फोटो भी उसके फोन पर भेज दी. शातिर ने कंपनी से 23 एमएम के 1000 पाइप के खरीदने की बात कही और बताया कि वह ऑनलाइन ही पैसे ट्रांसफर कर  देगा.

जब ठग को लगा कि व्यापारी त्रिलोक चंद उसके झांसे में आ गया है, तो उसने कहा कि पैसों के लिए आर्मी का फाइनेंस डिपार्टमेंट उन्हें फोन करेगा, तब पैसों की बात कर लें. बाद में एक नंबर से फोन भी आया, लेकिन उस समय पेमेंट चेक करने के लिए व्यापारी को लिंक भजे गए. शुरुआत में तो एक-दो रुपए के लिंक आए, जिसपर क्लिक करने पर व्यापारी के खाते में एक-दो रुपये आ गए. लेकिन, बाद में पेटीएम के माध्यम से शातिरों ने उसे उलझाते हुए दूसरा लिंक भेजा. इस बार जो लिंक आए, उसपर क्लिक करने की वजह से खाते से पैसे निकलते चले गए.

पहले 1 लाख 17 522 रुपये खाते में डलवा दिए गए. फिर, व्यापारी जाल में ऐसा फंसा कि अपने भाई के खाते से भी 33,600 रुपये डाल दिए. पीड़ित कभी 22 हजार तो कभी 49 हजार से ज्यादा रुपये डालता रहा. बाद में शातिरों ने फोन बंद कर दिया. मंडोर पुलिस ने अब धोखाधड़ी में केस दर्ज करते हुए मामले में जांच शुरू कर दी है. 

Rajasthan: जोधपुर में बनेगी राजस्थान की पहली डिजिटल यूनिवर्सिटी, 600 करोड़ होगी लागत, जानें क्या होंगे कोर्स

ऑनलाइन पार्सल भेजने के नाम पर खाते से 1.71 लाख उड़ाए
दूसरी ओर, जोधपुर शहर के चौपासनी गांव स्थित शिक्षक कॉलोनी में रहने वाले एक शख्स को ऑनलाइन पार्सल मंगवाना भारी पड़ गया. शातिर ने पार्सल तो भेजे, लेकिन उसके खाते से 1.71 लाख की रकम उड़ा डाली. पीड़ित ने इस बारे में राजीव गांधी नगर थाने में रिपोर्ट दी. पुलिस ने आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू की है.

राजीव गांधी नगर पुलिस ने बताया कि महादेव नगर केरू के जगदीश पुत्र हजारीलाल जाट की तरफ से रिपोर्ट दी गई. इसमें बताया कि उसने 17 अक्टूबर को ऑनलाइन सामान मंगवाया गया था, जो कि समय पर नहीं पहुंचा. तब उसने ऑनलाइन गूगल पर कंपनी के नंबर सर्च कर संपर्क साधा. इस पर उसे लिंक डाउनलोड करने को कहा. बाद में लिंक डाउनलोड किए जाने पर लगातार 10 नवंबर तक उसके खाते से कुल 1 लाख 71 हजार 60 रुपये निकाल लिए गए. शातिरों ने 24 दिनों में उसके खाते से यह रकम निकाली है.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या
जयपुर: तीसरी बेटी के जन्म पर नाखुश था पिता, गला घोंटकर की नवजात की हत्या

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
BPSC TRE-4  के 32388 पदों के लिए भेजा गया प्रस्ताव, नोटिफिकेशन जल्द
Embed widget