एक्सप्लोरर

Jaisalmer: जैसलमेर के विधायक और जिला कलेक्टर ने चार पाक विस्थापितों को दिए भारतीय नागरिकता प्रमाण पत्र

Jaisalmer: जैसलमेर के विधायक और जिला कलेक्टर ने पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र दिया है. प्रमाण पत्र देने के बाद जिला कलक्टर ने सभी को शुभकामनाएं दी हैं.

Certificate of Indian Citizenship: राजस्थान के जैसलमेर में पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता देने के लिए तीन दिवस से लगाए गए शिविर के बाद चार पात्र पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता का हक मिला है. जैसलमेर विधायक रूपाराम धनदे और जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने बुधवार को डीआरडीए सभा कक्ष जैसलमेर में आयोजित शिविर के दौरान ये प्रमाण पत्र दिया है. उन्होंने 18 साल से रहने वाले पाक विस्थापित जीयाराम पुत्र हमीयोमल और श्रीमती खातू पत्नी जीयाराम हाल निवासी दवाडा को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया है.

वहीं उन्होंने 13 साल से निवास कर रहे पाक विस्थापित कीनाजी पुत्र प्रेमा जी भील और श्रीमती सुमेरा पत्नी कीनाजी भील को भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्रदान किया. पाक विस्थापितों को नागरिकता मिलने के बाद उनकी खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा.

जिला कलक्टर ने दी शुभकामनाएं

जिला कलक्टर डॉ. प्रतिभा सिंह ने भी भारतीय नागरिकता प्राप्त करने वाले लोगों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि आज उन्हें बहुत बड़ा तोहफा और अधिकार मिला है. उन्होंने कहा कि पाक विस्थापितों को भारतीय नागरिकता निर्धारित नियमों के तहत सम्पूर्ण कार्यवाही करते हुए प्रदान की जाती है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आने वाले समय में और अधिक प्रयास कर ऐसे पात्र लोागों को भारतीय नागरिकता प्रदान करने में भरसक कार्य करेगा. उन्होंने कहा जिला प्रशासन द्वारा भारतीय नागरिकता प्राप्त ऐसे लोगों को हर संभव सरकारी योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा.

Karauli News: करौली हिंसा के बाद बदले गए जिला कलेक्टर, अब अंकित कुमार को मिली जिम्मेदारी

इन्हें मिलेगी सहायता

उन्होंने कहा पाक विस्थापित जिन्हें नागरिकता मिल गई है उनकों राज्य सरकार की ओर से मुरब्बे भी आवंटन हुए है. ऐसे लोगों के मुरब्बों पर डिग्गिया स्वीकृत करवाकर लाभ भी प्रदान किया है. उन्होंने कहा कि जेठवाई रोड पर पाक विस्थापितों को आवासीय पट्टे भी दिए जायेंगे. उन्होंने कहा राज्य सरकार और उनका यही प्रयास है कि पाक विस्थापितों की समस्याओं का हर संभव समाधान करेंगे. उन्होंने यह भी आशा जताई कि उनकी हर समस्या के समधान के लिए वे पूरा सहयोग करेगे और ऐसे लोग अपनी समस्याओं को अवश्य ही बताएं.

कई सालों बाद मिली नागरिकता

वर्ष 2004 से पाकिस्तान से आए जीयाराम और उसकी पत्नी श्रीमती खातू भील को 18 साल बाद भारतीय नागरिकता मिली. जैसे ही पति-पत्नी ने भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र अतिथियों के हाथों से प्राप्त किया तो उनके चेहरे खिल उठे. वर्ष 2009 से पाकिस्तान से आने के बाद भारत में रहने वाले पाक विस्थापित हाल निवासी गफर भट्टा जैसलमेर कीनाजी पुत्र प्रेमाजी भील और उसकी धर्म पत्नी श्रीमती सुमेरा पत्नी कीनाजी को 13 साल बाद भारतीय नागरिकता का गौरव प्राप्त हुआ. इस जोड़े ने भी अतिथियों के हाथों भारतीय नागरिकता का प्रमाण पत्र प्राप्त किया तो उनकी खुशी का ठिकाना भी नहीं था.

ये भी पढ़ें-

Jaipur Psycho Killer: 35 साल की उम्र में 50 से अधिक युवतियों के साथ बनाए शारीरिक संबंध, पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘साइको किलर’

करनपुरी गोस्वामी ABP NEWS की डिजिटल टीम के साथ बतौर रिपोर्टर जुड़े हुई हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल का अनुभव है और पिछले 10 सालों से वे एबीपी के साथ जुड़े हुए हैं. राजस्थान के जोधपुर संभाग से जुड़ी हर खबर पर इनकी नजर रहती है. इससे पहले करनपुरी इंडिया टीवी के साथ भी काम कर चुके हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक का दर्जा देने की मांग, डूंगरपुर में BAP का प्रदर्शन
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
सीकर: निकाय आरक्षण लॉटरी से चुनावी सरगर्मी तेज, कई वार्डों में समीकरण बदले
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जयपुर: स्कूलों में मीडिया बैन! फैसले पर घिरी भजनलाल सरकार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार
जोधपुर: गेमिंग ऐप से नाबालिग लड़कियों को फांसा, 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
Delhi Weather: दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
दिल्ली में बढ़ा तापमान, बारिश को तरस रहे लोग, जानें मौसम का अपडेट
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Extension Board Capacity: एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
एक Extension Board में कितनी चीजें लगा सकते हैं? जानें वॉट का हिसाब
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
धरती पर कितनी देर में पहुंचती हैं किरणें, कितनी देर बाद सूर्य देखते हैं हम?
Embed widget