एक्सप्लोरर

जोधपुर एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में मोटे अनाज की खेती पर ट्रेनिंग प्रोग्राम, अन्तर्राजीय किसानों ने लिया हिस्सा

Jodhpur News: विश्वविद्यालय की कुलसचिव अदिति पुरोहित ने कहा कि ज्वार, बाजरा, रागी, कुट्टू न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे हैं, बल्कि इससे किसानों को आर्थिक रूप से भी मजबूत बना रहे हैं.

Rajasthan News: देश-दुनिया मे आज के परिदृश्य को देखते हुए जरूरत है कि स्वास्थ्य के लिए लाभकारी मोटे अनाज को हम नियमित रूप से अपने डायट में शामिल करें. साथ ही इसकी खपत बढ़ने से पोषण, खाद्य सुरक्षा और किसानों के रोजगार को भी बढ़ावा मिलता है. डॉक्टर अरुण कुमार ने जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय में शनिवार (23 जून) को बतौर मुख्य अतिथि मोटे अनाज की खेती के चार दिवसीय अन्तर्राजीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया.

इस दौरान बिहार से आए हुए प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए मोटे अनाज की खेती और उपयोगिता पर चर्चा की. जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय मंडोर में कुलपति का पदभार संभालते के बाद डॉक्टर अरुण कुमार ने कहा कि "दुनिया में भारत मोटे अनाज का सबसे बड़ा उत्पादक देश है. जिन राज्यों में पानी की कमी है, उन राज्यों के क्षेत्रों के किसान भी मोटे अनाज को उगाकर फसल का मूल्य संवर्धन कर आजीविका को बढ़ा सकते हैं."

विश्वविद्यालय की कुलसचिव अदिति पुरोहित ने विश्वविद्यालय में लगातार चल रहे प्रशिक्षण शिविरों का उदाहरण देते हुए कहा‌ कि प्रशिक्षण शिविर में उत्पाद का मूल्य संवर्धन करना सीख कर स्वरोजगार की राह में किसान आगे बढ़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि ज्वार, बाजरा, रागी, कुट्टू सहित अन्य अनाज न केवल स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छे हैं, बल्कि इनका मूल्य संवर्धन कर बनाए गए उत्पाद किसानों को आर्थिक रूप से भी सुदृढ़ बना रहे हैं.

मोटे अनाज में पानी की लागत कम
किसान कौशल विकास केंद्र प्रभारी डॉक्टर प्रदीप पगारिया ने बिहार से आए हुए प्रशिक्षणार्थियों किसानों का स्वागत करते हुए कहा कि‌ यह उत्साहजनक है कि अन्य राज्यों में भी मोटे अनाज की उपयोगिता बढ़ रही है. मोटे अनाज की खेती के लिए किसानों को धान के मुकाबले पानी की कम जरूरत पड़ती है. साथ ही यूरिया और अन्य रसायनों की जरूरत भी अत्यंत कम है. 

कार्यक्रम के दौरान बिहार से आए किसानों ने मोटे अनाज की खेती से संबंधित जानकारी ली. आगे डॉक्टर पगारिया ने बताया कि इस चार दिवसीय कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विशेषज्ञों के माध्यम से बिहार के किसानों को वहां की जलवायु के अनुरूप मोटे अनाज को उपजाने और उनका मूल्य संवर्धन करना सिखाया जाएगा. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रशिक्षण अधिकारी भी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव के बाद आम जनता पर बढ़ी महंगाई की मार, दूध-दही के बाद बढ़े फल-सब्जी और दाल के दाम

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
1 नवंबर को रामलीला मैदान कांग्रेस दिखाएगी ताकत, राजस्थान से पहुंचेंगे 1 लाख लोग!
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
जोधपुर की 12 तहसीलें सूखाग्रस्त घोषित, CM भजन लाल के फैसले से किसानों में जगी उम्मीद
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
'कांग्रेस की गिरती...', खरगे के बयान पर CM भजनलाल शर्मा का निशाना
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप
कोटा में 9 दिन में 3 प्रसूताओं की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
ईरान को सत्ता से उखाड़ फेंकने का नेतन्याहू ने दिया आदेश, बोले- 'मैंने मोसाद और IDF को...'
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
दिल्ली-NCR में बढ़ने लगी गुलाबी ठंड, इस दिन फिर बरसेंगे बादल
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
भारत का ऑटो पहुंचा ब्रिटेन! विदेशी कपल ने यूके मंगवाया टुक-टुक
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
30 हजार के बजट में मिल जाएंगे ये शानदार लैपटॉप, बिल्कुल मिस न करें
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
न्यूजीलैंड में 1000 रुपये कितने हो जाते हैं, यहां क्या-क्या खरीद सकते हैं?
Embed widget