एक्सप्लोरर

जोधपुर AIIMS के डॉक्टर्स का कमाल, बिना चीरा लगाए की थायराइड कैंसरी की सफल सर्जरी

आमतौर पर थायराइड कैंसर की गांठ के लिए गले पर लम्बा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता है. ये कैंसर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है, वो भी विशेषकर मध्यम उम्र की महिलाओं में होता है.

Jodhpur News: जोधपुर एम्स के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में राजस्थान प्रदेश की पहली थायराइड कैंसर की सर्जरी अत्याधुनिक रोबोट तकनीक से सफलतापूर्वक की गई. डॉ जीवन राम विश्नोई (एसोसिएट प्रोफेसर) ने बताया कि इस अत्याधुनिक तकनीक से ऑपरेशन सिर्फ देश के गिने चुने मेट्रो शहरों में किया जाता है. 

बारीकी से होती है ये सर्जरी
दरअसल इस ऑपरेशन में रैबिट (रोबोटिक असिस्टेड ब्रेस्ट-एक्जेलो इनसफ्लेशन थारॉइडेक्टमी) तकनीक से मरीज के बगल में जगह बनाई जाती है और इसके बाद केवल आठ मिमी के तीन चीरे लगाकर ऑपरेशन को अंजाम दिया जाता है. इस सर्जरी को बहुत सावधानी और बारीकी से किया जाना आवश्यक है वर्ना थाइरोइड के बिलकुल पास में ही स्थित पैराथाइरॉइड ग्रंथि और बोलने के काम आने वाली नस को नुकसान पहुंचने की काफी संभावना रहती हैं. 

मरीज बिल्कुल स्वस्थ
पाली निवासी 44 वर्षीय महिला के गर्दन पर पिछले तीन महीनों से एक गांठ दिखाई दे रही थी. टेस्ट करवाने के बाद पता चला कि ये थायराइड कैंसर की साबित हुई. इसके लिए महिला ने एम्स में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग में दिखाया. मरीज के इलाज का प्लान संस्थान निदेशक डॉ संजीव मिश्रा के अंडर में डॉ जीवन राम विश्नोई, डॉ धर्माराम पुनिया और डॉ निवेदिता शर्मा ने मिलकर के निर्धारित किया. इस सर्जरी को डॉ जीवन राम विश्नोई की टीम ने मैक्स अस्पताल दिल्ली के वरिष्ठ रोबोटिक कैंसर सर्जन डॉ सुरेंद्र डबास की सहायता से किया गया. इस सर्जरी में डॉ बिकास गुरुंग, सीनियर रेजिडेंट डॉ राहुल यादव, डॉ अल्केश, डॉ अनंत के साथ एनेस्थेसिया से डॉ प्रदीप कुमार भाटिया (प्रोफेसर एवं हेड) डॉ तनवी मेश्राम (सहायक आचार्य), सीनियर रेजिडेंट डॉ लवप्रिया शर्मा, डॉ पावना, व नर्सिंग स्टाफ में संतोष कुड़ी, पिताम्बर और जगदीश शामिल थे. इस ऑपरेशन के बाद मरीज पूरी तरह से स्वस्थ है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. 

महिलाओं में ज्यादा होता है ये कैंसर
आमतौर पर थायराइड कैंसर की गांठ के लिए गले पर लम्बा चीरा लगाकर ऑपरेशन किया जाता है. ये कैंसर पुरुषों की तुलना में महिलाओं में ज्यादा पाया जाता है, वो भी विशेषकर मध्यम उम्र की महिलाओं में होता है. मरीज की हमेशा इच्छा होती है कि उसकी ऑपरेशन के बाद में गर्दन पर ऑपरेशन का निशान नहीं आए, लेकिन परंपरागत तकनीक से ये संभव नहीं होता है. कितनी भी सावधानी के बाद भी सर्जरी के लम्बे चीरे का निशान गर्दन के ठीक सामने दिखाई देता है. इस समस्या के  हल के लिए रोबोट तकनीक एक वरदान से कम नहीं है. इसके अलावा सर्जिकल ऑंकॉलॉजी विभाग में विभिन्न कैंसर के लिए रोबोट तकनीक से करीब 75 से अधिक मरीजों का ऑपरेशन किया जा चुका है जिसमें मुख्य तौर पर इसोफैगस (आहार नली), पेट, आंत, मलाशय, यूटेरस (बच्चेदानी), इत्यादि के कैंसर है. वहीं अन्य कई कैंसर के ऑपरेशन दूरबीन से भी किए जाते है.

ये भी पढ़ें

Jaipur News: राजस्थान में कांग्रेस खेमे से जुड़ी आई है अहम खबर, कल से शुरू होगा ये काम

Punjab Cabinet Decision: पंजाब सरकार की कैबिनेट ने लिए ये अहम फैसले, किसानों के लिए किया बड़ा एलान

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
कोटा: हॉस्टल के मेस में घुसा 4 फीट का मगरमच्छ, मची अफरा-तफरी, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डूंगरपुर में 'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक, 6 साल की बच्ची की मौत, स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
कोटा में अंतरराज्यीय लुटेरी दुल्हन गैंग का भंडाफोड़, शादी के नाम पर करते थे लाखों की ठगी
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा
राजस्थान में गायों के नाम पर 57 करोड़ का घोटाला, मरी हुई गायों के नाम पर भी उठाया सरकारी पैसा

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget