एक्सप्लोरर

जालोर में ACB की रेड, हेड कांस्टेबल को 50 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

Jalore News: जालोर में एसीबी ने सरवाना थाने के हेड कांस्टेबल भंवरलाल को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया. उसने एक वकील से एफआईआर में आरोपियों को बचाने के लिए रिश्वत मांगी थी.

राजस्थान के जालोर जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है, जहां बाड़मेर इकाई की टीम ने कार्रवाई करते हुए सरवाना थाने में तैनात हेड कांस्टेबल भंवरलाल (कानि. नं. 709) को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया.

एसीबी अधिकारियों के अनुसार आरोपी हेड कांस्टेबल ने एक वकील से उसके मुवक्किलों के प्रकरण में सहयोग करने और दर्ज एफआईआर में नामजद आरोपियों के अलावा अन्य दो से अधिक सह-आरोपियों को मुल्जिम नहीं बनाने के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी. शिकायत दर्ज होने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और तयशुदा राशि लेते ही आरोपी को थाना परिसर स्थित सरकारी आवास से पकड़ लिया.

एएसपी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में की गई ट्रैप कार्रवाई

एसीबी की महानिदेशक (प्रभारी) स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि परिवादी वकील ने ब्यूरो को लिखित शिकायत दी थी कि जांच अधिकारी अनुचित लाभ लेकर उसके मुवक्किलों के लिए राहत दिलाने का दबाव बना रहा है. शिकायत की पुष्टि के बाद एसीबी रेंज जोधपुर के डीआईजी भुवन भूषण यादव के सुपरविजन और एएसपी नरेंद्र कुमार के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई की गई.

मामला दर्ज कर जांच कर दी गई है शुरू

टीम ने आरोपी से 50 हजार रुपये की रिश्वत राशि बरामद कर जब्त कर ली है और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है. फिलहाल आरोपी हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. इस कार्रवाई के बाद जिलेभर में और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

अतिरिक्त महानिदेशक स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपियों के वकील ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके मुवक्किल व अन्य परिजनों के खिलाफ दर्ज मामले में नामजद आरोपियों के अलावा दो से अधिक अन्य सह-आरोपियों को राहत देने व मुकदमे में सहयोग करने की एवज में हेड कांस्टेबल ने 50,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी.

Input By : एच.एल.भाटी
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
राजस्थान पंचायत चुनाव: कांग्रेस की लाठी-डंडों की चेतावनी, BJP बोली- मुंहतोड़ जवाब देंगे
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
कांग्रेस के साथ मिलकर बड़े आंदोलन की तैयारी में CJP, यहां से होगी शुरुआत?
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर: पार्टी के पूर्व विधायक की हत्या पर BJP नेता का बेतुका बयान, 'हत्या तो किसी की भी...'
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड
जयपुर में RSS प्रचारक से मारपीट का आरोप, SHO समेत 6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे सहमत हुए, क्योंकि मैंने...' रूस-यूक्रेन पीस डील को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
'वे सहमत हुए क्योंकि मैंने कहा...' रूस-यूक्रेन पीस डील पर बोले ट्रंप
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
MLC चुनाव से पहले RLM में संग्राम! रामपुकार सिन्हा सस्पेंड, अब 3 MLA पर गिरेगी गाज?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
'भारत पर यकीन, दोनों के संबंध...', PM मोदी-ट्रंप का नाम लेकर क्या बोले सर्जियो गोर?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, 'धुरंधर 2' बनी नंबर 1, जानें- 'दृश्यम 3' को टॉप 10 लिस्ट में मिली कौन सी जगह ?
नॉर्थ अमेरिका में बॉलीवुड फिल्मों की धूम, जानें- टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
एक महल से दूसरे महल क्यों भागे फिर रहे सऊदी क्राउन प्रिंस? खालिद एयरपोर्ट बंद
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
शिवा शर्मा मर्डर: हर साल बदल जाता था नंबर, दोस्त की मदद से नेपाल भागी आरोपी श्रद्धा
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
Embed widget