एक्सप्लोरर

लॉरेंस बिश्नोई को अध्यक्ष बनाने पर जोधपुर में मना जश्न, स्मारक के पास युवाओं ने की आतिशबाजी

Jodhpur News: अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है. बिश्नोई महासभा की घोषणा पर जोधपुर में आतिशबाजी कर जश्न मनाया गया.

Rajasthan News: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की नींद हराम करने वाले अंतर्राष्ट्रीय गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को बिश्नोई महासभा ने अखिल भारतीय जीव रक्षा युवा मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है. लॉरेंस बिश्नोई को अध्यक्ष बनाए जाने पर जोधपुर में आतिशबाजी की गयी.

बिश्नोई समाज के युवाओं ने पटाखे फोड़े. लॉरेंस बिश्नोई को अध्यक्ष बनाने की खुशी का जश्न उसी जगह मनाया जहां 26 साल पहले सलमान खान ने काले हिरण का शिकार किया था. उस जगह पर काले हिरण का स्मारक बना हुआ है. बिश्नोई समाज की  शिकार के खिलाफ लड़ाई का स्मारक प्रतीक है.

बिश्नोई समाज के युवाओं ने लॉरेंस बिश्नोई की शान में कसीदे गढ़ें. उन्होंने लॉरेंस बिश्नोई को जीव जंतुओं की हत्या के खिलाफ दुनिया का अकेला योद्धा बताया. युवाओं ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई नहीं सोचता कि लड़ाई में सामने कितना बड़ा और ताकतवर व्यक्ति है. लॉरेंस बिश्नोई हिरण का शिकार कर पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों की आंखों में दहशत की वजह बन चुका है. लॉरेंस बिश्नोई को गैंगस्टर कहे जाने का युवाओं ने बचाव किया. उन्होंने कहा कि वास्तव में लॉरेंस बिश्नोई एक छात्र नेता था.

लॉरेंस बिश्नोई पर क्या बोले युवा?

कॉलेज की लड़ाई झगड़े के चक्कर में जेल गया. उन्होंने दावा किया कि आज तक देश की किसी भी अदालत ने लॉरेंस बिश्नोई को दोषी नहीं ठहराया है. ऐसे में गैंगस्टर कहना तर्क संगत नहीं है. युवाओं ने लॉरेंस बिश्नोई को बिश्नोई समाज का हीरो बताया.

उन्होंने बताया कि पिछले 540 सालों से बिश्नोई समाज पर्यावरण और वन्य जीव संरक्षण का काम कर रहा है. रामायण के दोहे का हवाला देते हुए युवाओं ने कहा कि बिना भय प्रीत नहीं होती है. लॉरेंस बिश्नोई के नाम से सलमान खान सहित अन्य शिकारियों में भय पैदा हो रहा है. गौरतलब हैं कि वन्यजीवों का शिकार रोकने और पर्यावरण सरंक्षण के लिए सरकार ने कई कठोर कानून बनाए हैं.

ये भी पढ़ें-

सिरोही में आबू रोड बना देह व्यापार का अड्डा? इस नई तरकीब से ग्राहकों को फंसा रहे स्पा संचालक

 

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
'मिशन हरियालो' में झोल! 11.57 करोड़ पौधे लगाने का दावा, जियो-टैगिंग में सिर्फ 1.69 करोड़
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
सिरोही: सरकारी जमीन पर कैसे चलता रहा क्लब? रजिस्ट्रेशन और एक्साइज परमिशन पर उठे सवाल
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
Embed widget