एक्सप्लोरर

जोधपुर वालों के लिए खुशखबरी! अब 24 घंटे फरियादियों की होगी सुनवाई, चाय-नाश्ते का भी इंतजाम

Jodhpur News: जोधपुर रेंज IG विकास कुमार ने 24 घंटे शिकायत सुनवाई की शुरुआत की है. "अहनिर्ष सेवामहे" नाम से बनाया अलग कमरा जिसमें छुट्टियों के दिन भी सुनवाई होगी.

Jodhpur News: जोधपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) विकास कुमार ने फरियादियों के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. अब से, जोधपुर रेंज में 24 घंटे फरियादियों की समस्याओं की सुनवाई की जाएगी. इसके लिए उन्होंने अपने घर पर एक अलग रूम "अहनिर्ष सेवामहे" का उद्घाटन किया, जो 24 घंटे चलने वाला परिवादी कक्ष (Complaint Chamber) होगा. "अहनिर्ष सेवामहे" का मतलब है, "रात दिन सेवा के प्रति समर्पण", जो रेंज आईजी के इस नए कदम का प्रतीक है.

दूर दराज से आने वाले फरियादियों के लिए फैसला- पुलिस
IG विकास कुमार ने बताया कि जोधपुर रेंज के दूर-दराज से आने वाले फरियादी अक्सर अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जोधपुर पहुंचते हैं. लेकिन कई बार, समस्याएं सुनते-सुनते शाम हो जाती है और कुछ फरियादी वापस लौट जाते हैं, जिससे उनके मुद्दे का समाधान नहीं हो पाता. साथ ही, इन फरियादियों को जोधपुर में रुकने के लिए अतिरिक्त खर्च भी करना पड़ता है. इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए, अब यह सुनिश्चित किया गया है कि 24 घंटे फरियादियों की समस्याएं सुनी जाएं और उनका समाधान निकाला जाए.

चाय, नाश्ता और पानी की व्यवस्था- पुलिस
IG रेंज ने बताया कि इस कक्ष में केवल फरियादियों की समस्याएं सुनने की ही व्यवस्था नहीं है, बल्कि चाय, नाश्ता और पानी जैसी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है, ताकि उन्हें इधर-उधर भटकना न पड़े. इसके साथ ही, कक्ष में एक कर्मचारी 24 घंटे उपस्थित रहेगा और रेंज IG भी कार्यालय के अलावा इस कक्ष में फरियादियों की सुनवाई करेंगे.

फरियादियों द्वारा कक्ष का उद्घाटन
इस कक्ष का उद्घाटन स्वयं फरियादियों के हाथों से हुआ. उद्घाटन के दौरान, कई फरियादियों ने अपनी समस्याएं साझा कीं. एक रिटायर्ड सैनिक ने बताया कि उसके साथ मारपीट हुई है, जबकि एक महिला ने कहा कि उसके परिवार में लंबे समय से झगड़ा चल रहा है और उसे न्याय की उम्मीद है. इन घटनाओं ने इस कक्ष के उद्घाटन को और भी महत्वपूर्ण बना दिया, क्योंकि अब फरियादी अपने मुद्दों का समाधान आसानी से पा सकेंगे.

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
जयपुर में आशुतोष रांका को भगाया, CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच बवाल
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
'यह तुगलकी फरमान है', सरकारी स्कूलों में एंट्री बैन पर बोले सचिन पायलट
Rajasthan CJP Protest Live Updates: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
LIVE: राजस्थान में सड़क से विधानसभा तक हंगामा, CJP कार्यकर्ताओं की पिटाई, सदन में BJP-कांग्रेस आमने-सामने
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन
राजस्थान विधानसभा में हंगामा, टीकाराम जूली ने BJP को याद दिलाए पुराने दिन

वीडियोज

Vande Mataram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना 'जिन्न' बाहर आया!
Vande Matram Controversy: 100 घंटे में 90 साल पुराना विवाद फिर क्यों? | Congress | Sonia Gandhi
Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
TMC नेता सुजीत बोस की जमानत पर बड़ा ट्विस्ट! जज ने खुद को केस से किया अलग
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
प्रशांत किशोर की बड़ी तैयारी, नीतीश कुमार से पहले खुद करने जा रहे ये काम
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
वनडे इंटरनेशनल में कभी जीरो पर आउट ना होने वाले बल्लेबाज
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
Tata Nexon की बढ़ेगी टेंशन? आ रही Volkswagen की सस्ती SUV
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
'विवाद पैदा करने की कोशिश' चंपत राय के 9 पन्नों की चिट्ठी पर आया नृपेंद्र मिश्रा का पहला जवाब
Embed widget