एक्सप्लोरर

JEE Main 2023: 1 फरवरी को JEE मेन और बिहार बोर्ड दोनों की परीक्षा, असमंजस में छात्र, NTA तक पहुंची शिकायत 

JEE Main Date clashes to board exams: बोर्ड परीक्षा और प्रैक्टिकल की तारीख जेईई-मेन जनवरी की तारीख से टकरा रही है. इसकी वजह से हजारों छात्र भारी असमंजस की स्थिति में हैं. 

JEE Main Date: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-मेन (JEE Main) जनवरी सेशन की परीक्षा में विद्यार्थियों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है. परीक्षा शहर और परीक्षा की तारीख जारी होने के बाद अब 1 फरवरी को बिहार बोर्ड में गणित की परीक्षा है. इसी दिन जेईई-मेन (JEE Main) की भी परीक्षा है. इसे लेकर बिहार बोर्ड के हजारों विद्यार्थी द्विधा हैं. कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जैसे ही एनटीए (NTA) की ओर से परीक्षा शहर एवं परीक्षा की तारीख जारी की गई. इसके साथ ही बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के फोन आने लगे हैं. सबसे ज्यादा बिहार बोर्ड के ऐसे विद्यार्थी सामने आ रहे हैं, जिनकी परीक्षा एक फरवरी को है और उसी दिन जेईई-मेन की परीक्षा भी है.

12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं भी टकरा रही है

इसके अलावा कई विद्यार्थी ऐसे भी सामने आ रहे हैं, जिनकी 12वीं बोर्ड की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं भी टकरा रही है. ऐसे में यदि विद्यार्थी का परीक्षा केन्द्र दूसरे शहर में होता है तो उसके लिए संबंधित स्कूल में प्रेक्टिकल देना भी संभव नहीं हो सकेगा. तीसरी समस्या ये है कि ज्यादातर विद्यार्थियों के साथ यह है कि उन्हें ऐसे शहर में परीक्षा केन्द्र दिए जा रहे हैं, जिसका उन्होंने परीक्षा केन्द्र के रूप में आवेदन ही नहीं किया था. इन विद्यार्थियों को अब अनचाहे रूप से नए शहर में परीक्षा देने के लिए तैयार होना पड़ रहा है. उपरोक्त समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने एनटीए को ई-मेल और फोन करके शिकायत की है.

13 शिफ्टों में जेईई-मेन जनवरी परीक्षा होगी

आहूजा ने बताया कि परीक्षा के स्लॉट के संबंध में जारी किए गए नोटिफिकेशन के मुताबिक जेईई मेन बीई-बीटेक परीक्षा 24, 25, 29, 30 व 31 जनवरी एवं 1 फरवरी को दो शिफ्टों में सुबह 9 से 12 और दोपहर 3 से 6 संपन्न होगी. यानी बीई-बीटेक की परीक्षा कुल 12 शिफ्टों में करवाई जाएंगी. इसके अतिरिक्त 28 जनवरी को 3 से 6 की शिफ्ट में बी-आर्किटेक्चर के लिए परीक्षा होगी. इस प्रकार कुल 13 शिफ्टों में जेईई-मेन जनवरी परीक्षा होगी. इस परीक्षा के लिए कुल 9.15 लाख विद्यार्थी रजिस्टर्ड हो चुके हैं. परीक्षा प्रवेश पत्र एक दो दिन में जारी किए जाने की संभावना है, जिसके माध्यम से विद्यार्थी अपना परीक्षा केन्द्र एवं परीक्षा स्लॉट की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे.

ये भी पढ़ेंः Rajasthan: अब वसुंधरा राजे का जिक्र करते हुए पायलट ने गहलोत पर साधा निशाना, पूछ दिया ये सवाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
मल्लिकार्जुन खरगे के सपोर्ट में उतरे अशोक गहलोत, 'BJP को हंगामा करने का हक नहीं'
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
ब्रह्माकुमारी संस्थान के 90वें स्थापना दिवस में पहुंचे CM और BJP अध्यक्ष, एयर स्ट्रिप की तैयारी
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा में 2 छात्रों की मौत से हड़कंप, एक का फंदे पर दूसरे का बाथरूम में मिला शव
कोटा एक बार फिर विवादों में, एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप
कोटा में एक साथ 2 कोचिंग छात्रों की मौत से हड़कंप, एक ने की आत्महत्या

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतरजार कर रहा है'
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'फ्लॉप' भुवनेश्वर कुमार को कोच का संदेश, कहा- 'किसी चीज का पीछा मत करो'
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
'उम्मीद है कि भारत भी...', अरुणाचल बॉर्डर पर तनाव के बीच चीन ने क्या कहा
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget