एक्सप्लोरर

हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा एनकाउंटर मामला फर्जी या सही? CBI करेगी जांच, 5 पुलिसकर्मियों पर आरोप

Jodhpur News: जोधपुर पुलिस द्वारा 2021 में लवली कंडारा के एनकाउंटर मामले की सीबीआई जांच होगी. हिस्ट्रीशीटर के परिजनों ने फर्जी एनकाउंटर का आरोप लगाया था.

Lovely Kandara Encounter Case: राजस्थान के जोधपुर शहर में करीब 3 साल पहले हुए एक हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा के एनकाउंटर का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है. अब इस मामले में सीबीआई की एंट्री हो गई है. अब एनकाउंटर करने वाली पुलिस की भूमिका और अन्य पहलू को लेकर सीबीआई पूरे मामले की गहनता जांच करेगी. 

इस मामले को लेकर हिस्ट्रीशीटर के परिजन और रिश्तेदारों ने सीबीआई से मामले की जांच करवाने की मांग की थी. ऐसे में अब संभावना जताई जा रही है कि सीबीआई की जांच के बाद ही एनकाउंटर के मामले का खुलासा होगा. किशन कुमार कंडारा (मोंटू) लवली कंडारा का भाई ने कहा कि लवली एनकाउंटर मामले की जांच की सीबीआई से अनुशंसा पूर्व की गहलोत सरकार ने की थी.

सीबीआई में एफआईआर बीजेपी की सरकार में हुई है. लवली कंडारा के परिजनों ने कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही सरकार का धन्यवाद दिया है.

अधिकारियों की भूमिका की होगी जांच 
जोधपुर के हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा के एनकाउंटर मामले में अब सीबीआई तह में जाकर जांच करेगी क्या यह एनकाउंटर वाकई सही है? या फर्जी? इसको लेकर पुलिस अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाएगी. 9 जनवरी को सीबीआई ने दिल्ली में मामले को दर्ज कर लिया है. इसकी जांच दिल्ली स्पेशल पुलिस डिप्टी एसपी मोहिंदर सिंह को सौंपी गई है. 

सीबीआई करेगी जांच 
सीबीआई के द्वारा दर्ज की गई एफआईआर में तत्कालीन रातानाडा पुलिस थाने के sho लीलाराम, कांस्टेबल जितेंद्र सिंह, किशन सिंह, विश्वास और अंकित को आरोपी बनाया गया है. इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए लवली कंडारा के चाचा नरेश कंडारा ने कोर्ट में इस्तगासा के जरिये रातानाडा पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था, जिस पर अब सीबीआई जांच करेगी.

पुलिस को देखकर लवली अपने साथियों के साथ भागा
गौरतलब है कि 13 अक्टूबर 2021 को रातानाडा पुलिस थाने के हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा का पुलिस ने मुठभेड़ में एनकाउंटर किया था. इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हिस्ट्रीशीटर लवली कंडारा अपने साथियों के साथ जोधपुर केंद्रीय कारागृह के पास होने की सूचना मिली थी. इस पर थाना अधिकारी लीलाराम पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखकर लवली अपने साथियों के साथ वहां से भागने लगा. 

लवली के पेट में लगी थी एक गोली
इस पर पुलिस ने भी उसका पीछा किया. इस दौरान लवली कंडारा व उसके साथियों ने भी पुलिस पर फायरिंग की जवाबी फायरिंग में सारण नगर डिगाडी के पास में पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हुई. फायरिंग में एक गोली लवली के पेट में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इस पर पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें: Rajasthan: महाकुंभ जा रहे श्रद्धालु कैसे रहें साइबर ठगों से सावधान, यहां जानें टिप्स

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
'AI की रेस जीत सकता है चीन', मेटा के CEO जकरबर्ग ने क्यों की ये भाविष्यवाणी?
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
AISA अध्यक्ष नेहा बोरा पर स्याही फेंकने वाले आरोपी को मिली जमानत
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
Embed widget