एक्सप्लोरर

JEE Advanced 2024: जेईई-एडवांस्ड-2024 का एडमिट कार्ड जारी, इन बातों का रखना होगा ध्यान

JEE Advanced Admit Card 2024: जेईई-एडवांस्ड-2024 के लिए आज से एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. पिछले 11 सालों का रिकॉर्ड देंखे तो इस बार सबसे ज्यादा स्टूडेंट जेईई-एडवांस्ड की परीक्षा देने वाले है.

JEE Advanced 2024: आईआईटी मद्रास द्वारा आयोजित की जा रही देश की सबसे कठिनतम और प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई-एडवांस्ड के प्रवेश पत्र आज से जारी हो गए हैं. प्रवेश पत्र आने के साथ ही स्टूडेंट्स अपने परीक्षा केन्द्रों के लिए व्यवस्थाएं करनी शुरू कर दी है. प्रवेश पत्र में परीक्षा संबंधी नियम भी जारी किए गए है. बता दें कि जेईई- एडवांस्ड की परीक्षा 26 मई को देश के 222 शहरों के परीक्षा केंन्द्रों में प्रात: 9 से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक होगी.

इस वर्ष सर्वाधिक स्टूडेंट्स होंगे शामिल  
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा ने बताया कि जेईई-एडवांस्ड के इतिहास में इस वर्ष सबसे अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया है. जेईई-एडवांस्ड के पिछले 11 वर्षों के रिकॉर्ड देखें तो यह संख्या सर्वाधिक है. गत वर्षों में 2013 में 126749, 2014 में 126995, 2015 में 1.24 लाख, 2016 में 155948, 2017 में 171814, 2018 में 165656, 2019 में 174432, 2020 में 160838, 2021 में 151193, 2022 में 160038, 2023 में 189744 और 2024 में 1.91 लाख से अधिक स्टूडेंट्स ने आवेदन किया.

इन बातों का ध्यान रखे स्टूडेंट्स
एक्सपर्ट अमित आहुजा ने बताया कि विद्यार्थी को प्रवेश पत्र के साथ कोई भी एक ओरिजनल आईडी प्रूफ जैसे आधार कार्ड, स्कूल आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी, पासपोर्ट एवं पैन कार्ड अपने साथ लेकर जाना होगा. स्टूडेंट्स के प्रवेश पत्रों पर दिए गए बारकोड को बारकोड रीडर के माध्यम से पढ़कर परीक्षा केंद्रों के एंट्री प्वाइंट पर ही उन्हें परीक्षा देने के लिए लेब आवंटित कर दी जाएगी. परीक्षा देने के लिए उनका कंप्यूटर सिस्टम परीक्षा चालू होने से आधा घंटा पूर्व आवंटित कर दिया जाएगा, जिस पर विद्यार्थी का नाम, फोटो एवं जेईई एडवांस रोल नंबर उल्लेखित होंगे. स्टूडेंट्स कंप्यूटर पर अपना जेईई-एडवांस का रोल नंबर एवं स्वयं की जन्म दिनांक पासवर्ड की भांति डालकर लॉगइन कर सकता है. 

रफ वर्क लिए मिलेंगे स्क्रैंबल पैड 
अमित आहुजा ने बताया परीक्षा शुरू होने से 25 मिनट पूर्व परीक्षा संबंधित दिशा निर्देश दे दिए जाएंगे. रफ वर्क करने के लिए प्रत्येक पेपर में स्क्रैंबल पैड दिए जाएंगे जिस पर एडवांस का एप्लीकेशन नंबर एवं स्वयं का नाम लिखना होगा. स्क्रैंबल पैड को परीक्षा समाप्त होने के बाद स्टूडेंट अपने साथ ले जा सकता है. एक्स्ट्रा स्क्रैंबल पैड नहीं दिया जाएगा. परीक्षा में स्वयं का पेन एवं पेंसिल ले जाने होंगे. परीक्षा देने के लिए स्टूडेंट्स सैनिटाइजर की बोतल एवं पानी पीने के लिए पारदर्शी बोतल भी साथ में लेकर जाएगा. किसी भी तरह की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस परीक्षा के दौरान ले जाने की अनुमति नहीं होगी. साथ ही रिंग, ब्रेसलेट, इयररिंग्स, नोज पिन, ताबीज आदि पहन के नहीं जाने की सलाह दी गई है.

 जो स्टूडेंट्स लिखने-पढ़ने में असमर्थ हैं उन्हें स्क्राइब की सुविधा 
आहूजा ने बताया कि दिव्यांग स्टूडेंट्स के लिए भी गाइडलाइन जारी की गई है. इसके अनुसार जो स्टूडेंट्स लिखने-पढ़ने में असमर्थ हैं उन्हें स्क्राइब की सुविधा टेस्ट सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर द्वारा दी जाएगी. स्क्राइब कक्षा 11 का मैथ्स का स्टूडेंट होगा. स्क्राइब का आवंटन पैनल के माध्यम से होगा, साथ ही इन सभी स्टूडेंट्स को दोनों परीक्षाओं के लिए 1 घंटा अतिरिक्त दिया जाएगा. स्क्राइब के लिए उन स्टूडेंट्स को परीक्षा से एक दिन पूर्व आवंटित सेंटर पर संपर्क करना होगा.

यह भी पढ़े़ं: राजस्थान यूनिवर्सिटी में समर ट्रेनिंग कैंप की शुरुआत, 5 जून के चलेगा शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर में BJP का मुस्लिम दांव फेल, पूरे राजस्थान में क्या रहा हाल?
जयपुर में BJP का मुस्लिम दांव फेल, पूरे राजस्थान में क्या रहा हाल?
जयपुर निकाय चुनाव में BJP को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस से डेढ़ गुना से ज्यादा वार्ड जीते
जयपुर निकाय चुनाव में BJP को स्पष्ट बहुमत, कांग्रेस से डेढ़ गुना से ज्यादा वार्ड जीते
राजस्थान निकाय चुनाव में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर, सत्ता की चाबी रहेगी इनके हाथ
राजस्थान निकाय चुनाव में निर्दलीय बनेंगे किंगमेकर, सत्ता की चाबी रहेगी इनके हाथ
सीकर: काम पर नहीं रखा तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
सीकर: काम पर नहीं रखा तो कर दी बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
न्यूजीलैंड ने भारत संग ट्रेड डील को दी मंजूरी, 95 फीसदी निर्यात पर टैरिफ होगा खत्म!
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
BJP के पूर्व नेता ने बढ़ाई मुश्किल? यूपी चुनावों में 50 सीटों पर उतारेंगे कैंडिडेट
'मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…', UCC पर भड़के अरशद मदनी
'मुसलमान हर चीज से समझौता कर सकता है, लेकिन…', UCC पर भड़के अरशद मदनी
Asian Games 2026 में भारत के 10 गोल्ड पक्के, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
Asian Games 2026 में भारत के 10 गोल्ड पक्के, इन खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
अक्षय की 'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
'हैवान' हुई बुरी तरह फ्लॉप, 5वें दिन चंद लाख कमाने में भी छूटे पसीने
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
यूपी सरकार के फैसले पर CJP के सौरव दास बोले- '6 घंटे के भीतर ही...'
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
मोदी सरकार के UPI चार्ज वाले फैसले पर भड़के संजय निषाद, पूछे ये सवाल
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग, बुजुर्ग का जज्बा देख दंग रह गया इंटरनेट
72 की उम्र में 24 हजार फीट से छलांग, बुजुर्ग का जज्बा देख दंग रह गया इंटरनेट
Embed widget