एक्सप्लोरर

जासूसी के शक में जैसलमेर का सरकारी कर्मचारी गिरफ्तार, बिना परमिशन पहुंच गया था पाकिस्तान

Pakistani Spy: जैसलमेर में शकूर खान नाम के एक सरकारी कर्मचारी को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. वह बिना अनुमति पाकिस्तान यात्रा कर चुका है.

Jaisalmer Pakistani Spy Arrested: पहलगाम आतंकी हमले और फिर भारत-पाकिस्तान के बीच हुए संघर्ष के बाद से देशभर में जांच एजेंसियां एक्टिव हैं और ऐसे लोगों की तलाश कर रही हैं जिन्होंने अपने देश के साथ गद्दारी की है और पाकिस्तान का साथ दिया है. जांच में अलग-अलग राज्यों से कई ऐसे संदिग्ध लोगों को पकड़ा गया है, जिनपर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है. इसी कड़ी में राजस्थान के जैसलमेर से एक गिरफ्तारी हुई है.

जैसलमें से एक सरकारी कर्मचारी को हिरासत में लिया गया है. सुरक्षा एजेंसियों को शक है कि आरोपी सरकारी कर्मचारी पाकिस्तान को खुफिया जानकारी भेज रहा था. आरोपी का नाम शकूर खान बताया जा रहा है. शकूर खान जैसलमेर जिले का ही रहने वाला है और रोजगार कार्यालय में क्लर्क है. पुलिस ने बुधवार (28 मई) की शाम को उसे हिरासत में लिया है.

बिना अनुमति पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है शकूर खान
अब जॉइंट इन्वेस्टिगेशन टीम आरोपी शकूर खान को जैसलमेर से हिरासत में लेने के बाद जयपुर ला रही है. जांच में पता चला है कि आरोपी बिना अनुमति के पाकिस्तान की यात्रा भी कर चुका है. सरकारी कर्मचारी होने की वजह से पाकिस्तान जाने के लिए उसे विभाग से मंजूरी लेनी चाहिए थी. सुरक्षा एजेंसी ने पाया कि उसकी गतिविधियां भी पिछले कुछ दिनों से संदिग्ध थीं. 

पिछले दिनों ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान की तरफ से जैसलमेर में किए गए मिसाइल अटैक को भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम किया था. पाकिस्तान मिसाइल के कुछ टुकड़े शकूर खान के घर में भी गिरे थे और बड़ा हिस्सा पास के खेत में गिरा था, जिसे सेना ने अगले दिन डिफ्यूज किया था. 

जांच एजेंसियों को बड़े खुलासे की आशंका
आशंका जताई जा रही है कि शकूर खान का पाकिस्तानी कनेक्शन सामने आ सकता है. पूछताछ खत्म होने के बाद पुलिस कोई बड़ा खुलासा कर सकती है. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
ब्यावर में देवनारायण मंदिर पर गिरी आकाशीय बिजली, गुंबद क्षतिग्रस्त
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
जोधपुर में अशोक गहलोत का BJP पर हमला, गिनाईं सरकार की कमियां
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
'अवैध मस्जिद-मजार सुरक्षा के लिए खतरा', VHP नेता का बड़ा बयान
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया
जोधपुर में झमाझम बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कें बनीं दरिया

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
शेख हसीना का क्या होगा अगला प्लान? दो साल बाद दुनिया के सामने आएंगी
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
दतिया उपचुनाव: परिणाम से पहले कांग्रेस का एक्शन, राजेंद्र भारती को किया सस्पेंड
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
‘हमने उनकी...’, जेलेंस्की का रूस पर बड़े हमले का दावा
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
CJP का झारखंड स्टूडेंट प्रोटेस्ट को समर्थन, अभिजीत दीपके बोले -'हम उनके...'
Video: 'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
'सियासी भैंस' पाकिस्तानी सेना की तारीफ करते हुए फिसली बिलावल जरदारी की जबान- हो गया पोपट
Embed widget