एक्सप्लोरर

'हरियाणा में पूर्ण बहुमत से BJP की बनेगी सरकार', पहलवानों के आंदोलन पर क्या बोले सतीश पूनिया

Bharatpur News: हरियाणा के बीजेपी प्रभारी ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के बनाये मुद्दे समाप्त हो चुके हैं. अब बीजेपी हरियाणा में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार का गठन करेगी.

Rajasthan News: हरियाणा के बीजेपी प्रभारी सतीश पूनिया आज (शनिवार) भरतपुर पहुंचे. उन्होंने दावा किया कि हरियाणा में बीजेपी पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनायेगी. सतीश पूनिया ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले चर्चा थी कि कांग्रेस हरियाणा में क्लीन स्वीप करेगी. नतीजे आने पर हरियाणा की 10 सीटों में से पांच बीजेपी को मिल गयी. उन्होंने कहा कि 44 विधानसभा सीटों पर बीजेपी बढ़त बनाने में भी कामयाब रही.

बीजेपी प्रभारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ध्रुवीकरण के बावजूद हरियाणा की पांच लोकसभा सीटों पर कमल खिला. कांग्रेस ने आरक्षण और संविधान का जोर शोर से मुद्दा उठाया था. लोकसभा चुनाव के नतीजों ने कांग्रेस की धारणा को खत्म कर दिया. महिला पहलवानों के आंदोलन को उन्होंने राजनीति से प्रेरित बताया. सतीश पूनिया ने कहा कि एमएसपी पर किसानों की फसल खरीदने वाला हरियाणा पहला प्रदेश बना है.

'बिना खर्ची और बिना पर्ची के नहीं होती थी भर्ती'

बीजेपी के घोषणा पत्र में जनता से जुड़े मुद्दों को शामिल किया गया है. हरियाणा में बीजेपी की सरकार बनने पर महिलाओं को 2100 रुपये लाडो लक्ष्मी योजना के तहत दिये जायेंगे. अग्निवीरों को 4 वर्ष बाद पक्की नौकरी देने का भी वादा किया गया है. उन्होंने कहा कि बिना खर्ची और बिना पर्ची हरियाणा में भर्ती होना बड़ी बात थी. केंद्र और राज्य सरकार के कामों की चर्चा हरियाणा में खूब हो रही है.

हरियाणा के बीजेपी प्रभारी ने किया बड़ा दावा

सतीश पूनिया ने दावा किया कि हरियाणा की जनता का मिजाज बीजेपी के पक्ष में है. बीजेपी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी. उन्होंने कहा कि महिला पहलवानों के आंदोलन की सच्चाई सामने आ चुकी है. आंदोलन राजनीति से प्रेरित था. उन्होंने कहा कि हरियाणा में किसानों का एक वर्ग बीजेपी के साथ है. सतीश पूनिया कार्यकर्ता के घर शोक संवेदना प्रकट करने पहुंचे थे.

ये भी पढ़ें-

'...वह मास्टर कहलाता है,' वासुदेव देवनानी ने कहा- बच्चों को पढ़ाने के साथ-साथ संस्कार भी देने होंगे

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
CBI और RBI अधिकारी बनकर पूर्व जज से ढाई करोड़ की ठगी, 15 दिन रखा डिजिटल अरेस्ट
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
उदयपुर: सीने को चीरते हुए दिल तक पहुंचा तीर! ऐसे बची छात्र की जान
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल, परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सीकर में PGDCA एग्जाम में खुलेआम सामूहिक नकल; परीक्षा निरस्त, कार्रवाई शुरू
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी
सवा घंटे की बारिश में पानी-पानी हुआ जयपुर, घर-दुकानों में घुसा पानी

वीडियोज

Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
Air India में सभी पायलटों की होगी ड्रग जांच, 'गांजा कांड' के बाद फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी सरकारी नौकरी, CM सम्राट का बड़ा फैसला
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
मिचेल स्टार्क ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', बांग्लादेश के खिलाफ रचा इतिहास
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
हल्द्वानी में शुद्धिकरण पर खरगे बोले, 'अपमान हुआ', नड्डा ने कहा- 'BJP शामिल नहीं'
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
Embed widget