एक्सप्लोरर

राजस्थान में पूर्व MLA से धोखाधड़ी, फर्जी लेटर हेड के जरिए मंत्री से ट्रांसफर की सिफारिश, मामला दर्ज

Jalore News: दो अधिकारियों पर ट्रांसफर के लिए पूर्व विधायक की फर्जी लेटर पैड इस्तेमाल करने का आरोप लगा है. भीनमाल के पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने मामला दर्ज कराया है.

Rajasthan News: नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग में ट्रांसफर के लिए पूर्व विधायक की फर्जी डिजायर (लेटर हेड) का इस्तेमाल मामले ने तूल पकड़ लिया है. पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने भीनमाल थाने में दो अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है. नामजद रिपोर्ट में कूटरचित लेटरपेैड विभाग को भेज कर ट्रांसफर लिस्ट में नाम जुड़वाने का आरोप लगाया गया है.

पुलिस निरीक्षक रामेश्वर भाटी ने बताया कि पूर्व विधायक पूराराम चौधरी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है. उन्होंने बताया कि भंवराराम अधिशासी अधिकारी तृतीय नगर परिषद सिरोही और हनुमानाराम कनिष्ठ अभियंता नगर निगम कोटा उत्तर ने कूटरचित लेटरपेड बनाकर फर्जी हस्ताक्षर से नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन विभाग मंत्री झाबर सिंह खर्रा को अनुशंसा प्रस्तुत कर ट्रांसफर लिस्ट में अपना नाम जुड़वा लिया. फर्जी डिजायर के बारे में जानकारी निजी सहायक की ओर से मिली. जानकारी मिलने पर विभागीय मंत्री के कार्यालय में बात की. डिजायर की कॉपी देखने पर लेटरपैड और हस्ताक्षर फर्जी पाए गए.

 पूर्व MLA की फर्जी डिजायर का मामला

पूर्व विधायक ने दोनों अधिकारियों के विरुद्ध रिपोर्ट दी है. फिलहाल पुलिस की ओर से पूर्व विधायक की रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है. बता दें कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा के पास भीनमाल नगर पालिका में ईओ और जेईएन लगाने की सिफारिश का फर्जी लेटरपैड पूर्व विधायक और बीजेपी नेता पूराराम चौधरी का पहुंचा. फर्जी लेटरपैड के आधार पर विधायकों और बीजेपी नेताओं की डिजायर से तैयार हो रही सूची में भी क्रमांक 914-915 नंबर पर दोनों नाम अटैच कर दिए. डिजायर 26 जुलाई को मंत्री के कार्यालय पहुंची थी. अधिशासी अधिकारी तृतीय भंवराराम को नगर परिषद सिरोही से भीनमाल नगर पालिका और हनुमाराम को नगर निगम कोटा उत्तर से भीनमाल तबादला करने की सिफारिश की गई थी.


राजस्थान में पूर्व MLA से धोखाधड़ी, फर्जी लेटर हेड के जरिए मंत्री से ट्रांसफर की सिफारिश, मामला दर्ज

दो अधिकारियों पर लगा गंभीर आरोप

डीएलबी के मंत्री को पहुंचे लेटरपैड में पूराराम चौधरी का पता सी-1 एमएलए क्वार्टर जालुपूरा, जयपुर बताया है. जबकि पूराराम का एक दूसरा लेटरपैड सामने आया है. उसमें उनका पता होटल नीलकमल न्यू बस स्टैंड भीनमाल है. दोनों में भी भित्रता है. पहले किसी अन्य अधिकारी का लेटरपैड दे चुके थेः. पूराराम चौधरी ने विमल कुमार दवे को नगर परिषद बांसवाड़ा से पालिका भीनमाल में ईओ लगाने का लेटरपैड 27 जून को दिया था. उसके बाद दूसरा लेटरपैड गया तो पहले वाले को हटाकर फर्जी लेटरपैड पर लिखे अधिकारियों के नाम सूची में अटैच कर दिए. 

(रिपोर्ट- हीरालाल भाटी)

ये भी पढ़ें-

'हरियाणा में पूर्ण बहुमत से BJP की बनेगी सरकार', पहलवानों के आंदोलन पर क्या बोले सतीश पूनिया

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जयपुर: मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
मंदिरों में चोरी मामले में जयपुर पुलिस की कार्रवाई, पति-पत्नी गिरफ्तार
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
हनुमान बेनीवाल ने गुस्से में माइक फेंककर छोड़ा स्टेज, बोले- 'मेरे लेवल का कार्यक्रम नहीं'
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज
जयपुर: राजपूत करणी सेना का उग्र प्रदर्शन, पुलिस का लाठीचार्ज

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
चढ़ावा चोरी पर राज्यसभा में हुआ हंगामा तो गुस्से में आए रिजिजू, बोले- राम विरोधी है सपा-कांग्रेस
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
बांकीपुर में BJP की हार के बाद पीएम मोदी और नीतीश कुमार के बीच मुलाकात
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
'अभिजीत दीपके को तुरंत गिरफ्तार किया जाए', किसने दी दिल्ली पुलिस को लिखित शिकायत?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
टेस्ट में सबसे ज्यादा 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड किसके नाम?
Spider Man BO: मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ की रही धूम, शानदार हुई कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
मंडे को भी ‘स्पाइडर मैन’ ने शानदार की कमाई, जानें- 300 करोड़ से रह गई कितनी दूर
Xप्लेन: दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
दतिया की सियासत में मौजूद दिग्विजय सिंह! क्या अब भी प्रासंगिक कांग्रेस के 'बुजुर्ग'?
UP Assembly Session LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
LIVE: यूपी विधानसभा में सपा ने उठाया चढ़ावा चोरी का मुद्दा, सपा-बीजेपी के बीच जमकर नारेबाजी
FSSAI Healthy Food Claims: नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
नैचुरल-हेल्दी टैग्स के नाम पर मिल रहा धोखा? FSSAI सख्त
Embed widget