एक्सप्लोरर

Jodhpur News: जोधपुर में मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने 43 मेधावी छात्राओं को बांटी स्कूटी, महिला शिक्षा को लेकर कही ये बात

Jodhpur: जोधपुर में आज इंदिरा प्रियदर्शनी योजना और काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत स्कूटी वितरण का आयोजन हुआ. मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने 43 मेधावी छात्राओं को स्कूटी बांटी है.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' नारे के साथ शिक्षा में बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चला रही है. आज जोधपुर में 43 मेधावी छात्राओं के बीच स्कूटी का वितरण किया गया. स्कूटी मिलने के बाद छात्राओं के चेहरे खिल उठे. इस मौके पर जिले के प्रभारी मंत्री, तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा और जन अभियोग निराकरण मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की.

जिले के प्रभारी मंत्री ने कही ये बात

उन्होंने बताया कि बच्चों को इस तरह से प्रोत्साहन दिए जाने से बालिका शिक्षा के क्षेत्र में जागरूकता का माहौल बनता है. एक बालिका शिक्षित होती है तो एक-दो परिवार शिक्षित होते हैं. इस क्षेत्र में बदलाव के लिए आज राजीव गांधी का धन्यवाद देना चाहता हूं, क्योंकि उन्होंने संविधान में संशोधन किया जिससे महिलाएं आज आगे आ रही है. इस तरह के प्रोत्साहन से बालिका शिक्षा में बढ़ावा मिलता है. 

RBSE Class 5th & 8th Result 2022: राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे जल्द होंगे घोषित, यहां जानें क्या है ताजा अपडेट

जिला कलेक्टर ने कही ये बात

जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने कहा कि सभी मेधावी छात्रा आए हैं. जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त किए हैं. दो साल कोरोना के चलते इस तरह का आयोजन नहीं हुआ. इस बार हुआ है तो सभी बच्चों के चेहरे पर खुशी देखकर अच्छा लग रहा है.

43 मेधावी छात्राओं को दी गई स्कूटी

जोधपुर में आज इंदिरा प्रियदर्शनी योजना और काली बाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी वितरण योजना के तहत जिले की 43 मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण की गई. इस कार्यक्रम में बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक मिलने पर मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण किया गया.

जिले के प्रभारी मंत्री, तकनीकी शिक्षा, आयुर्वेद और भारतीय चिकित्सा और जन अभियोग निराकरण मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने शुक्रवार को श्री सुमेर उच्च माध्यमिक विद्यालय, महामंदिर, जोधपुर में इंदिरा प्रियदर्शनी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. इस अवसर पर गर्ग ने बेहतरीन अंक हासिल करने वाली छात्राओं को बधाई दी. उन्होंने कहा कि इस तरह से पुरस्कार अन्य सभी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हैं. इससे प्रेरित होकर वे भी श्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करती हैं.

सरकार चला रही है योजनाएं

जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा विभाग, जोधपुर अमृतलाल ने बताया कि इंदिरा प्रियदर्शनी योजना के अंतर्गत सत्र 2019-20 और 2020-21 की कक्षा 12 में प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली बालिकाओं को बालिका शिक्षा फाउंडेशन द्वारा स्कूटी वितरण किया जाता है. उन्होंने बताया कि इस अवसर पर इंदिरा प्रियदर्शनी के साथ ही काली बाई भील मेधावी योजना और गांधी विचार संस्कार परीक्षा के विजेताओं को भी स्कूटी प्रदान की गई.

उन्होंने बताया कि बालिकाओं की शिक्षा के व्यापक प्रचार प्रसार के लिए राजस्थान सरकार द्वारा अनेक योजनाओं का संचालन किया जा रहा है. इन योजनाओं से बालिकाओं में शिक्षा के प्रति जागरूकता का निरंतर विकास भी हो रहा है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan Politics: सचिन पायलट के लिए राजनीति कोई अजनबी नहीं, इस तरह विरासत को संभालकर आगे बढ़े

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
उदयपुर के बच्चों का हुआ धर्मांतरण? गोवा से रेस्क्यू के बाद BJP सांसद का बड़ा दावा
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
राजस्थान में अब AI के पहरे में बेरोजगारी भत्ता, पात्र युवाओं को मिलेगा सीधे योजना का लाभ
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
CM भजनलाल शर्मा का साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, कहा- सिर्फ गिरफ्तारी नहीं, अब आर्थिक कमर भी तोड़ें
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई
जयपुर के गांव में चांदी के सिक्के निकलने की खबर, खजाने के लिए ग्रामीणों ने रातभर की खुदाई

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
Who is Ferran Torres: 106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस, जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
106वें मिनट में तोड़ा मेसी का सपना, कौन हैं फेरान टोरेस जिन्होंने स्पेन को बनाया वर्ल्ड चैंपियन?
UP Weather: यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
यूपी में अगले दो दिन भारी, 55 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और भारी बारिश की चेतावनी, IMD का अलर्ट
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget