एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: जेईई-मेन 2023: एनटीए की लापरवाही से बढ़ी छात्रों की परेशानी, अब भी अटके हैं कई स्टूडेंट्स के जनवरी के रिजल्ट

JEE Main January 2023: इस मामले में छात्रों की  शिकायत के बाद भी एनटीए से कोई जवाब नहीं मिला है. इसके साथ ही अप्रैल सेशन के आवेदन की प्रक्रिया भी अभी तक शुरू नहीं हो पाई है.

JEE Main Result 2023: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main) के जनवरी सेशन के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद विद्यार्थियों को अप्रैल सेशन की परीक्षा के आवेदन का इंतजार है. हालांकि, अब भी कई ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं, जिनके परिणाम जारी नहीं हुए हैं. बार-बार मेल के बावजूद एनटीए (NTA) की ओर से इन विद्यार्थियों के रोके गए परिणाम को लेकर कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है. इसके साथ ही नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से घोषित जेईई-मेन (JEE Main) के अप्रैल के कार्यक्रम के मुताबिक आवेदन प्रक्रिया 7 फरवरी से शुरू होकर  7 मार्च तक चलनी थी, लेकिन अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है.

विद्यार्थियों को नहीं मिल रहा कोई जवाब

एनटीए की ओर से की जा रही लापरवाही पर कैरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने कहा कि एनटीए की ओर से जनवरी सेशन की परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद भी कई ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं, जिनके परिणाम अब तक जारी नहीं हुए हैं. इसके साथ ही एनटीए इन विद्यार्थियों के रोके गए परिणाम के बारे में कोई जानकारी भी नहीं दिया जा रहा है. गौरतलब है कि इससे पहले कई विद्यार्थियों के परिणाम रोकने की शिकायत आई थी. तब देर रात उनके परिणाम जारी कर दिए गए थे, लेकिन इस बार अभी तक कई विद्यार्थी परिणामों के इंतजार में हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा माना जा रहा है कि अप्रैल सेशन की आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में देरी का कारण भी जनवरी सेशन के पूरे परिणाम जारी नहीं होना है. उन्होंने कहा कि एनटीए को इन विद्यार्थियों को ई-मेल के माध्यम से इनके रोके गए परिणामों का कारण बताकर जल्द परिणाम जारी कर देना चाहिए.
 
 कम पर्सेंटाइल वाले विद्यार्थियों के लिए ये हैं विकल्प

अमित आहूजा ने बताया कि अगर जनवरी जेईई-मेन परिणाम घोषित होने के बाद जिनका पर्सेंटाइल कम आता है, उन्हें एनआईटी- ट्रिपल आईटी में प्रवेश लेने की संभावना नहीं है. ऐसे में उन्हें निराश होने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि ये विद्यार्थी समकक्ष अच्छे इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए आवेदन कर सकते हैं. स्टूडेंट्स एनआईटी के अलावा कुछ प्रमुख संस्थान जैसे बिट्स पिलानी, वीआईटी वैल्लूर, मणिपाल मैंगलुर, आईपीयू दिल्ली, अमृता चैन्नई, एसआरएम चैन्नई, जामिया दिल्ली, क्यूसेट केरला, एएमयू अलीगढ़, कॉमेडके कर्नाटक, यूपीईएस देहरादून, सीएमआई चैन्नई, एनमेट मुम्बई, आईएसआई कोलकाता, ट्रिपलआईटी हैदराबाद, एलपीयू आदि से भी इंजीनियरिंग डिग्री हासिल कर सकते हैं.

इसके अलावा स्टूडेंट्स अपने-अपने स्टेट के इंजीनियरिंग संस्थानों के लिए भी अलग से आवेदन कर सकते हैं. कई कॉलेजों में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, तो कुछ में जल्द शुरू होने वाली है. कुछ इंजीनियरिंग संस्थानों ने अपनी प्रवेश प्रक्रिया अप्रैल माह में रखी है.

ये भी पढ़ेंः Udaipur News: एयरपोर्ट पर काम करने वाले लड़के ने गाया ऐसा गाना कि सोनू निगम ने लगा लिया गले, दिल छू लेगी तस्वीर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rajasthan News: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
राजस्थान: निकाय-पंचायत चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई, कई जगह बहुकोणीय मुकाबले की संभावना
Dungarpur News: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
राजस्थान: डूंगरपुर में दुबई से चल रहा था 160 करोड़ का साइबर फ्रॉड, मास्टरमाइंड दबोचा गया
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
PM आवास के बाहर राहुल गांधी के धरने की आंच पहुंची जयपुर, पूरे राजस्थान में कांग्रेस करेगी प्रदर्शन
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget