एक्सप्लोरर

JEE-Mains 2023: NTA ने जारी की आंसर कीज, एक्सपर्ट ने छात्रों के लिए कही ये जरूरी बात

JEE Mains 2023 Result: परीक्षार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है. इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी करना होगा.

JEE Mains 2023  Answer Key: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Mains) अप्रैल (April) एग्जाम को लेकर एनटीए (NTA) ने पारदर्शिता दिखाते हुए परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस के साथ सभी प्रश्नपत्रों की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. इस संदर्भ में एनटीए की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षार्थी 21 अप्रैल को शाम 5 बजे तक आंसर की को चैलेंज कर सकता है और साथ ही परीक्षार्थी 21 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने प्रश्न पत्र और रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकता है. 

21 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को आंसर की को चैलेंज करने का मौका दिया गया है. परीक्षार्थी जेईई मेन वेबसाइट पर दिए विकल्प पर जाकर अपने रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड या जन्म दिनांक भरकर अपना प्रश्न पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस डाउनलोड कर सकते हैं. दिए गए प्रश्न पत्र एवं रिकॉर्डेड रिस्पांस में परीक्षार्थियों की ओर से दिए गए प्रश्न के उत्तरों का स्टेटस भी जारी किया गया है. अर्थात यह स्पष्ट कर दिया गया है कि परीक्षार्थी ने संबंधित प्रश्न का क्या उत्तर दिया है या नहीं दिया है, या मार्क ऑफ  रिव्यू में रखा है. डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र पर परीक्षार्थी का नाम, एप्लीकेशन नंबर एवं रोल नंबर अंकित है. साथ ही परीक्षार्थी के प्रश्न पत्र में प्रत्येक प्रश्न उसकी क्वेश्चन आईडी एवं उसके आंसर को भी ऑप्शन आईडी के साथ दशार्या गया है.

आंसर की चैलेंज करने का प्रक्रिया

एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों के सामने उनके पूरे 75 प्रश्न अलग-अलग क्वेश्चन आईडी के रूप में प्रदर्शित है और उस क्वेश्चन का सही आंसर भी करेक्ट ऑप्शन आईडी के रूप में मिलेगा. परीक्षार्थी इस क्वेश्चन आईडी और आप्शन आईडी को डाउनलोड किए गए प्रश्नपत्र से मिलाकर अपनी ओर से दिए गए उत्तरों की जांच कर सकता है. संशय की स्थिति में उसके सामने दिए गए चारों उत्तरों के ऑप्शन आईडी के विकल्पों में सही विकल्प को चुनकर चैलेंज कर सकता है. प्रत्येक चैलेन्ज किए गए क्वेश्चन के लिए परीक्षार्थी को दो सौ रुपये का शुल्क प्रोसेसिंग फीस के रूप में देना होगा, जोकि डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड व नेट बैंकिंग के माध्यम से देय होगा. यह प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल है.

परीक्षार्थी एक या एक से अधिक प्रश्नों को भी चैलेंज कर सकता है. इसके साथ ही चैलेंज किए गए प्रश्नों के लिए संबंधित दस्तावेज को स्कैन कर अपलोड भी कर सकता है. इस प्रक्रिया के उपरांत परीक्षार्थी को प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान करना होगा. जेईई-मेन अप्रैल अटेम्प्ट का परिणाम जल्द ही जारी किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः IPL 2023: जयपुर स्टेडियम में लगे 'मोदी-मोदी' के नारे, खुद को मुस्कराने से रोक नहीं पाए सीएम अशोक गहलोत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिरोही: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत
सिरोही: तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, तीन युवकों की मौत
शर्मनाक! मां-बाप ही 5 लाख में बेच रहे बेटियां, MP-राजस्थान समेत 3 राज्यों को NHRC का नोटिस
शर्मनाक! मां-बाप ही 5 लाख में बेच रहे बेटियां, MP-राजस्थान समेत 3 राज्यों को NHRC का नोटिस
बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर पर बनी फिल्म 'देवी विज्ञानम्', 4 दिसंबर को होगी रिलीज
बीकानेर के प्रसिद्ध मंदिर पर बनी फिल्म 'देवी विज्ञानम्', 4 दिसंबर को होगी रिलीज
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, दो स्लीपर क्षतिग्रस्त
राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, दो स्लीपर क्षतिग्रस्त

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
ट्रंप की करारी हार पर ईरान की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'जनता ने...'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
असम सरकार के बहुविवाह वाले फैसले पर JDU बोली- 'दशरथ ने 3 शादियां की थीं'
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
टेक्सास में उलटफेर, 36 साल बाद डेमोक्रेट्स का गवर्नर, ट्रंप को करारा झटका
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
सिर्फ 130 की रफ्तार से NZ को घुटनों पर ला दिया, टीम इंडिया को मिला गेम चेंजर
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
ट्रंप की पार्टी हारी तो CJP ने लिए मजे, अभिजीत दीपके बोले- 'ज्ञानेश कुमार साथ होते तो...'
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
CM बनने के लिए टोना-टोटका कर रहे अखिलेश? केंद्रीय मंत्री का बड़ा आरोप
Midterm Election Voting: बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
बैलेट पेपर या EVM... अमेरिका में कैसे हो रहा मतदान, भारत से कितना अलग प्रोसेस?
Embed widget