एक्सप्लोरर

JEE Mains 2023: 1.30 लाख स्टूडेंट्स आज होंगे परीक्षा में शामिल, इस तारीख को एग्जाम का एडमिट कार्ड होगा जारी

Engineering Entrance Exam: विद्यार्थी को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, फोटो, सैनेटाइजर, पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे.

JEE-Main Exam Admit Card 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam) जेईई-मेन के दूसरे दिन की परीक्षा शनिवार, 8 अप्रैल को दो पारियों में सुबह 9 से 12 और शाम 3 से 6 के मध्य संपन्न होगी. इसके बाद अगली परीक्षा 10 से 13 और 15 अप्रैल को होगी. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-मेन जनवरी की तरह ही अप्रैल परीक्षा के लिए भी प्रवेश पत्र परीक्षा से दो दिन पूर्व जारी किए जा रहे हैं. 10 अप्रैल को जिन विद्यार्थियों की परीक्षा है, उनके प्रवेश पत्र  7 अप्रैल को जारी किए गए. ऐसे विद्यार्थी अब प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं. अप्रैल परीक्षा के लिए 9.40 लाख विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. बीई-बीटेक की परीक्षा 13 शिफ्ट में संपन्न होगी और बीआर्क की परीक्षा एक शिफ्ट में 12 अप्रैल को होगी. ऐसे में प्रत्येक दिन करीब 1.30 लाख विद्यार्थियों के परीक्षा में शामिल होने की संभावना है.

इन बातों का रखें ध्यान
आहूजा ने बताया कि विद्यार्थियों को एडमिट कार्ड पर दिए गए स्वयं के रिपोर्टिंग टाइम पर रिपोर्ट करना है. स्टूडेंट्स पेपर प्रारंभ होने से 10 मिनट पूर्व दिए गए सिस्टम पर लॉगिन कर सकता है. लॉगिन कर स्टूडेंट्स को दिए गए इंस्ट्रक्शंस को अच्छी तरह से पढ़ना चाहिए. स्टूडेंट्स परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों को हल करने की स्पीड एवं एक्यूरेसी में संतुलन बनाए रखें, ताकि उनका प्रश्न पत्र निर्धारित समय में हल हो सके.

- परीक्षा शुरू होने से आधा घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिए जाएंगे.
- विद्यार्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए बार कोड रीडर के माध्यम से लैब आवंटित की जाएगी.
- विद्यार्थियों को थ्री-लेयर मास्क भी दिया जाएगा, जिसे परीक्षा देते समय उपयोग करना अनिवार्य होगा.
- प्रवेश पत्र में सेल्फ डिक्लेरेशन प्रारूप में विद्यार्थी को बांये हाथ के अंगूठे का निशान एवं स्वयं की फोटो लगाकर ले जाना होगा. विद्यार्थी को इस प्रारूप में स्वयं के हस्ताक्षर, परीक्षा केन्द्र में परीक्षक के सामने ही करने होंगे.
- विद्यार्थी को अपने साथ ओरिजनल आधार कार्ड या कोई आइडी प्रूफ सेल्फ डिक्लेरेशन भरा हुआ प्रवेश पत्र, पारदर्शी पेन, स्वयं का फोटो, सैनेटाइजर व पानी की पारदर्शी बोतल साथ में लाने होंगे. विद्यार्थियों को कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ लाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही मोटे सोल के जूते व बड़े बटन वाले वस्त्रों की भी अनुमति नहीं होगी.आइडी प्रूफ में मोबाइल में ली गयी फोटो एवं आइडी प्रूफ की फोटो कॉपी से प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी.
- विद्यार्थियों को परीक्षा केन्द्र पर रफ कार्य के लिए 6 रफ शीट उपलब्ध करवाई जाएगी, जो नाम व रोल नम्बर लिखकर परीक्षा समाप्त होने पर लौटानी होगा. साथ ही विद्यार्थी को परीक्षा समाप्त होने पर प्रवेश पत्र एवं सेल्फ डिक्लेरेशन फॉर्म भी दिए गए नियत स्थान पर छोड़ना होगा.
- शारीरिक विकलांग स्टूडेंट्स को परीक्षा के लिए एक घंटा अतिरिक्त दिया जायेगा साथ ही इन्हे स्क्राइब एंटीए द्वारा ही दिया जाएगा.  

Rajasthan Politics: 'हिंदुओं को टारगेट करना कांग्रेस की परमानेंट पॉलिटिकल पॉलिसी', शेखावत का गहलोत सरकार पर हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
छात्र संघ चुनाव की मांग के बीच टंकी पर चढ़े NSUI के 3 स्टूडेंट, मचा हड़कंप
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मदन राठौड़ का विवादित बयान, 'जंतर मंतर पर कांग्रेस वाले फेंक रहे थे पत्थर'
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग
जयपुर में VIP कल्चर का ‘पावर शो', काफिले के लिए शेड से हटाए गए लोग

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
'मुझे भारतीय रेलवे पर गर्व, इसी तरह...', मोदी सरकार को लेकर क्या बोले वांगचुक
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
CJP प्रोटेस्ट में गोली चलने पर अगर अमित शाह दोषी नहीं तो बाबरी के लिए मुलायम कैसे? सपा का सवाल
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
'उन्हें इन्फ्लुएंसर बन जाना चाहिए', PM मोदी के इंस्टा वीडियो पर बोले अभिजीत दीपके
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
श्रीलंका टेस्ट सीरीज के लिए भारत की सबसे मजबूत संभावित Playing XI, देखिए
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
Xप्लेन: साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
साइबर क्राइम हब 'मिनी जामताड़ा' कैसे बना मथुरा, सबसे ज्यादा ठगी कहां?
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
फसल नुकसान पर कैसे मिलेगा बीमा क्लेम? जानें तरीका
Embed widget