एक्सप्लोरर

जोधपुर में झोलाछाप डॉक्टर के क्लिनिक पर जड़ दिया ताला, गलत इंजेक्शन लगाने की मिली थी शिकायत

Jodhpur News: स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धवा ब्लॉक में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सील कर दिया. क्लीनिक संचालक के खिलाफ लूणी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई.

Rajasthan News: राजस्थान सरकार अवैध क्लीनिक और झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ सख्त है. मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर ताबड़तोड़ एक्शन हो रहा है. इसी कड़ी में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जोधपुर ग्रामीण की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई. सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने धवा ब्लॉक में अवैध रूप से संचालित क्लीनिक को सीज कर दिया. क्लीनिक संचालक के खिलाफ लूणी थाने में शिकायत भी दर्ज करवाई गई. डिप्टी सीएमएचओ डॉ प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि शिकायतकर्ता ने पिता को गलत इंजेक्शन लगाने की शिकायत की थी.

शिकायत की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम को मौके पर भेजने का फैसला लिया गया. टीम ने फींच गांव पहुंचकर क्लीनिक का निरीक्षण किया. उन्होंने बताया कि संचालक से प्रैक्टिस संबंधित डिग्री पेश करने को कहा गया. संचालक दस्तावेज उपलब्ध नहीं करा सका. डॉ प्रीतम सिंह सांखला ने बताया कि क्लीनिक में मरीजों को ड्रिप लगाया जा रहा था.

मेडिकल स्टोर पर बिना फार्मासिस्ट के दवा मिल रही थी. निरीक्षण के दौरान क्लीनिक में अनियमितता उजागर हुई. इसलिए अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर ताला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जड़ दिया.

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक पर लगा ताला

क्लीनिक संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई है. लूणी पुलिस को कार्रवाई करना है. उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर प्रीतम सिंह सांखला ने जिले में संचालित लाइसेंसधारी मेडिकल स्टोर की जांच करने के लिए अतिरिक्त औषधि नियंत्रक जोधपुर (एडीसी) को पत्र लिखा है. पत्र लिखने का मकसद वैध मेडिकल स्टोर पर फार्मासिस्ट की मौजूदगी का पता लगाना है. स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अवैध क्लीनिक चला रहे संचालकों में हड़कंप मच गया.

बता दें कि क्लीनिकल एस्टेबलिशमेंट एक्ट के तहत क्लीनिकल का रजिस्ट्रेशन नहीं कराने वाले संचालकों पर स्वास्थ्य विभाग की नजर टेढी हो गई है. क्लीनिकल को सील करने के साथ संचालक पर मुकदमा भी दर्ज कराया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

Rajasthan: शराब पार्टी से शुरू हुआ विवाद खूनी जंग में बदला, दो पक्षों में पथराव और फायरिंग, 21 लोग घायल

 

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
जोधपुर: सीवरेज के गंदे पानी में छिपा मौत का गड्ढा! गिरा बाइक सवार परिवार
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
NH-27 के पास होटल पर कैंपर सवार बदमाशों का हमला, लाठी-डंडों से युवक को पीटा
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
जैसलमेर में 15 बच्चों को ले जा रही स्कूल बस बनी आग का गोला, डराने वाली तस्वीर
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज
पन्ना धाय की जाति पर राजस्थान में कोहराम, केंद्र की किताब पर भड़का गुर्जर समाज

वीडियोज

The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी
Govinda ने मां Nirmala Devi को खोने का दर्द किया बयां, बोले- लगा सब कुछ खत्म हो गया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
'तृषा को डिप्टी CM...', AIADMK विधायक ने CM विजय पर कसा तंज
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
अब भोपाल में Gen Z का आंदोलन! इस मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे छात्र
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
बॉर्डर पर हालात तय करेंगे आपसी रिश्ते, अरुणाचल पर भारत की चीन को दो टूक
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
Gen-Z का क्या है चुनावी मुद्दा? आंदोलनों के बीच सर्वे के जवाब ने चौंकाया
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
आरोप से बेदाग बरी होने तक: कैसे अडानी शेयर्स और मार्केट कैप ने की वापसी?
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
वंदे मातरम बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, शशि थरूर बोले- राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत...
Embed widget