एक्सप्लोरर

जालौर-सांचौर में आसमान से बरस रही 'आग', IMD ने जारी की इस तारीख तक हीटवेव की चेतावनी

Jalore Sanchore Weather Forecast: जालौर सांचौर सहित राजस्थान कई जिलों में गर्मी की प्रकोप जारी है. रात में भी गर्म हवा चलने से लोग बेहाल है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों मौसम को बड़ी अपडेट दी है.

Jalore Sanchore Weather Update: राजस्थान के जालौर में भीषण गर्मी से लोग परेशान हैं. दिन में जैसे आसमान से आग गोला बरस रहा हो, दिन में सड़कों पर सन्नाटा रहता है. गुरुवार (23 मई) जालौर का तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सुबह 9 बजे से ही उमस के साथ ही गर्म हवाओं का सिलसिला शुरू हो जाता है. 

जिले में कई स्थानों पर होने वाली बिजली कटौती ने शहर वासियों का हाल बेहाल कर दिया है. मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में गर्मी से राहत मिलने के आसार नहीं है. 25 मई तक जिले में हीटवेव को लेकर चेतावनी जारी की गई है. इसके कारण दिन का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है.

देर रात तक गर्मी से नहीं मिलती राहत
जालौर-सांचौर में दिन का तापमान पिछले तीन चार दिनों से 45 डिग्री से 47 डिग्री पार दर्ज किया जा रहा है. जिसकी वजह से लोगों का भीषण गर्मी की वजह से हाल बेहाल है. दोपहर के बाद सड़कों पर सन्नाटा देखा जा रहा है, तो वही दोपहिया वाहनों के चालक भी धूप से बचने के लिए चेहरे को ढककर और झुलसने वाली गर्मी से बचने के लिए अलग-अलग जतन कर रहे हैं.

भीषण गर्मी का प्रकोप गुरुवार को भी देखा गया, जब पारा 47.3 तक डिग्री तक पहुंच गया तो वहीं रात का तापमान अधिकतम 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. दिन के अलावा रात में भी गर्म हवाओं से लोग परेशान हैं, देर रात तक लू चलने का एहसास हो रहा है. भीषण गर्मी से आम जनजीवन खासा प्रभावित हुआ है. 

25 मई तक हीटवेव का अलर्ट
आज गरुवार (23 मई) को अधिकतम तापमान 47 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया. पिछले चार दिन से तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस से 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच चुका है. मौसम विभाग की मानें तो आगामी दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी की आशंका है. हीटवेव के चलते 25 मई तक तापमान 48 डिग्री तक पहुंच सकता है.  

जालौर जिले में भी मौसम विभाग के जरिये हीट वेव की चेतावनी जारी की गई है. मौसम विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने 26 मई तक दिन का तापमान 46 से 48 डिग्री और रात का तापमान 31 से 32 डिग्री के बीच रहने की संभावना जताई है. इस दौरान 18 से 26 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ हीटवेव चलने की संभावना है. 

सड़कों पर किया जा रहा पानी का छिड़काव
इसके प्रभाव को कम करने के लिए अन्य जिलों में जिला प्रशासन और नगर परिषद के जरिये पानी का छिड़काव किया जा रहा है, लेकिन जालौर में दिन का तापमान 47 डिग्री पार होने के बावजूद जिला प्रशासन लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए कोई प्रयास नहीं कर रहा है. कल की भीषण गर्मी को देखकर प्रशासन ने आज जिला मुख्यालय की सड़कों पर पानी के टैंकर से छिड़काव किया, जिससे आमजन को तापमान से राहत मिल सके.

मौसम एक्सपर्ट ने दी ये सलाह
कृषि मौसम विभाग विशेषज्ञ आनंद कुमार शर्मा ने बताया जालौर और सांचौर जिले में पिछले तीन दिन से अधिकतम तापमान 45.8° से अधिक दर्ज किया जा रहा है. गुरुवार को दिन का अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया. जिसमें भीषण लू और गर्मी का सितम बढ़ गया. 

आगामी 26 मई तक 48 डिग्री से अधिक तक तापमान पहुंचने की संभावना है. 26 मई तक लू और गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है. उन्होंने आमजन और किसानों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक गर्मी के मौसम में पानी का सेवन करें, गर्मी के मौसम में कम से कम बाहर निकलने का प्रयास करें.

इसके अलावा आनंद कुमार शर्मा ने लोगों से पक्षियों, मवेशियों और आवारा पशुओं के लिए भी पानी और छाया की व्यवस्था करने की अपील की. साथ ही हीटवेव को देखते हुए जारी की गई एडवाइजरी का पालन करने को कहा है.

(रिपोर्ट- हीरालाल भाटी)

ये भी पढ़ें: भरतपुर के अस्पताल RBM में पानी की किल्लत, मरीज परेशान, बाजार से महंगी बोतल खरीदने को मजबूर लोग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
RPSC पोर्टल में सेंध के बाद राजस्थान पुलिस अलर्ट, एडवाइजरी जारी
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
अपनी फोटो पर माला चढ़ाकर रिटायर्ड फौजी ने किया सुसाइड, नोट से हुआ बड़ा खुलासा
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां

वीडियोज

Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri
Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia By-election Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
Live: दतिया उपचुनाव में BJP पर नरोत्तम इफेक्ट? घनश्याम सिंह लगातार आगे, आशुतोष तिवारी पीछे
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
दुनिया का इकलौता खिलाड़ी कौन जिसनें 50 गेंदों से कम में ठोके तीन शतक
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
बांकीपुर: प्रशांत किशोर तबाही बनकर आए! 5 राउंड के बाद कौन आगे कौन पीछे?
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Embed widget