एक्सप्लोरर

जैसलमेर में पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस टीम के कमांडो के सिर से गोली आर-पार, कैसे घटी घटना?

Jaisalmer News: जैसलमेर से 10 किलोमीटर पहले पुलिस के एक कमांडो को सिर में गोली लग गई. घायल कमांडो को ग्रीन कॉरिडोर के जरिए जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

Rajasthan News: राजस्थान के जैसलमेर से 10 किलो मीटर पहले पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस टीम ERT के कमांडो के सिर से गोली आर-पार हो गई. जैसलमेर से जोधपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर करीब 3 घंटे में घायल कमांडो को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने पूरी तैयारी कर रखी थी. जवान को आईसीयू के वेंटिलेटर पर रखा गया है.

सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ के दो दिवसीय जैसलमेर दौरे को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 जवानों की टीम जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी. इसी दौरान जवान दिनेश कुमार पुत्र माला राम निवासी इसरोला गांव चितलवाना सांचौर के सिर से गोली आर पार हो गई. 

10 किलोमीटर पहले गाड़ी में अचानक गोली की आवाज आई

जोधपुर से जैसलमेर जा रही पुलिस की इमरजेंसी रिस्पांस टीम (ERT) के टीम को जैसलमेर से 10 किलोमीटर पहले गाड़ी में अचानक गोली की आवाज आई देखा तो ERT के एक कमांडो के सिर से गोली आर पार हो गई. कमांडो को तुरंत जैसलमेर अस्पताल ले जाया गया.

जैसलमेर से कमांडो को जोधपुर रेफर किया गया. पुलिस जैसलमेर से जोधपुर तक ग्रीन कॉरिडोर बनाकर करीब 3 घंटे में घायल कमांडो को जोधपुर के मथुरादास माथुर अस्पताल लेकर आई जहां पर डॉक्टरों की टीम ने पहले से ही पूरी तैयारी की थी. कमांडो को मथुरादास माथुर अस्पताल पहुंचते ही जवान सिटी स्कैन किया गया इसके बाद आईसीयू रेड जोन से शिफ्ट कर दिया गया. फिलहाल डॉक्टर ने जवान को वेंटिलेटर पर रखा है.

सूत्रों से मिली जानकारी में सामने आया है कि उपराष्ट्रपति जगदीश धनकड़ के दो दिवसीय जैसलमेर दौरे को लेकर चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के लिए 10 जवानों की टीम जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी. इसी दौरान जवान दिनेश कुमार पुत्र माला राम निवासी इसरोला गांव चितलवाना (सांचौर) के सिर से गोली आर पार हो गई.

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सुधीर कुमार अस्पताल पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी की जुटाई. जवान को जोधपुर पहुंचने के लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया. एंबुलेंस के जरिए कमांडो को लेकर जवाहर हॉस्पिटल से रवाना हुए इस दौरान एसपीबी अपनी गाड़ी से एंबुलेंस के आगे चल रहे थे शाम को कमांडो को लेकर एंबुलेंस जोधपुर एमडी अस्पताल पहुंची.

कैसे घटी घटना?

ERT कमांडो दिनेश के एक साथी कमांडो ने बताया कि हमारी 10 कमांडो की टीम जोधपुर से जैसलमेर जा रही थी. रास्ते में दिनेश ने बताया कि उसके सिर में जोरदार दर्द हो रहा है. इसलिए वो पीछे की सीट पर सोने जा रहा है. पीछे की सीट पर बैठा कमांडो आगे आ गया और दिनेश पीछे की सीट पर जाकर सो गया. जैसलमेर से ठीक 10 किलोमीटर पहले अचानक गोली चली और दिनेश के सिर से आर पार हो गई. बताया जा रहा हैं कि दिनेश की शादी को करीब 6 साल हुए हैं. उसके 2 बच्चे हैं. कुछ दिनों पहले ही कमान और दिनेश ने जोधपुर में घर भी बनवाया है.

इसे भी पढ़ें:

केंद्रीय मंत्री का पदभार ग्रहण करने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिक्रिया, जानें क्या बोले?

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
वंदे मातरम पर सियासी तकरार! राजस्थान विधानसभा में BJP ने साधा निशाना
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
राजस्थान में आएगा UCC, आज पेश होगा बिल, विपक्ष ने उठाए सवाल
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
प्रेमी जोड़े का नोटों वाला बैग ट्रेन में छूटा, RPF ने किया बरामद
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े
डूंगरपुर से शुरू CLG योजना पूरे राजस्थान में लागू, 75 हजार युवा जुड़े

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
यूपी में 9 IPS अफसरों के तबादले, SP केके बिश्नोई को बिजनौर की कमान
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget