एक्सप्लोरर

जोधपुर के पास 80 लाख के गांजे के साथ दो तस्करों को दबोचा, New Year पर सप्लाई की थी तैयारी?

Jodhpur News: जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम को बड़ी सफलता मिली है. नए साल के जश्न से पहले नशा तस्करों का मंसूबा नाकाम हो गया. साइक्लोनर टीम ने दो तस्करों के पास से गांजे की खेप बरामद की है.

Rajasthan News: जोधपुर रेंज की साइक्लोनर टीम ने 5 क्विंटल गांजे के साथ दो तस्करों को धर दबोचा. तस्करों से जब्त किये गए गांजे की कीमत करीब 80 लाख रुपये बताई जा रही है. गांजे का इस्तेमाल हरियाणा और पंजाब में न्यू ईयर सेलेब्रेशन के दौरान होने वाला था. आईजी विकास कुमार ने बताया कि साइक्लोनर टीम को अलग-अलग टास्क दिए गए हैं. साइक्लोनर टीम  मादक पदार्थ की तस्करी करने वालों को लगातार सलाखों के पीछे पहुंचाने में जुटी हुई है.

साइक्लोनर टीम को एनसीबी के सहयोग से गांजे की खेप बरामद करने में सफलता मिली. आईजी विकास कुमार ने बताया कि ओड़ीशा और तेलंगाना से राजस्थान में गांजे की तस्करी बड़े स्तर पर हो रही है. तस्कर 5 क्विंटल गांजा ट्रक में लादकर जोधपुर के रास्ते हरियाणा और पंजाब ले जा रहे थे. गांजे की तस्करी के लिए ट्रक में गुप्त चैंबर बनाया गया था.

नए साल के जश्न पर गांजा का होना था इस्तेमाल

सूचना पर साइक्लोनर टीम ने ट्रक को रुकवाया. दिखने में ट्रक खाली नजर आ रहा था. तलाशी के दौरान चैंबर से गांजे की खेप बरामद हुई. साइक्लोनर टीम ने गांजे की खेप को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. तस्करों से पूछताछ की जा रही है. पूछताछ में पता चला है कि गांजा तस्करी का सरगना जोधपुर की जेल में बंद है.

साइक्लोनर टीम ने तस्करों के मंसूबे पर फेरा पानी

जेल से सरगना गांजे की तस्करी करवा रहा है. अब जेल में बंद सरगना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जाएगा. साइक्लोनर टीम नशा तस्करों के नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है. आईजी विकास कुमार ने बताया कि साइक्लोनर टीम ने ऑपरेशन मनुहार के तहत कार्रवाई को अंजाम दिया. नशा तस्करों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग आईजी विकास कुमार खुद करते हैं. 

ये भी पढ़ें-

राजस्थान में जिलों पर सियासत, सीएम भजनलाल शर्मा के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी कांग्रेस

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
Exclusive: राजस्थान में BJP कैसे तोड़ेगी निकाय चुनाव का चक्रव्यूह? हरीश द्विवेदी ने बताया
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
अलवर में सिस्टम हिला! रांका बोले- GenAlpha का जोश, CJP का खौफ
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व
अब अलवर में CJP का प्रदर्शन, आशुतोष रांका कर रहे नेतृत्व

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
जयपुर: प्रिंस की मां का फटा कलेजा, '...तो वो आज मेरे साथ होता'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget