एक्सप्लोरर

झालावाड़ में दर्दनाक सड़क हादसा, शादी समारोह से लौट रही वैन की ट्रक से भीषण टक्कर, 9 लोगों की मौत

Jhalawar Road Accident: झालावाड़ में बारातियों से भरी वैन ट्रक से टकरा गई. जिससे वैन सवार 9 लोगों की मौत हो गई. वहीं एक गंभीर रूप से घायल हो गया.

Jhalawar Road Accident: राजस्थान के झालावाड़ जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. बारातियों से भरी वैन को ट्रक ने टक्कर मार दी. जिससे 9 लोगों की मौत हो गई. झालावाड़ जिले के अकलेरा के पास पांचोला में मध्य प्रदेश से लौट रहे बारातियों की वैन दुर्घटना का शिकार हो गई. मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया गया है. वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

शादी समारोह से लौट रहे थे हादसे का शिकार लोग
झालावाड़ जिले के अकलेरा कस्बे में एक लड़के का विवाह समारोह था. जिसकी बारात मध्य प्रदेश के खिलचीपुर इलाके में गई थी. शनिवार को देर रात 10 दोस्त एक मारुति वैन में सवार होकर वापस अकलेरा लौट रहे थे. इस दौरान जब उनकी वैन अकलेरा के NH-52 पर खुरी पचोला के पास पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक से उनकी भिड़ंत हो गई.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और राहत-बचाव का काम शुरू किया गया. वैन से निकालकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं एक घायल का अस्पताल में इलाज किया जा रहा है.

हादसे में वैन के उड़े परखच्चे
मृतकों के शवों को अकलेरा अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है. वहीं आरोपी ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया और आगे की कार्रवाई की जा रही है. झालावड़ एसपी ऋचा तोमर के अनुसार, हादसे का शिकार हुए लोग बागरी समाज के थे जो अपने रिश्तेदार के शादी समारोह में शामिल होने के लिए मध्य प्रदेश गए थे. वापस लौटते समय रविवार तड़के 3 बजे के करीब ट्रक की टक्कर से हादसा हो गया. जिससे वैन की परखच्चे उड़ गए.

वहीं जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस वे पर भी एक बड़ा हादसा हो गया. बाइक को टक्कर मारती हुई एक कार सर्विस लेन में खड़े ट्रक में घुस गई. जिससे कार सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं गंभीर रूप से घायल बाइक सवार की भी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई.

यह भी पढ़ें: झालावाड़ में वसुंधरा राजे का बड़ा बयान- 'यहां से मेरा तीन पीढ़ियों का रिश्ता, गहलोत आएं या...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
राजस्थान यूनिवर्सिटी में कंगना रनौत का पुतला दहन, नए विवाद की आशंका
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
शादी में अब हलवाई करने से पहले जान लें नियम, नहीं तो गेस्ट रह जाएंगे भूखे
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
जयपुर जाम किया जाएगा..., श्री राजपूत करणी सेना का सरकार को अल्टीमेटम
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली
'अब BJP की तानाशाही चलने वाली नहीं', बांकीपुर रिजल्ट पर बोले टीकाराम जूली

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
'मां जख्मी, बहन गिरी, लगा सब मर जाएंगे', इटैलियन महिला ने सुनाई टर्बुलेंस की हॉरर स्टोरी
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
छक्के ही छक्के, सनराइजर्स ने बना दिया इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
'A फॉर एप्पल नहीं अमरूद पढ़िए, तभी होगा देश का विकास', अनिरुद्धाचार्य का नया 'ज्ञान'
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget