एक्सप्लोरर

Rajasthan Politics: राजस्थान में हनुमान चालीसा पाठ पर सांसद नवनीत राणा बोलीं- 'जल्द समय आएगा जब...'

दिल्ली में महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर सांसद नवनीत राणा ने कहा कि यौन शोषण के आरोप पर कार्रवाई होनी चाहिए. आरोपी किसी भी पद पर हो या कितना प्रभावशाली हो. कार्रवाई होने से समाज में संदेश जाएगा.

Rajasthan News: महाराष्ट्र के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet Rana) ने कहा है कि राजस्थान में भी हनुमान चालीसा  (Hanuman Chalisa) का पाठ होना जरूरी है. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा शुक्रवार (20 जनवरी) को विदेश मंत्रालय की एक कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के लिए जोधपुर पहुंची थीं. जोधपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में अमरावती सांसद राजस्थान की अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) सरकार पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रही थीं. उन्होंने कहा कि राजस्थान में भी हनुमान चालीसा पाठ की बहुत जरूरत है. जल्द ही समय आएगा जब हम हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे. उन्होंने कहा कि विचारधारा वाली सरकार आने वाली है. भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) पर भी उन्होंने निशाना साधा. कहा कि हमारा भारत जब टूटा ही नहीं तो क्या जोड़ा जा रहा है.

'पीएम मोदी ने धारा 370 हटाकर भारत को जोड़ा है'

नवनीत राणा ने कहा कि एक जगह से टूटे अंग को जोड़ने का काम पीएम मोदी (PM Modi) ने किया. कश्मीर में धारा 370 को हटाकर प्रधानमंत्री मोदी ने जोड़ने का काम किया है. नवनीत राणा ने तंज कसते हुए कहा कि उनसे पूछ लीजिए कौन सा अंग भारत का टूटा हुआ था. दिल्ली में महिला पहलवानों के प्रदर्शन पर सांसद ने कहा कि यौन शोषण के आरोप पर कार्रवाई होनी चाहिए. आरोपी किसी भी पद पर हो या कितना प्रभावशाली हो. कार्रवाई होने और सजा मिलने से समाज में संदेश जाएगा.

फिल्म 'पठान' के विवाद पर क्या बोलीं नवनीत राणा? 

बीजेपी में शामिल होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व के मुद्दे पर काम करने वाली सरकार के साथ हैं. शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' के विवाद (Pathan Movie Controversy) पर उन्होंने कहा कि हर किसी को बॉयकॉट नहीं करना चाहिए. बॉलीवुड (Bollywood) आर्थिक रूप से मजबूत इंडस्ट्री है. देश को बहुत बड़ा सपोर्ट बॉलीवुड से मिलता है. बॉलीवुड से कई लोगों को रोजगार मिलता है. किसी की भावना आहत होने या संस्कृति को ठेस पहंचने पर सेंसर बोर्ड है. उन्होंने सेंसर बोर्ड की भूमिका की सराहना की. निर्दलीय सांसद नवनीत राणा ने सैनिक परिवार में जन्म लेने को गौरव की बात बताया और कहा कि देश के प्रति सेवा की भावना लेकर राजनीति की शुरुआत की है. 

Congress Crisis: राजस्थान में जारी है 'जुबानी जंग', JLF पहुंचे पायलट ने कहा- असहमतियों को भी शालीनता से सुना जाना चाहिए

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
जयपुर में CM ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी
डूंगरपुर में बेकाबू स्कूल वैन पलटी, 14 बच्चे हुए जख्मी

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
यूपी में BJP किसको देगी कितनी सीटें? अखिलेश यादव ने कर दिया खुलासा!
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
क्रिकेट में 5वीं बार ऐसा कमाल, वेस्टइंडीज के महिला और पुरुष क्रिकेटर ने जीता ICC अवॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Embed widget